सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

आंखों पर चढ़ा काला चश्मा बदलें भाजपाई : गौतम ठाकुर कांग्रेस सरकार में हो रहे मनाली के विकास को जनता देख रही है ।

                       राज अग्रवाल                                लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया                    मनाली :- 26 अप्रैल                              कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौतम ठाकुर ने सेव मनाली फ्रंट के संयोजक तथा भाजपा नेता छबींद्र ठाकुर को नज़र का चश्मा बदलने की सलाह दी है।एक दिन पहले ही भाजपा नेता छबींद्र ठाकुर ने सरकार तथा लोक निर्माण विभाग पर कुंभकर्णी नींद में सोने का आरोप लगाते हुए कहा था कि मनाली की सड़कें खस्ताहाल है तथा गड्ढों से पटी सड़कें पर्यटकों का क्या स्वागत करेंगी ? वरिष्ठ कांग्रेस नेता गौतम ठाकुर ने हास्यास्पद तथा आधारहीन आरोपों पर उन से सवाल पूछा कि क्या इन सड़कों की दयनीय हालत कांग्रेस सरकार आने के चार महीनों में ही हुईं हैं? उन्होंने कहा कि भाजपा नेता के आरोप राजनीति से प्रेरित है, जबकि मनाली की सभी सड़कें पिछले चार सालों से अपने हालात को कोस रही थी। हैलीकॉप्टर पर सवार पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कभी सुध नहीं ली। गौतम ठाकुर ने बताया कि वामतट मनाली से शुरू गांव तक की रिकार्पेटिग के लिए सरकार से चार करोड़ अस्सी लाख रुपए स्वीकृत करवाकर कार्य प्रगति पर है।

रामपुर बुशहर में बढ़ते अपराध,नशे को रोकने के लिए डीएसपी शिवानी से मिले फिटनेस युट्यूबर।

  गब्बर सिंह वैदिक लोकल न्यूज ऑफ इंडिया रामपुर। रामपुर बुशहर में आपराधिक मामले दिन प्रतिदिन काफ़ी ज़्यादा बड़ रहे है। अभी हाल ही में रामपुर बुशहर में छह अप्रैल को वजीर बावड़ी में एक प्रवीण नाम का हत्याकांड हुआ था। इससे पहले भी काफी ज्यादा मामले इस तरह के आ चूके हैं। प्रवीन हत्याकांड मामले में आरोपी पुलिस रिमांड पर है। फिटनेस यूट्यूबर राणा द वाइपर उर्फ़ कमल कांत राणा जिन्होंने हिमाचल प्रदेश का पहला घरेलू जिम बनाया हुआ है। और साथ ही साथ हिमाचल में "नशा मुक्त फिट अभियान" चलाया हुआ है। राणा अपने यूट्यूब चैनल व सोशल मीडिया के माध्यम से हमेशा ही कोई ना कोई जागरूक गतिविधियां करवाते आ रहे हैं।इसी बीच राणा रामपुर बुशहर के नए उप पुलिस अधीक्षक (एसडीपीओ) शिवानी मेहला जी से मिले और उन्होंने उनके साथ काफी सारे मुद्दों पर चर्चा की। जिसमें की प्रवीन हत्याकांड, रामपुर में बढ़ता नशा जैसे मामलों पर चर्चा की। डीएसपी शिवानी ने बताया कि बढ़ते अपराधों और नशे को रोकने के लिए एक कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है जिसमें की पुलिस की संख्या में भी बढ़ोतरी की जाएगी ।और साथ ही साथ रामपुर में नशा मुक्त रामपुर

सतलुज नदी में घिरी युवती को बचाते हुए एक युवक की मौत,एक लापता

महेंन्द्र सिंह पटेल लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  रविवार सांय लगभग पांच बजे रामपुर के समीप ब्रो में  दो युवक नदी में फिसल कर गिर पड़े एक युवक उन्हें बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई शाम 5:00 बजे , रामपुर  के ब्रो क्षेत्र के आसपास की है, पुलिस की सूचना के अनुसार बताया जा रहा है कि एक नेहा शर्मा (आंध्र प्रदेश)नाम की लड़की और एक आर्यन शर्मा( हैदराबाद) नाम का लड़का सतलुज के किनारे एक पत्थर के ऊपर बैठे थे, और जैसे ही वह उठने लगते हैं, तो लड़की का पैर फिसल जाता है और वह सतलुज मैं गिर जाती है, और लड़की को बचाने के लिए वह आर्यन नाम का लड़का भी सतलुज में कुद जाता है, और सतलुज में लापता हो जाता है, जो फिलहाल अभी तक नहीं मिल पाया है, और उन दोनों को बचाने के लिए और एक लड़का जिसका नाम सुनील शर्मा बताया जा रहा है जो जम्मू का निवासी है वह भी सतलुज नदी में कूद जाता है, इसमें नेहा नाम की लड़की को बचा लिया जाता है, और  सुनील शर्मा   सतलुज में डूब जाता है और उसकी मृत्यु हो जाती है | तीनों की उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है, जिसमें लड़की को तो बचा लिया गया है, सुनील शर्मा नाम लड़के की मृत्यु हो गई है, और

पोषण पखवाड़ा : चाटी

राहुल गिरी लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  निरमंड  | विकासखंड निरमंड के  वृत्त जगतखाना के अंतर्गत आने वाले चाटी क्षेत्र में निथर परियोजना के सौजन्य से पोषण पखवाड़े का आयोजन किया गया । इस पोषण पखवाड़े में मोटे अनाजों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । जवाहर, बाजरा, रंगी सभी अनाजों की जानकारी दी गई । साथ ही साथ आम जनमानस को आगाह कराया गया कि पोषण पकवाड़ा कहीं ना कहीं स्वच्छ भारत मिशन की ओर पहल करता है । रोंगी   - इस अनाज में मिनरल्स कैल्शियम और आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है और यह सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है ।   ज्वार - यह अनाज आयरन प्रोटीन, फाइबर का एक अच्छा स्त्रोत है इसमें कैल्शियम भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है ।   बाजरा - यह अनाज फाइबर का एक बहुत अच्छा स्त्रोत है जो कि शरीर के लिए काफी ऊर्जावान सिद्ध होता है और इस अनाज में पोटेशियम आयरन कैल्शियम और थोड़ी सी प्रोटीन की मात्रा भी पाई जाती है ।

आंगनवाड़ी केन्द्र , बाडी सर्कल अरसू परियोजना नित्थर के सौजन्य से मनाया गया पोषण पखवाड़ा

सर्व दयाल लोकल न्यूज ऑफ इंडिया निरमंड | उपमंडल निरमंड के अंतर्गत आने वाला आंगनवाड़ी केंद्र बाड़ी सर्कल अरसु परियोजना पोषण पखवाड़ा मनाया गया ।  जिसमे गर्भवती, धात्री  महिला को मोटे अनाज व हरी सब्जी अपने खान-पान में शामिल करने के बारे मे अवगत करवाया गया कोदा, मक्का, कावनी, जो, अखरोट, पुदीना, पालक, साग, इस दौरान अंगना वाडी कार्यकर्ता मीरा देवी  सहायिका वार्ड पांच श्री  सुभ्रदा देवी तथा स्वय सहायता समुह की महिलाओं तथा महिला मण्डल की महिलाओं ने भाग लिया तथा गोद भराई की रसम भी मनाई गई आशा वर्कर अंजना कुमारी इसमें पोषण पखवाड़े के अर्तगत आने वाली सभी एकटीवीटी भी करवाई गई   जैसे हेड वॉश साफ पानी साफ टोइलेट 6 माह तक के बच्चे को दूध ही पिलाना माँ के पहले गोददूध को कोलोस्ट्रोल कहा जाता है।

सेवानिवृत्त हो रहे प्रधानाध्यापक की भावभीनी विदाई

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  सहसों । विकास खंड फूलपुर के प्राथमिक विद्यालय दयालपुर के प्रधानाध्यापक अशोक धर दुबे आगामी 31 मार्च को अपने पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके सम्मान में विद्यालय के शिक्षकों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। बीईओ फूलपुर विश्वनाथ प्रजापति व बीईओ बहरिया धर्मेंद्र कुमार मौर्य ने जब माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया तो बेसिक विभाग में बत्तीस बर्ष की सेवा को याद कर वह भावुक हो उठे। विद्यालय की शिक्षिका संगीता गौतमी, जय प्रकाश त्रिपाठी, पूजा मिश्रा, वंदना यादव ने उनके साथ कई वर्ष गुजारा है। सभी लोग विदाई के पल में दुखी हो गए। इस मौके पर शिक्षक नेता योगेश मिश्रा, राजकुमार गिरी, प्रभा कांत ओझा, राजेश शुक्ला, राधेश्याम, बृजेश पांडे आदि लोग मौजूद रहे।

फिजी में 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन में शरीक बुद्धिजीवियों की राय हिंदी के जरिए विज्ञान और तकनीक का व्यापक विस्तार संभव

  उद्घाटन से समापन तक का संचालन संभाला डीआरडीओ की अधिकारी अनुराधा पांडेय ने अंजलि  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नांदी (फिजी)  । हिंदी बोलने-जानने व उसके प्रति अनुराग रखने वाले विश्व के सभी नागरिकों के बीच हिंदी को संपर्क-संवाद की भाषा के रूप में विकसित करने के लिए नियमित अंतराल पर आयोजित विश्व हिंदी सम्मेलनों के क्रम में दिनांक 15 फरवरी, 2023 से 17 फरवरी 2023 के मध्यप्रशांत क्षेत्र के फिजी देश के नांदी नगर में आयोजित हुआ 12वां विश्व हिंदी सम्मेलन एक सफल और परिणामकारी सम्मेलन सिद्ध हुआ। विश्व हिंदी सम्मेलन के उद्घाटन से लेकर समापन तक संचालन का दायित्व संभालने वाली अनुराधा पांडेय ने आज शाम फोन पर यह जानकारी दी। अनुराधा पांडेय डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) की अधिकारी हैं। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अनुराधा पांडेय की अंतरराष्ट्रीय स्तर की सभा संचालन की विशेषज्ञता की खास तौर पर सराहना की है।  विश्व हिंदी सम्मेलन में शरीक हुए दुनियाभर के बुद्धिजीवियों का हिंदी को लेकर क्या रुख रहा, यह पूछने पर अनुराधा पांडेय ने कहा कि 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन में सम्मिलित भारत और फिजी स