सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

सड़क व छलका पूर्ण रूप से अधूरा जिससे ग्रामीणो ने आक्रकोश जताया

प्रदीप कुमार जायसवाल  लोकल न्यूज आँफ इंडिया  पनारी,सोनभद्र ।ब्लाक चोपन ग्राम पंचायत पनारी के जुर्रा गांव में बनाई गई ग्राम पंचायत  पनारी व ब्लाक चोपन के तहत सड़क व छलका पूर्ण रूप से अधूरा है जिसमें स्थानी  ग्रामीणों ने चंद्रशेखर साहनी जी के माध्यम से कई बार ब्लाक चोपन को अवगत भी कराया कि इसका निर्माण व अधूरे कार्य जल्द से जल्द कराया जाए लेकिन चोपन ब्लाक के सेक्रेटरी ग्राम पंचायत सदस्य लक्ष्मण यादव ने इस पर खरा नहीं उतरा इसलिए हम ग्रामीण उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि ग्राम पंचायत पनारी के ब्लाक चोपन के जुर्रा गांव में बनी सड़क का जल्द से जल्द निर्माण कराया जाए नहीं तो हम ग्रामीणों बड़ा आंदोलन करने के लिए बाद होंगे जिसके जिम्मेदार शासन प्रशासन के लोग होंगे मुख्य रूप से राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना के छात्र सेना से जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर साहनी जी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मैं इसका लड़ाई ईमानदारी और निष्ठा से लड़ रहा हूं जल्द से जल्द में आप लोगों को न्याय दिलाने का प्रयास करूंगा।

थोड़ी सी सजगता रखेगी परिवार को खुशहाल: मुख्यमंत्री

  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया सड़क सुरक्षा माह अभियान का शुभारंभ एक व्यक्ति की गलती की कीमत भुगतता है पूरा परिवार: सीएम योगी 20 फरवरी तक जारी रहेगा सड़क सुरक्षा माह सीएम ने किया परिवहन विभाग की ₹55 करोड़ 70 लाख की परियोजनाओं का  लोकार्पण/शिलान्यास राम शंकर अग्रहरि  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  लखनऊ ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को सड़क सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं एवं इनमें होने वाली जनहानि को रोकने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया। एक माह तक चलने वाले व्यापक जनमहत्व के अभियान की अपने आवास से औपचारिक शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से यातायात नियमों के अनुपालन की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में हाल के वर्षों में आई कमी सुखद है, लेकिन अब भी हर दिन औसतन 65 जानें सड़क दुर्घटनाओं में जाती हैं। उन्होंने कहा कि नशे में ड्राइविंग, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल, ओवर स्पीड, सीट बेल्ट न पहनना जैसे छोटी गलतियां बड़ी दुर्घटना का सबब बनती हैं। एक व्यक्ति की गलती की कीमत पूरे परिवार को भुगतनी पड़ती है।  मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा

पुष्पा देवी बनी नई ग्राम पंचायत पेखड़ी की पहली महिला प्रधान

  वीरेन्द्र सिंह को जनता ने सौंपी प्रथम उपप्रधान की कमान। नवगठित ग्राम पंचायत पेखड़ी के सभी निर्वाचित सदस्य करेंगे मिलकर विकास का काम। परस राम भारती लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  तीर्थन घाटी,गुशैनी बंजार  ।जिला कुल्लू उपमण्डल बंजार की तीर्थन घाटी में दुसरे चरण के चुनावों में नवगठित ग्राम पंचायत पेखड़ी के लोगों ने इस बार प्रधान पद के लिए पुष्पा देवी को अपना जनाधार दिया है। हाल ही में नोहण्डा से अलग होकर नई बनी इस ग्राम पंचायत में पुष्पा देवी को प्रथम महिला प्रधान बनने का मौका मिला है। नवगठित ग्राम पंचायत पेखड़ी के पहले चुनाव में प्रधान पद महिला उमीदवार के लिए आरक्षित था। इस चुनाव में ग्राम पंचायत पेखड़ी पंचायत से प्रधान पद के लिए पुष्पा देवी, उपप्रधान वीरेन्द्र सिंह, बार्ड पंच लता देवी, रिम्पी देवी, शारदा देवी, नवल किशोर और प्रताप सिंह विजयी घोषित हुए हैं। नवगठित ग्राम पंचायत पेखड़ी के पहले चुनाव में इस बार प्रत्याशियों के बीच मुकाबला काफी रोचक रहा। प्रधान पद के लिए यहां से चार महिला प्रत्याशी मैदान में थी। इस कड़े मुकाबले में पुष्पा देवी को 298, नीलमा देवी को 224, कांता ठाकुर को 215 और नरेशा देवी को

अपना दल एस की जोन सेक्टर अध्यक्षो की बैठक संपन्न,दर्जनों कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदीप कुमार जायसवाल  लोकल न्यूज आँफ इंडिया  बीजपुर,लीलाडेवा ।   न्याय पंचायत जरहाँ के अन्तर्गत लीलाडेवा   जोन अध्यक्ष जयचंद्र व छात्र संघ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में सेक्टर अध्यक्ष की मासिक बैठक कार्यक्रम लीलाडेवा में जोन अध्यक्ष के घर पर संपन्न हुयी। जिस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपना दल सोनभद्र के दुद्धी विधानसभा उपाध्यक्ष अर्जुन गुप्ता ने कार्यकर्ताओं व सेक्टर अध्यक्षो को संबोधित किया। जिन्होंने संगठन को मजबूत करने व बड़ा बनाने हेतु पार्टी नीतियों को लोगो मे  चर्चा की गयी। वही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पिछड़ों शोषितों की आवाज को बुलन्द कर उनके हक की लड़ाई लड़ी जाएगी जिसका आह्वान अपना दल के कार्यकर्ताओं के बीच पहुचे अपना दल के क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के साथ कार्यकर्ताओं ने किया। वही कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी का विचार व सोच कई पार्टीयो की सोच से बिल्कुल अलग हटकर विकास के मुद्दे को लेकर पिछड़े शोषितों वंचितों की आवाज बुलंद की जाएगी। सभी जातियों सम्प्रदाय के लोगो के साथ जोन, सेक्टर अध्यक्षो की मासिक बैठक  सम्पन्न हुई

एक वन दारोगा के कार्यकाल में बेसकीमती पेड़ो की कटान व वन भूमि पर कब्जा !

स्थानीय अधिकारी का संरक्षण प्राप्त दरोगा क्षेत्र में कई स्थानों पर करता है ड्यूटी जांच में पाया सही जिमेदार हुक्मरानों पर कार्रवाई की इंतजार राजेश कुमार सिंह  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  बीजपुर,सोनभद्र। रेणुकूट वन प्रभाग के वन क्षेत्र जरहा  मे  विभिन्न स्थानों पर  बेसकीमती लकड़ी कटान , वन भूमि पर अवैध कब्जा आदि की शिकायत पर  क्षेत्र में पहुंचे उप प्रभागीय वन अधिकारी  द्वारा  कई स्थानों पर पहुंचकर जांच किया गया l बताया जा रहा है कि औचक छापेमारी में  वन विभाग की टीम को सफलता भी मिली है  लेकिन  अग्रिम कार्रवाई तक के लिए  उसे गोपनीय रखा गया है l प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को उप प्रभागीय प्रभागीय वन अधिकारी  कुंज बिहारी वर्मा द्वारा  सबसे पहले  वन क्षेत्र के  धरतीडांड़  फिर  पर्वतवा इसके बाद नेमना के जंगलों में जांच किया गया l जांच के दौरान सरकारी वन भूमि पर कब्जा ,अवैध कटान एवं अवैध खनन आदि के संबंध में लोगों से बात कर पूरी जानकारी इकट्ठा की गई lऔचक छापामारी में वन विभाग को सफलता भी मिली है ,लेकिन अग्रिम कार्रवाई तक के लिए मामले को गोपनीय रखा जा रहा है l वन विभाग की टीम को छापेमारी के दौ

तांडव के निर्माता का परिषद ने फुंका पुतला

आस्था का मजाक बनाने वालों पर हो सख्त कार्यवाही- विद्यार्थी परिषद राकेश कुमार सिंह  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  ओबरा,सोनभद्र । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कॉनवेन्ट तिराहे पर हिन्दी फिल्म तांडव के निर्माता निर्देशक का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया |  बताते चलें कि प्राइम पर वेब सीरीज 'तांडव' के रिलीज होते ही पुरे देश में बवाल खड़ा हो गया है। विद्यार्थी परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी सौरभ सिंह एवं नगर सह मंत्री शिखर सोनी ने संयुक्त रुप से बताया कि जितने भी अभियुक्त हैं, सभी ने साजिश व षडयंत्र के तहत फिल्म तांडव का निर्माण किया है।  सभी कलाकार अलग-अलग भूमिका निभाकर हिंदू से जुड़ी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। इसमें जान बूझ कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। ताकि समाज में हिंदू देवी देवताओं के प्रति नफरत पैदा हो। विद्यार्थी परिषद के पुर्व जिला प्रमुख कुमार सौरभ सिंह ने कहा कि तांडव' से समाज में जातिवाद को बढ़ावा मिलेगा और फिल्म तांडव के फिल्मांकन व दृश्य में भगवान श्री राम और शिव जी का जो दृश्य दर्शाया गया है, हकीकत में वैसा नहीं है। उससे

राम मंदिर निर्माण जन जागरण अभियान की निकली रथयात्रा

प्रदीप कुमार जायसवाल  लोकल न्यूज आँफ इंडिया  बभनी ।स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत आज राम मंदिर निर्माण जन निधि समर्पण को लेकर जन जागरण की रथ यात्रा भव्य तरीके से निकाली गई जिसमे बभनी थाने के समीप शिव मंदिर से चलकर ब्लाक मुख्यालय तक तीन किलोमीटर की रथयात्रा थी रथ यात्रा में आए ओमप्रकाश दुबे जिला उपाध्यक्ष, शोभायात्रा की प्रमुख व भाजपा नेत्री ईशिका पाण्डेय का भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत कर जय श्री राम का नारो से बभनी का क्षेत्र गुंजायमान हो गया।  वही कार्यक्रम प्रमुख ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग समर्पण राशि की अपील की।  कार्यक्रम में मुख्य रूप से बभनी मंडल अध्यक्ष प्रमोद दुबे की अध्यक्षता में कार्यक्रम सफल बनाया गया। जिसमें बभनी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे,म्योरपुर मण्डल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुधीर पाण्डेय, जिला कार्यसमिति सदस्य राधेश्याम पांडेय,महामंत्री विष्णुकांत दुबे ,जिला पंचायत सदस्य किरबिल विरझन राम पनिका, वरिष्ठ नेता दीपचंद केशरी,महामंत्री लालकेश कुशवाहा,  जवाहर जोगी द्वारिका गुप्ता, सुखवंती, समेत सैकड़ों रामभक्तो ने भाग लिया।