सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

  प्रिया पटवाल लोकल न्यूज ऑफ इंडिया बिजनौर। भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष विकुल मलिक ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गांवो के विकास के लिए प्रदेश में ग्रामीण मातृभूमि योजना लागू करने का स्वागत किया है। प्रेस को जारी एक बयान में भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष विकुल मलिक ने कहा कि गांवो और किसानों के हितों को अपनी प्राथमिकता बताने वाली योगी सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए ग्रामीण मातृभूमि योजना लागू की गई है, जिससे प्रदेश की हजारों सड़कों के नवीनीकरण, पुनर्निर्माण और नई सड़कों का निर्माण बड़े स्तर पर होने की संभावना है। श्री विकुल मलिक ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में ऐसी सड़कें खराब पड़ी हैं जिन पर ग्रामीण जनता का आवागमन बड़ी संख्या में रहता है। लेकिन सडके खराब होने से ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसलिए यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा और भ्रष्टाचार को बढ़ावा ना मिला और गांव की उपेक्षा ना की गई तो उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गांव के विकास के लिए बनाई गई ग्रामीण मातृभूमि योजना लाभकारी सिद्ध हो सकती ह

शिवालिकनगर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में हनुमान चालीसा का पाठ कर सीएम के दीर्घायु के लिए किया हवन

  शिवम गोयल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  हरिद्वार ।शिव मंदिर सेक्टर 4 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में शिवालिकनगर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में हनुमान चालीसा का पाठ कर उनकी दीर्घायु के लिए हवन किया गया। हवन तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह उपस्थित रहे। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे व भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष से लेकर कई पदों पर रहे, जिनका जीवन पार्टी की सेवा में बीता है और वह प्रत्येक युवाओं के हृदय में वास करते हैं और सभी बुजुर्गों , माता व बहनों का आशीर्वाद उनको मिल रहा है हम उनकी दीर्घायु की कामना करते हैं। युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह ने बताया कि आज उनके जन्मदिन पर पूरे उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी द्वारा हवन पूजन ,फल आदि वितरण के कार्य किए जा रहे हैं और निश्चित रूप से यह संकेत यह बताता है कि आने वाले 2022 के चुनाव के अंद

सोनू सूद को गरीबों की मदद के ईनाम में मिला IT का छापा

  आमिर अल्वी लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया नई दिल्ली:  मशहूर अभिनेता सोनू सूद ने कोरोना काल में जिस तरह से आम इंसानों की दिलखोलकर मदद की, लोग उन्हें मसीहा कहने लगे. बुधवार को हैरान करने वाली खबर आई. सोनू सूद से जुड़ी जगहों पर आयकर विभाग की छापेमारी हुई। सोनू के समर्थन में उनके फैंस और आप नेता उतर आए हैं. सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है कि सच्चाई की जीत होगी. आयकर विभाग की इस रेड की टाइमिंग को लेकर सवाल उठ रहे हैं. सोनू सूद ने हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी. साथ ही वे दिल्ली सरकार के देश के मेंटॉर कार्यक्रम के ब्रांड अंबेसडर भी बने थे। इनकम टैक्स विभाग ने आज दूसरे दिन भी अभिनेता सोनू सूद के घर और दफ्तर पर सर्वे जारी रखा है. कल करीब 20 घंटे से ज्यादा सोनू सूद के 6 ठिकानों पर सर्वे अभियान चला था. अब तक आईटी डिपार्टमेंट ने इस सर्वे में क्या हासिल किया इसकी जानकारी शेयर नहीं की है. कल सोनू के जूहू आफिस, लोखंडवाला घर सहित 6 ठिकानों पर सर्वे किया था। सोनू सूद का अभी तक इस मामले में कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. देखना होगा दो दिन के सर्वे के बाद इनकम टैक्स विभा

वन विभाग की टीम ने दबोचे तीन तस्कर

  अरशद अली लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया हरिद्वार. कलियर में वन विभाग की टीम ने तीन तस्करों को बेशकीमती पेड़ काटते हुए दबोच लिया | जो देर रात शीशम के पेड़ों को काट रहे थे | सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची | पुलिस को देख तस्करों ने भागने की कोशिश की | वन विभाग की टीम ने घेराबंदी करके तीन तस्करों को मौके पर ही दबोच लिया | उनके पास से पेड़ काटने के औजार भी बरामद हुए | जबकि मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है | रेंजर का कहना है के वन विभाग की टीम मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है | पकड़े गए तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है | पकड़े गए तस्करों में वसीम पुत्र इलाही निवासी लोनी,यामीन पुत्र शमीम निवासी दिल्ली और तौहिद पुत्र सहीद निवासी कलियर शामिल है

जन्मदिन पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सीएम ने मांगी प्रदेश की सुख-समृद्धि

शिवम गोयल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  देहरादून ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को टपकेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की एवं भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि भगवान भोलेनाथ हमारे आराध्य देव हैं। आज भगवान की शरण में आया हूं। भगवान भोलेनाथ से कामना करता हूं कि प्रदेश नई ऊंचाइयों को छुए।

शिक्षा क्षेत्र ब्लाक करमा में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का हुआ गठन

  सुनीता चौधरी  लोकल न्यूज़ आफ इंडिया  सोनभद्र. प्राथमिक शिक्षक संघ सोनभद्र के करमा ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय निर्वाचन का आयोजन किया गया।इस निर्वाचन की समस्त प्रक्रिया  चुनाव पर्यवेक्षक  मोहित लाम्बा  जी द्वारा संपादित की गयी। योगेश कुमार पाण्डेय जिलाध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गयी।योगेश पाण्डेय ने की शिक्षक हित के लिए हमारा संगठन सदैव तत्पर है। अधिकारियो द्वारा शिक्षकों का शोषण कत्तई बर्दाश नहीं किया जाएगा। पुरानी पेंशन और ब्लाक व जिला टन्सफर के लिए संगठन लगातार शिक्षा मंत्री से दबाव बना रहा है।  करमा ब्लॉक में सदस्यता प्राप्त किये हुये सभी शिक्षकों ने चुनाव में  प्रतिभाग किया ।इस चुनाव के उपरांत पवन कुमार सिंह  को ब्लॉक अध्यक्ष ,  सुशील सिंह यादव को ब्लॉक महामंत्री ,राधेश्याम उपाध्याय को ब्लॉक कोषाध्यक्ष, श्री योगेंद्र सिंह को संयुक्त मंत्री , धर्मेंद्र चौधरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रीना सिंह को ब्लॉक महिला उपाध्यक्ष चुनी गयी।इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि संगठन सदैव शिक्षक हित में खड़ा रहेगा क्योंकि शिक्षक हित व शिक्षा ही हमारी प्राथमिकता

हनुमान चालीसा से होगा जनजागरण -सोनू राज उपाध्याय,राष्ट्रीय महासचिव, भैरव सेना

  शिवम गोयल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  हरिद्वार। जिले के क्षेत्रों में जगह जगह भैरव सेना स० द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ करके धर्म के प्रति बच्चों बुजुर्गों नारियों को जगाने का संदेश दिया जा रहा है। अजितपुर, जमालपुर, सीतापुर, रोशनाबाद, बहादराबाद, लक्सर, जगदीशपुर, सुभाषनगर व अन्य कालोनीयो मे भैरव सेना स०द्वारा मंदिरो मे जाने व पाठ, आरती करने के लिए संदेश दिया जा रहा क्योकि आजकल कीहरिद्वार जिले के क्षेत्रों में जगह जगह भैरव सेना द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ करके धर्म के प्रति बच्चों बुजुर्गों नारियों को जगाने का संदेश दिया जा रहा है। पीढि नवयुवक मंदिरो मे जाना पंसद नही करते है अपने सनातन संस्कृति को भूलते जा रहे है तो इसलिए भैरव सेना स० द्वारा सनातन धर्म की रक्षा हेतु लक्ष्य की ओर अग्रसर होना चाहिए।