सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुष्पा देवी बनी नई ग्राम पंचायत पेखड़ी की पहली महिला प्रधान

  •  वीरेन्द्र सिंह को जनता ने सौंपी प्रथम उपप्रधान की कमान।
  • नवगठित ग्राम पंचायत पेखड़ी के सभी निर्वाचित सदस्य करेंगे मिलकर विकास का काम।


परस राम भारती

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

तीर्थन घाटी,गुशैनी बंजार ।जिला कुल्लू उपमण्डल बंजार की तीर्थन घाटी में दुसरे चरण के चुनावों में नवगठित ग्राम पंचायत पेखड़ी के लोगों ने इस बार प्रधान पद के लिए पुष्पा देवी को अपना जनाधार दिया है। हाल ही में नोहण्डा से अलग होकर नई बनी इस ग्राम पंचायत में पुष्पा देवी को प्रथम महिला प्रधान बनने का मौका मिला है। नवगठित ग्राम पंचायत पेखड़ी के पहले चुनाव में प्रधान पद महिला उमीदवार के लिए आरक्षित था। इस चुनाव में ग्राम पंचायत पेखड़ी पंचायत से प्रधान पद के लिए पुष्पा देवी, उपप्रधान वीरेन्द्र सिंह, बार्ड पंच लता देवी, रिम्पी देवी, शारदा देवी, नवल किशोर और प्रताप सिंह विजयी घोषित हुए हैं।


नवगठित ग्राम पंचायत पेखड़ी के पहले चुनाव में इस बार प्रत्याशियों के बीच मुकाबला काफी रोचक रहा। प्रधान पद के लिए यहां से चार महिला प्रत्याशी मैदान में थी। इस कड़े मुकाबले में पुष्पा देवी को 298, नीलमा देवी को 224, कांता ठाकुर को 215 और नरेशा देवी को 183 वोट हासिल हुए। इसी प्रकार यहां पर उपप्रधान पद का मुकाबला भी काफी दिलचस्प रहा। उपप्रधान पद के लिए यहां से पाँच प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे थे जिसमें उपप्रधान पद की कमान जनता ने वीरेन्द्र सिंह के हाथों में सौंपी है। इस कड़े मुकाबले में वीरेन्द्र सिंह को 248, प्रताप सिंह को 191, केशव राम को 186, मोहर सिंह को 152 और घनश्याम को 144 मत प्राप्त हुए हैं।



इसी प्रकार नई बनी ग्राम पंचायत पेखड़ी में बार्ड पंचो के के बीच भी काफी रोचक मुकाबले देखने को मिले हैं।इस पंचायत के बार्ड नम्बर-1 सुंगचा से लता देवी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। बार्ड नम्बर-2 नाहीं से तीन प्रत्याशी मैदान में थे जिसमें नवल किशोर को 120, गोपाल चन्द को 109, लोभु राम को मात्र 32 वोट ही हासिल हुए है। बार्ड नम्बर-3 शलिंगा से दो ही महिला प्रत्याशी मैदान में थी जिसमें रिम्पी देवी को 102 और सोलमा देवी को 65 मत हासिल हुए। बार्ड नम्बर-4 पेखड़ी से शारदा देवी को 125 और कोयला देवी को 94 वोट पड़े। बार्ड नम्बर-5 मन्हार से पंच पद के लिए दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। इस कड़े मुकाबले में प्रताप सिंह को 96 और सुरेन्द्र सिंह को 85 मत हासिल हुए हैं।


नवनिर्वाचित प्रधान पुष्पा देवी ने उन्हें प्रधान पद के लिए मिले इस जनादेश के लिए पेखड़ी पंचायत की समस्त जनता का आभार व्यक्त किया है और लोगों को आश्वस्त किया है कि आने वाले पाँच वर्षों में पेखड़ी पंचायत को विकास के मामले में एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। इन्होंने कहा कि पेखड़ी पंचायत के लोगों को सड़क, बिजली, पानी, रास्ते, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मुलभुत सुविधाएं जुटाना इनके कार्य की प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण, पर्यटन विकास और स्वरोजगार की दिशा में कार्य किए जाएंगे। नवनिर्वाचित सभी सदस्यों ने एकजुट होकर कहा है कि पेखड़ी पंचायत के चौहुमुखी विकास के लिए वे सभी आने वाले पाँच वर्षों में मिलजुल कर कार्य करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।