सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

निरमंड के संजीव शर्मा ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय अराजपत्रित संघ के अध्यक्ष पद तीसरी बार ली शपथ

 


गब्बर सिंह वैदिक

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया



निरमंड: राज्य सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ के चुनावों के बाद सचिवालय के इतिहास में इस बार पहली बार कर्मचारी संघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ,जिसमें मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार सुखविंदर सिंह सुक्खू उपस्थित रहे।निरमंड खंड के संजीव शर्मा इस बार तीसरी बार राज्य सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष चुने गए हैं उन्होंने सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के संविधान की गोपनीयता की शपथ ली।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के अध्यक्ष युपेन्द्र कान्त मिश्रा,आनी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे बंसी लाल कौशल तथा महासचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी सतपाल ठाकुर ने संजीव शर्मा की तीसरी बार अध्यक्ष चुने जाने के लिए हार्दिक बधाई एवंम् शुभकामनाएं दी।बीसीसी अध्यक्ष आनी युपेन्द्र कान्त मिश्रा ने कहा है कि हमें संजीव शर्मा पर नाज़ है जिन्होंने हमेशा सचिवालय कर्मचारी संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को हमेशा बखूबी से निभाया है और उम्मीद है आगे भी वो अपने कर्तव्य का बहुत अच्छे से निर्वहन करेंगे।आनी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रहे बंसी लाल कौशल ने कहा कि आनी विधानसभा क्षेत्र के लिए ये गर्व का विषय है कि हमारे आनी विधानसभा क्षेत्र के निरमंड के स्थायी निवासी संजीव शर्मा प्रदेश सचिवालय में कर्मचारी संगठन का नेतृत्व कर रहे हैं और उन्हें अभी तीसरी बार राज्य सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन का अध्यक्ष चुना गया है।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बंसी लाल कौशल ने कहा है कि संजीव शर्मा बेहद मिलनसार व अपने कार्य के प्रति निष्ठावान व समर्पित कर्मचारी है।ऐसे प्रभावशाली व मिलनसार व्यक्तित्व को सचिवालय कर्मचारियों द्वारा बार-बार अपना प्रधान चुना जाना स्वभाविक है। बंसी लाल कौशल ने लोकशोभा न्यूज़ से बातचीत में कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि संजीव शर्मा कर्मचारी संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। महासचिव सतपाल ठाकुर ने कहा कि सचिवालय इतिहास में पहली बार कर्मचारी संगठन पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ है जो कि व्यवस्था परिवर्तन का एक उदाहरण है।राज्य सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन अध्यक्ष संजीव शर्मा ने नई जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री सहित कर्मचारी संगठन का आभार व्यक्त किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...