हिमाचल प्रदेश मिड डे मील वर्कर्स यूनियन सम्बंधित सीटू की राज्य कमेटी की बैठक किसान-मजदूर भवन चिटकारा पार्क कैथू शिमला में सम्पन्न हुई।
गब्बर सिंह वैदिक, लोकल न्यूज ऑफ इंडिया, हिमाचल: हिमाचल प्रदेश मिड डे मील वर्कर्स यूनियन सम्बंधित सीटू की राज्य कमेटी की बैठक किसान-मजदूर भवन चिटकारा पार्क कैथू शिमला में सम्पन्न हुई। बैठक में सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा,उपाध्यक्ष जगत राम,यूनियन राज्य महासचिव हिमी देवी,महेंद्र सिंह,पुष्पा शर्मा,नारदेई,हरीश कुमार,रीता,कौशल्या देवी,चमन लाल,तारा देवी,सुदेश कुमार,वीर सिंह,प्रीति व शांति देवी मौजूद रहे। बैठक की जानकारी देते हुए यूनियन राज्य उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह व महासचिव हिमी देवी ने कहा कि मिड डे मील की मांगों को लेकर 8 अगस्त को ब्लॉक व जिला मुख्यालयों पर धरने प्रदर्शन किए जाएंगे। यूनियन का राज्य सम्मेलन 4 सितंबर को शिमला में होगा जिसमें प्रदेशभर के प्रतिनिधि भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि देश की मोदी सरकार मजदूर वर्ग पर तीखे हमले जारी रखे हुए है। मजदूरों के श्रम कानूनों को खत्म किया जा रहा है। देश की सरकार की नवउदारवादी नीतियों के चलते देश की जनता का जीवन संकट में चले गया है। महँगाई लगातार बढ़ रही है जिससे आम जनता का जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। बेरोजगारी ने पिछले 45 साल का रिक