सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आंखों पर चढ़ा काला चश्मा बदलें भाजपाई : गौतम ठाकुर कांग्रेस सरकार में हो रहे मनाली के विकास को जनता देख रही है ।

                      

राज अग्रवाल                               

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया                   

मनाली :- 26 अप्रैल             


              

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौतम ठाकुर ने सेव मनाली फ्रंट के संयोजक तथा भाजपा नेता छबींद्र ठाकुर को नज़र का चश्मा बदलने की सलाह दी है।एक दिन पहले ही भाजपा नेता छबींद्र ठाकुर ने सरकार तथा लोक निर्माण विभाग पर कुंभकर्णी नींद में सोने का आरोप लगाते हुए कहा था कि मनाली की सड़कें खस्ताहाल है तथा गड्ढों से पटी सड़कें पर्यटकों का क्या स्वागत करेंगी ? वरिष्ठ कांग्रेस नेता गौतम ठाकुर ने हास्यास्पद तथा आधारहीन आरोपों पर उन से सवाल पूछा कि क्या इन सड़कों की दयनीय हालत कांग्रेस सरकार आने के चार महीनों में ही हुईं हैं? उन्होंने कहा कि भाजपा नेता के आरोप राजनीति से प्रेरित है, जबकि मनाली की सभी सड़कें पिछले चार सालों से अपने हालात को कोस रही थी। हैलीकॉप्टर पर सवार पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कभी सुध नहीं ली। गौतम ठाकुर ने बताया कि वामतट मनाली से शुरू गांव तक की रिकार्पेटिग के लिए सरकार से चार करोड़ अस्सी लाख रुपए स्वीकृत करवाकर कार्य प्रगति पर है। 

मनाली के प्रवेश द्वार से थाना मनाली होते हुए फोरलेन पुल तक की सड़क नेशनल हाईवे से लोक निर्माण विभाग को ट्रांसफर होनी है,वह फाइल पिछले चार सालों से शाहपुर स्थित अधीक्षण अभियंता नेशनल हाईवे कार्यालय में धूल फांक रही थी। पूर्व सरकार में मंत्री रहे गोविन्द सिंह ठाकुर भी कुल्लू से मनाली फोरलेन निर्माण के पश्चात् लेफ्ट आऊट एरिया को लोक निर्माण विभाग को ट्रांसफर नहीं करवा पाए थे। तीन अप्रैल को माननीय विधायक भुवनेश्वर गौड़ के निर्देश पर  एसडीएम मनाली ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अधीक्षण अभियंता नेशनल हाईवे शाहपुर से संपर्क किया,और अगले ही दिन चीफ इंजीनियर आफिस शिमला को पत्र संख्या 14-15 दिनांक 4/4/2023 को स्वीकृति के लिए भेजा।बहुत जल्द लेफ्ट आऊट सड़कों को लोक निर्माण विभाग को सौंपा जाएगा।और इन सभी सड़कों को नया रुप देने के लिए अधिकारी योजना बना रहें हैं। गौतम ठाकुर ने बताया कि भुवनेश्वर गौड़ ने विधायक बनते ही मनाली के विकास की गाथा लिखनी शुरू कर दी है। वामतट मनाली से शुरू गांव,मनाली गांव से पलचान तक की सड़क को चकाचक करने लिये 14 करोड़ रुपए,सीवरेज, पेयजल तथा अन्य योजनाओं के लिए मात्र तीन महीने में ही 550 करोड़ रुपए सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार से स्वीकृत करवाए हैं  जो कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल मनाली के लिए आज तक की सब से बड़ी सौगात है । गौतम ठाकुर ने बताया कि माननीय विधायक भुवनेश्वर गौड़ खुली सोच के नेता हैं, उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर तथा भाजपा नेता छबिंद्र ठाकुर के गांव कन्याल की तंग सड़कों के चौड़ीकरण के लिए विभाग काम कर रहा है और कुछ ही समय के भीतर रांगड़ी- कन्याल सड़क का निर्माण भी युद्ध स्तर पर होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।

12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को डीसीपी विनीत कुमार की टोली के ‘अभिमन्यु’ एसआई राकेश वशिष्ठ ने किया ध्वस्त

पांच राज्यों तक चला दिल्ली पुलिस का अंतरराज्यीय अभियान, गुड्डू बादशाह हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार; अवैध पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नई दिल्ली।  दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने करीब 12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को भेदते हुए मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू बादशाह हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार, आईपीएस के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में ओखला इंडस्ट्रियल एरिया की स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात एसआई राकेश वशिष्ठ ने अहम भूमिका निभाई। दिल्ली से तमिलनाडु तक फैली जांच की बिखरी कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोबाइल फोन बंद कर लगातार ठिकाने बदले और इंटरनेट एवं हॉटस्पॉट आधारित संचार का सहारा लिया। इसके बावजूद एसआई राकेश वशिष्ठ और उनकी टीम तकनीकी निगरानी तथा जमीनी सूचनाओं के सहारे उनका पीछा करती रही। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना और तमिलनाडु में चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लगभग 12 हजार किलोमीटर की दूरी तय की। 28 जुलाई को हु...