सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अटल टनल होकर सुबह 9 बजे से पर्यटकों को लाहुल आने की अनुमति ।

  सिस्सू के बाद अब जिस्पा-दारचा भी पर्यटकों के लिए खुला।   राज अग्रवाल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  मनाली:  लाहुल आने वाले पर्यटकों को लेकर जिला प्रशासन ने नई एडवाइजरी जारी की है। पर्यटकों को अब अटल टनल होकर सुबह 9 बजे लाहुल पहुंच कर दोपहर 3 बजे वापसी करनी होगी। वही प्रशासन ने सिस्सू के बाद अब जिस्पा और दारचा को भी सेलानियों के लिए खोल दिया है।  जबकि दारचा-जिस्पा जाने वाले सैलानी केलांग से सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक जा सकेंगे। नए आदेश के तहत वेकेंड पर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात होंगे। मौसम साफ रहा तो सैलानी अब अटल टनल से करीब 70 किमी आगे दारचा  तक जा सकेंगे। लेकिन इसके लिए पर्यटकों को पुलिस की कुछ शर्तों को मानना होगा। सड़क निरीक्षण के बाद एसपी मयंक चौधरी ने यह बात कही। मयंक चौधरी ने कहा कि लाहुल स्पीति अब सेलानियों के लिए पसंदीदा सैरगाह बन गया है। लेकिन बर्फबारी के बाद इस इलाके में सफर जोखिम भरा हो जाता है। एसपी ने बताया कि मौसम साफ रहने की सूरत में पर्यटक अब अटल टनल से करीब 70 किमी आगे दारचा तक जा सकेंगे। लेकिन केलांग से सटे शक्स नाला से सेलानियों को सुबह 10 और दोपहर 2

शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में नहीं बरती जाएगी कोताही: विस अध्यक्ष

  सीसीटीवी तथा ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी सुनिश्चित तपोवन में विस सत्र 19 से 23 दिसंबर तक होगा आयोजित   गौरव सूद लोकल न्यूज़ आफ इंडिया  धर्मशाला: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि तपोवन में शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी तथा सी०सी०टी०वी० तथा ड्रोन कैमरों से निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। सत्र के दौरान तपोवन विधान सभा भवन तथा परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सुरक्षा पूर्व की भांति चाक चैबंद रहेगी। हिमाचल प्रदेश सरकार तथा विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को जारी किए गए शासकीय पास प्रमुखता से प्रदर्शित करने होंगे ताकि सुरक्षा कर्मियों को फ्रिस्किंग की कम से कम आवश्यकता रहे। सोमवार को तपोवन विधानसभा भवन में पे्रस वार्ता को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की चैदहवीं विधान सभा का चतुर्थ सत्र 19 दिसम्बर, 2023 से 23 दिसम्बर, 2023 तक आयोजित किया जाएगा। 19 दिसम्बर को मंगलवार के दिन प्रातः 11 बजे सत्र का शुभारम्भ होगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा क

फैशन, सेलिब्रिटी और इनोवेशन का मिश्रण 'रूहबायत' का गुड़गांव में भव्य उद्घाटन

  प्रिया बिष्ट लोकल न्यूज ऑफ इंडिया   गुड़गांव:  सुशांत लोक 1 में एक अद्वितीय डिजाइनर स्टोर 'रूहबायत' के भव्य उद्घाटन के साथ गुड़गांव के फैशन परिदृश्य को फिर से परिभाषित किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में फिल्मी हस्तियों, फैशन आइकन और सौंदर्य प्रतियोगिता विजेताओं ने भाग लिया, जिसने शैली और परिष्कार का एक अभूतपूर्व उत्सव मनाया।  .  इंजीनियर से उद्यमी बनीं संस्थापक आशा राठी और मिस्टर एंड मिसेज बॉलीवुड 2023, मिसेज कंजेनियलिटी इंडिया 2023 की ब्रांड एंबेसडर प्रीति साहनी ने एक ऐसा ब्रांड बनाने के लिए अपनी प्रतिभा का समन्वय किया है जो नवीनता और विलासिता के साथ प्रतिध्वनित होता है।  पारंपरिक डिजाइनों को आधुनिक तकनीक के साथ मिश्रित करने की उनकी प्रतिबद्धता स्पष्ट थी क्योंकि 'रूहबायत' ने अपने उद्घाटन के केवल पांच घंटों के भीतर पांच अंकों की बिक्री का शानदार मील का पत्थर हासिल किया।  अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता की कोच लेफ्टिनेंट रीता गंगवानी, जाने-माने फिल्म निर्देशक, निर्माता और मिस्टर एंड एम बॉलीवुड पेजेंट के संस्थापक यश अहलावत के साथ-साथ प्रभावशाली जोड़ी, श्री अभिषेक और

मंत्री जगत सिंह नेगी तथा सासंद प्रतिभा सिंह ने पिओ से सापनी बस सेवा को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

अजीत नेगी लोकल न्यूज ओफ इंडिया राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी तथा मण्डी संसदीय क्षेत्र से सासंद प्रतिभा सिंह ने आज हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा किन्नौर जिला के रिकांग पिओ से सापनी ग्राम पंचायत के लिए शुरू की जा रही बस सेवा को रिकांग पिओ बस अड्डा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि इस बस सेवा के शुरू होने से सापनी पंचायत के लगभग 3500 से अधिक लोग लाभान्वित होंगे तथा अब उनके घर-द्वार के निकट बस की सेवा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार आम जनता हितैषी सरकार है तथा लोगों को सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निरंतर प्रयास कर रही है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और सांसद प्रतिभा सिंह ने इसके उपरान्त जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांग पिओ का औचक निरीक्षण किया और विज्ञान प्रोद्यौगिकी, अभियांत्रिकी और गणित विषयों में बच्चों की रुचि बढ़ाने के लिए चलाई जा रही डिजिटल कक्षाओं का निरीक्षण भी किया। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस दौरान विद्यार्थियों व अध्यापकों से उनका कुक्षल-क्षेम जाना तथा विद्यालय में उपलब्ध कर

IPS अधिकारी SD नेगी का पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

अजीत नेगी लोकल न्यूज ओफ इंडिया किन्नौर जिला के यांगपा-1 गांव से सम्बंधित वर्ष 1987 बैच के IPS अधिकारी SD नेगी का आज उनके पैतृक गांव यांग्पा-1 में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। SD नेगी सिक्किम प्रदेश के DGP पद पर अपनी सेवाएं दे चुके थे। इसके अलावा वह सिक्किम सरकार में सलाहकार के पद पर भी कार्यरत थे। इस अवसर पर उपस्थित राजस्व, बागवानी एवम जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने दिवगंत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा पूरे परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि SD नेगी पूरे प्रदेश सहित जनजातीय जिला किन्नौर के लोगों के लिए प्रेरणा के स्त्रोत थे। उनके जीवन की उपलब्धियां आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी निचार बिमला वर्मा, उपपुलिस अधीक्षक नवीन जालटा, हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक के निदेशक बिक्रम सिंह, जिला परिषद सदस्य हितेष नेगी, किनफेड के उपाध्यक्ष कमल किशोर सहित अन्य उपस्थित थे।

निरमंड के संजीव शर्मा ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय अराजपत्रित संघ के अध्यक्ष पद तीसरी बार ली शपथ

  गब्बर सिंह वैदिक लोकल न्यूज ऑफ इंडिया निरमंड:  राज्य सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ के चुनावों के बाद सचिवालय के इतिहास में इस बार पहली बार कर्मचारी संघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ,जिसमें मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार सुखविंदर सिंह सुक्खू उपस्थित रहे।निरमंड खंड के संजीव शर्मा इस बार तीसरी बार राज्य सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष चुने गए हैं उन्होंने सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के संविधान की गोपनीयता की शपथ ली।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के अध्यक्ष युपेन्द्र कान्त मिश्रा,आनी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे बंसी लाल कौशल तथा महासचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी सतपाल ठाकुर ने संजीव शर्मा की तीसरी बार अध्यक्ष चुने जाने के लिए हार्दिक बधाई एवंम् शुभकामनाएं दी।बीसीसी अध्यक्ष आनी युपेन्द्र कान्त मिश्रा ने कहा है कि हमें संजीव शर्मा पर नाज़ है जिन्होंने हमेशा सचिवालय कर्मचारी संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को हमेशा बखूबी से निभाया है और उम्मीद है आगे भी वो अपने कर्तव्य का बहुत अच्छे से निर्वहन करेंगे।आनी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रहे बंसी लाल कौशल ने कहा कि आनी व

सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का शुभारंभ

   राहुल गिरी लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  निरमंड:  शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बागीपुल में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया इस शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्य प्रकाश जी ने किया और तमाम स्वयंसेवियों को कर्तव्य निष्ठ और समाज सेवा के लिए जीने का पाठ पढ़ाया । इस मौके पर नस अधिकारी श्रीमती विजयलक्ष्मी जी ने बताया कि इन बीच 7 दिनों में हम कुछ ऐसी गतिविधियां करेंगे जो आम जनता को एक संदेश दे जैसे कि उन्होंने बताया कि बाकी गांव की साफ सफाई और जल स्थलों की साफ सफाई तथा पाठशाला के प्रांगण की मरम्मत इत्यादि कुछ ऐसे कार्य करेंगे जो आने वाले दिनों में विद्यालयों के तमाम छात्र-छात्राओं को और आसपास के क्षेत्र के लोगों को एक संदेश दे ।  इस अवसर पर पाठशाला के तमाम स्टाफ मौजूद थे ।