सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रामपुर बुशहर में बढ़ते अपराध,नशे को रोकने के लिए डीएसपी शिवानी से मिले फिटनेस युट्यूबर।

 


गब्बर सिंह वैदिक

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया

रामपुर। रामपुर बुशहर में आपराधिक मामले दिन प्रतिदिन काफ़ी ज़्यादा बड़ रहे है। अभी हाल ही में रामपुर बुशहर में छह अप्रैल को वजीर बावड़ी में एक प्रवीण नाम का हत्याकांड हुआ था। इससे पहले भी काफी ज्यादा मामले इस तरह के आ चूके हैं। प्रवीन हत्याकांड मामले में आरोपी पुलिस रिमांड पर है। फिटनेस यूट्यूबर राणा द वाइपर उर्फ़ कमल कांत राणा जिन्होंने हिमाचल प्रदेश का पहला घरेलू जिम बनाया हुआ है। और साथ ही साथ हिमाचल में "नशा मुक्त फिट अभियान" चलाया हुआ है। राणा अपने यूट्यूब चैनल व सोशल मीडिया के माध्यम से हमेशा ही कोई ना कोई जागरूक गतिविधियां करवाते आ रहे हैं।इसी बीच राणा रामपुर बुशहर के नए उप पुलिस अधीक्षक (एसडीपीओ) शिवानी मेहला जी से मिले और उन्होंने उनके साथ काफी सारे मुद्दों पर चर्चा की। जिसमें की प्रवीन हत्याकांड, रामपुर में बढ़ता नशा जैसे मामलों पर चर्चा की। डीएसपी शिवानी ने बताया कि बढ़ते अपराधों और नशे को रोकने के लिए एक कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है जिसमें की पुलिस की संख्या में भी बढ़ोतरी की जाएगी ।और साथ ही साथ रामपुर में नशा मुक्त रामपुर अभियान भी चलाया जाएगा। उनका उद्देश्य रामपुर को नशा मुक्त बनाना है। इसके लिए उन्होंने सभी लोगों से निवेदन किया है कि सभी लोग इसमें पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। और साथ ही साथ उन्होंने बताया कि एक युवा को सकारात्मक दिशा जैसे स्पोर्ट्स, जिम,आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर जाना चाहिए। ताकि नशे जैसी बुरी कुरीतियों से अपना दिमाग दूर रह सके। उप पुलिस अधीक्षक ने सरकार से भी निवेदन किया है कि रामपुर बुशहर में सीसीटीवी कैमरे की असुविधा को पूर्ण किया जाए। सभी युवाओं के लिए संदेश दिया कि जो भी कंपटीशन एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं अपने छोटे छोटे गोल बनाकर उन्हें पूरा करें। राणा ने उप पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि प्रवीण के परिजनों को न्याय मिलना चाहिए।और इस मामले के दोषियों के ऊपर कड़ी कार्यवाही हो। राणा ने बताया कि उनका भी एकमात्र उद्देश्य समाज में नशे को मिटाना है जिसमें वह हमेशा पुलिस प्रशासन का योगदान देते आ रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।