सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गंगा पर दो सेतु ग्रामीणों के लायेंगे अच्छे दिन

 


गौरव शुक्ल 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

प्रयागराज।रिंग रोड के बाद प्रयागराज के लिए दूसरी अच्छी खबर है कि अब गंगा पर दो और सेतु बनेंगे। करीब साढ़े 13 सौ करोड़ की लागत से इसका निर्माण होगा। सेतु निगम को इसके निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। निगम ने दोनों सेतु का सर्वे शुरू किया है।

सलोरी से हेतापट्टी को जोड़ने के लिए गंगा पर फोरलेन पुल का निर्माण होगा। तीन किमी लंबाई वाले इस पुल को शास्त्री ब्रिज की तर्ज पर बनाया जाएगा। इसके निर्माण में करीब आठ सौ करोड़ की लागत का अनुमान है। सेतु निगम ने पुल के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। एस्टीमेट भी जल्द शासन को भेजा जाएगा। सर्वे का कार्य शुरू किया जा चुका है।


वहीं सेतु निगम गंगा पर दूसरा पुल अरैल से छतनाग को जोड़ने के लिए बनाएगा। नैनी सेतु की तरह जर्मन पद्धति से इसका निर्माण एक्स्ट्रा डोज केबल स्टे सेतु की तरह होगा। इसमें बीम का इस्तेमाल न के बराबर होगा। यह भी हैगिंग पुल की तरह ही होगा। डेढ़ किमी लंबाई वाले इस सेतु का निर्माण करीब 550 करोड़ रुपये से होगा। एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है, इसका भी निगम ने सर्वे शुरू कर दिया है। परियोजना प्रबंधक सुभाष बागड़ी के अनुसार, गंगा पर अलग-अलग जगह दो सेतु बनाए जाएंगे। करीब साढ़े 13 सौ करोड़ से अधिक लागत वाले दोनों सेतु का एस्टीमेट शासन को जल्द भेजा जाएगा। दोनों जगह सर्वे शुरू किया गया है। उम्मीद है कि जल्द शासन से स्वीकृति मिल जाएगी।


आसान होगा अब शहर पहुचना 



सेतु निगम के अधिकारियों के अनुसार, दोनों के निर्माण की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। गंगा पर दो सेतु बनने से ग्रामीण इलाकों के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। एक स्थान से दूसरे स्थान पहुंचने में समय भी कम लगेगा। यहीं यह सेतु आने वाले कुम्भ में शहर को ट्रैफिक जाम से भी निजात दिलाएंगे.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...