सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

थोड़ी सी सजगता रखेगी परिवार को खुशहाल: मुख्यमंत्री

  •  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया सड़क सुरक्षा माह अभियान का शुभारंभ
  • एक व्यक्ति की गलती की कीमत भुगतता है पूरा परिवार: सीएम योगी
  • 20 फरवरी तक जारी रहेगा सड़क सुरक्षा माह
  • सीएम ने किया परिवहन विभाग की ₹55 करोड़ 70 लाख की परियोजनाओं का  लोकार्पण/शिलान्यास



राम शंकर अग्रहरि 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को सड़क सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं एवं इनमें होने वाली जनहानि को रोकने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया। एक माह तक चलने वाले व्यापक जनमहत्व के अभियान की अपने आवास से औपचारिक शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से यातायात नियमों के अनुपालन की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में हाल के वर्षों में आई कमी सुखद है, लेकिन अब भी हर दिन औसतन 65 जानें सड़क दुर्घटनाओं में जाती हैं। उन्होंने कहा कि नशे में ड्राइविंग, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल, ओवर स्पीड, सीट बेल्ट न पहनना जैसे छोटी गलतियां बड़ी दुर्घटना का सबब बनती हैं। एक व्यक्ति की गलती की कीमत पूरे परिवार को भुगतनी पड़ती है। 

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि थोड़ी सी सजगता, सतर्कता और जागरूकता से हजारों बच्चों को अनाथ होने से बचाया जा सकता है, हजारों परिवारों को खुशहाल रखा जा सकता है।


सीएम योगी ने कहा कि सड़क दुर्घटना के कारकों में खराब सड़क इंजीनियरिंग भी है।  हाईस्पीड और एक्सप्रेस-वेज पर अवैध कट के कारण भी आये दिन दुर्घटनाएं होती हैं। सम्बन्धित विभागों को इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इन्हीं विषयों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। 

*पहले जागरूकता फिर कड़ाई*

सीएम ने कहा कि इस अभियान के शुरुआती दिनों में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा,इसके बाद उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई भी होगी। अभियान की सफ़लता के लिए पुलिस और यातायात विभाग के अलावा चिकित्सा और बेसिक शिक्षा आदि संबंधित विभागों को समन्वय बना कर  काम करें।


*स्कूली बच्चों को करें यातायात नियमों के प्रति जागरूक*

एक माह तक चलने वाले इस अभियान के दौरान स्कूलों में बच्चों को जागरूक करने पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों में शुरुआत से ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का भाव भरने की जरूरत है। इससे वह जीवनपर्यंत यातायात नियमों के प्रति सजग रहेंगे। इस कार्यक्रम के लिए हर जिले में जिलाधिकारी नोडल अधिकारी होंगे। स्कूल-कॉलेज में जाकर सड़क नियमों के पालन सम्बन्धी जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गाड़ी चलाने का लाइसेंस देने से पूर्व संबंधित व्यक्ति की योग्यता को ठीक से परखा जाना चाहिए। यह जिम्मेदारी परिवहन विभाग की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक माह तक चलने वाला यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के सम्बंध में काफी मदद मिलेगी।


*सबने ली शपथ सावधानी से चलाएंगे गाड़ी* कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई। ऐसी ही शपथ पूरे प्रदेश में लोगों को दिलाई जाएगी। इससे पहले परिवहन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया ने कहा भारत में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में हर सातवां व्यक्ति उत्तर प्रदेश का होता है। इसी को देखते हुए सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों की जागरूकता के सतत प्रयास किए जा रहे हैं। कटारिया ने अभियान की सफलता के लिए जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए विभागीय उपलब्धियों से भी अवगत कराया।


*जागरूकता रैली से की नियमों के पालन की अपील:* सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने एक जागरूकता रैली को भी रवाना किया। परिवहन विभाग, पिंक पेट्रोल, आपातकालीन वाहन, एलईडी वैन के साथ साथ विंटेज कार भी रैली में शामिल थीं। सभी पर यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए सन्देश लिखे हुए थे। कालिदास मार्ग से शुरू हुई इस रैली के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के अनुपालन का महत्व समझाया गया और मानने की अपील की गई। अभियान के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने परिवहन विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। करीब 55 करोड़ 70 लाख की इन परियोजनाओं में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बस अड्डों के निर्माण, जीर्णोद्धार, ऑटोमेटिक ड्राइविंग ट्रैक आदि शामिल हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।