सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

एयरपोर्ट का महाराजा अग्रसेन नाम करके किया गौरवान्वित: नवीन गोयल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल का नवीन गोयल ने जताया आभार पर्यावरण सुधार की दिशा में नई मुहिम शुरू करने का किया निवेदन अंजलि चौधरी  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गुरुग्राम । भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के पर्यावरण संरक्षण विभाग प्रमुख नवीन गोयल ने हिसार एयरपोर्ट का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया गया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय लेकर सरकार ने अग्रवाल समाज को गौरवान्वित करने का काम किया है।  भाजपा पर्यावरण संरक्षण विभाग प्रदेश प्रमुख नवीन गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया-एक ईंट की मुहिम शुरू करके समाजवाद का बड़ा उदाहरण पेश किया। उसी तर्ज पर चलते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी सबका साथ सबका विकास नारे के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन की स्थली अग्रोहा जिला हिसार का इतिहास में विशेष महत्व है। उस महत्व को सरकार ने और अधिक बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का इस कार्य के लिए अग्रवाल समाज ह्दय से आभारी है।  इसके साथ ही नवीन गोयल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पर्यावरण सुधार के लिए एक नई मुहिम शुरू करने की भी अनुमति मांगी है। इस मुहिम के

गंगा पर दो सेतु ग्रामीणों के लायेंगे अच्छे दिन

  गौरव शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  प्रयागराज ।रिंग रोड के बाद प्रयागराज के लिए दूसरी अच्छी खबर है कि अब गंगा पर दो और सेतु बनेंगे। करीब साढ़े 13 सौ करोड़ की लागत से इसका निर्माण होगा। सेतु निगम को इसके निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। निगम ने दोनों सेतु का सर्वे शुरू किया है। सलोरी से हेतापट्टी को जोड़ने के लिए गंगा पर फोरलेन पुल का निर्माण होगा। तीन किमी लंबाई वाले इस पुल को शास्त्री ब्रिज की तर्ज पर बनाया जाएगा। इसके निर्माण में करीब आठ सौ करोड़ की लागत का अनुमान है। सेतु निगम ने पुल के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। एस्टीमेट भी जल्द शासन को भेजा जाएगा। सर्वे का कार्य शुरू किया जा चुका है। वहीं सेतु निगम गंगा पर दूसरा पुल अरैल से छतनाग को जोड़ने के लिए बनाएगा। नैनी सेतु की तरह जर्मन पद्धति से इसका निर्माण एक्स्ट्रा डोज केबल स्टे सेतु की तरह होगा। इसमें बीम का इस्तेमाल न के बराबर होगा। यह भी हैगिंग पुल की तरह ही होगा। डेढ़ किमी लंबाई वाले इस सेतु का निर्माण करीब 550 करोड़ रुपये से होगा। एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है, इसका भी निगम ने सर्वे शुरू कर दिया है। परियोजना प्रबंधक सुभाष

1 अगस्त से स्कूल खोलने के आदेश पर सरकार करें पुनर्विचार महामहिम राज्यपाल ले संज्ञान - सुनील सेठी

  पंडित विनय शर्मा  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  हरिद्वार ।सामाजिक कार्यकर्ता महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने महामहिम राज्यपाल को पत्र लिखकर सरकार के 1 अगस्त से स्कूल खोलने के फैसले पर आपत्ति जताई । सेठी ने कहा कि तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए ये फैसला अनुचित है जब बच्चो को कोई वैक्सीन नही लगी न ही सरकार के पास स्कूल प्रबन्धको के पास बच्चों की सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम न होने के बावजूद जल्दबाजी में ऐसा फैसला लेना उचित नही एक तरफ सरकार कोविड के बचाव हेतु चार धाम यात्रा एवं कावड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाती है दूसरी तरफ स्कूलों को खोलने के आदेश देकर सरकार दोहरी मानसिकता को उजागर कर रही है जब डब्लू एच ओ के अनुसार तीसरी लहर बच्चो के लिए घातक हो सकती है और उसके लिए अस्पतालों में सुविधा बड़ाई जा रही हो तो उल्टा स्कूल खोलने के आदेश के पीछे सरकार का क्या मकसद है इसका सीधा सीधा मतलब सरकार स्कूलों के दवाब में ऐसा निर्णय ले रही है। सरकार को अभी कुछ और इंतजार करना चाहिए अन्यथा भविष्य में अगर परिणाम घातक होते है तो उसकी जिम्मेदारी सरकार और स्कूल प्रबन्धको की तय होनी चाहिए।

धामी कैबिनेट ने कक्षा 6 से कक्षा 12 तक स्कूलों को खोले जाने का फैसला लिया

  पंडित विनय शर्मा  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  देहरादून। आज उत्तराखंड सचिवालय में हुई कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है। सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 11 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। जिसमें मुख्यता स्कूलों को खोलने के साथ ही कई बड़े फैसले लिए गए है। बता दें कि कैबिनेट ने शिक्षण संस्थानों को 1 अगस्त से कक्षा 6 से कक्षा 12 तक खोले जाने का फैसला लिया है। कैबिनेट ने शिक्षण संस्थानों को 1 अगस्त से सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक के स्कूलों को खोले जाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही 23 से 27 अगस्त तक विधानसभा सत्र होगा। कैबिनेट ने कौसानी को क्षेत्र घोषित कर दिया है। इसके साथ ही कौसानी को नगर पंचायत बनाने के रूप में मंजूरी दे दी है। पंतनगर में ग्रीनफील्ड एअरपोर्ट को लेकर भी चर्चा हुई, जिस पर कैबिनेट ने 6 महीने के अंदर DPR बनाने के निर्देश दिए हैं।साथ ही एयर इंडिया को कंसल्टेंट नियुक्त करने की भी मंजूरी दी है। आर्थिक संकट से गुजर रहे छात्रों को यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आयोजित परीक्षा में जिसमें प्रिमलरी टेस्ट का प्रावधान है। उसमें बच्चों को 50 हज़ार सहायता किया जाएगा। यानी राज्य सरकार अ

ऊर्जा निगम की जिद से जनता परेशान गली-गली लगाने पड़ गए जनरेटर

  पंडित विनय शर्मा  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  उत्तराखंड ।हरिद्वार उपनगरी ज्वालापुर के मोहल्ला चाकलान में बीती रात से गई बिजली से जनता परेशान हो रही है उन्होंने अपने अपने खर्चे पर जनरेटर बाजार से किराए पर मंगवाए हैं उस जनरेटर के कनेक्शन घरों में दे दिए गए हैं उससे वह अपना गुजारा कर रहे हैं गर्मी के कारण जनता परेशान हैं बच्चे बुजुर्ग काफी परेशान हैं जिससे कि जनता में आक्रोश है जनता का कहना है कि अगर बिजली विभाग को हड़ताल ही करनी है तो काली पट्टी बांधकर करें करना है तो अधिकारियों के मंत्रियों की घरों की ऑफिसों की बिजली के कनेक्शन काटे जनता को क्यों परेशान किया जा रहा है इस गर्मी में उमस बड़े दिनों में जनता का क्या हाल है उनका कहना है अगर ऐसे ही हड़ताल पर जाने से कुछ होता है तो यह बिजली विभाग प्राइवेट कंपनियों हवाले पर दे देना चाहिए।

बड़ी खबर : उत्तराखंड में ऊर्जा निगमो की हड़ताल वापस , मंत्री हरक सिंह से वार्ता सफल रही

  शिवम गोयल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  देहरादून ।उत्तराखंड की आज की बड़ी खबर सरकार द्वारा कड़ा रुख अख्तियार करते हैं ऊर्जा कर्मचारियों ने हड़ताल वापस लेने का फैसला ले लिया है वही प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत से भी वार्ता सकारात्मक रही जिसके बाद हड़ताल समाप्त करने का फैसला हुआ।

गऊ गंगा जागृति संस्थान गौ वंशों को लेकर कर रहा सामाजिक चेतना

  शिवम गोयल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया   हरिद्वार ।आज सूचना मिली ग्राम जमालपुर कलां में  गायत्री मन्दिर  के मैदान में रहने वाली एक गऊ माता की मृत्यु हो गई है तभी मोखे पर सभी गऊ सेवक वहां पहुचे  ओर गऊ माता को स्थान देने के लिए प्रयाश करते रहे  पर कोई ऐसा स्थान नही मिला  लेकिन गाव के  पास में पड़ी जमीन पर देखा 4 गऊ वंश की और मृत्यु हुई पड़ी है। तभी रिशु वालिया व पवन भगवा के विचारों से  पूरी टीम को सही रास्ता दिखाते हुए ग्राम प्रधान शुशील राजराणा  व जिला पंचायत  सदस्य प्रमिल चौधरी  जी को इसकी जानकारी दी और जल्द से जल्द उस स्थान पर गऊ वंश व अन्य जीव जंतुओं के लिए स्थान बनवाने की बात की और वहां की व्यवस्था की देख रेख करने के लिए भी गाव के युवाओं को बताया गया।इसके साथ साथ नगर निगम  का बहुत  बहुत धन्यवाद करते हुए  जेसीबी चालक का ग्राम जमालपुर कलां गाव में स्वागत किया गया। पवन भगवा का कहना है हरिद्वार जिले में  कोई वंश लाचार रॉड पर मृत्यु के बाद ना सड़े कीड़े ना पड़े इससे लोगो मे बीमारी फेल सकती है   इसको रोकने में भी गऊ गंगा जागृति संस्थान के सभी गऊ सेवक  हर दिन 5 से 7 गऊ वंश का इलाज करते  रहते है और