चमन शर्मा
लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया
आनी: आनी उपमण्डल के तहत राजा रघुवीर सिंह स्टेडियम आनी में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस धुमधाम से मनाया गया, प्रात: 10:00 बजे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवाद किया जिसे एल,ई,डी के माध्यम से सुना गया। उसके बाद नए मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर का पदाधिकरी एंव कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उसके उपरांत मंंच पर विराजमान आनी विधानसभा क्षेत्र प्रभारी बिहारी लाल का मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर ने टोपी व मफलर पहनाकर समानित किया। तथा बरिष्ट नेता गंगाराम चंदेल का युवा मोर्चा अध्यक्ष वेद ठाकुर ने टोपी व मफलर पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को 42वें स्थापना दिवस की बधाई दी। तथा महिला मंडल शमशर की महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महिला मंडल शुश की महिलाओं ने मोदी जी लिखा हुआ गीत गाया । तालियों से पूरा पंडाल चहक उठा। उसके उपरांत बूथ त्रिदेवों को किट वितरित करके आज से बूथों की पदयात्रा शुरू की। 30 अप्रैल तक 144 बूथ तक यह यात्रा पूरी की जाएगी। जिसमें सभी बूथ पर त्रिदेवों को नाम पट्टिका और सामाग्री वितरित की जाएगी।
इस अवसर पर जिला महामंत्री जोगिनंद्र शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय दूनी चंद , जिला सचिव योगेश वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण ठाकुर, वरिष्ट नेता टिकम बन्धुं, मंडल महामंत्री शेर सिंह, अशोक ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष वेद, जिला आईटी संयोजक आशीष शर्मा, शशि मल्होत्रा, अंजना भारती, आशा ठाकुर, सुशीन लौकी, जीवन ठाकुर, देवेन्द्र नेगी, योगेश भार्गव, लीला चन्द, जीवन चौहान, धर्मपाल, हरीश मेहता, राजेश, दलजीत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें