सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

किनौर के पांच घरों में बूझ गए चिराग

  अजीत नेगी, लोकल न्यूज ओफ इंडिया, किनौर:  रिकांगपिओ शिल्ती रोड में महिन्द्रा शोरूम की गाड़ी बोलेरो कैम्पर दुर्घटनाग्रस्त होकर सतलुज में गिर गई। बोलेरो कैम्पर में सवार पांचो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई है। बोलेरो कैम्पर रोड शो के लिए रिकांगपिओ से सांगला के लिए जा रही थी। बोलेरो कैम्पर में सवार पांचों व्यक्ति महिन्द्रा शोरूम में ही काम करते थे। उपरोक्त व्यक्तियों के शवों को पुलिस व होम गार्ड के जवानों ने पोस्टमार्टम करने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ भेजा गया। व शवों को पोस्टमार्टम करने के बाद अपने परिवार जनों को सौंप दिया गया। जिन लोगों की मौत हुई है उनके नाम व पता है  1) अभिषेक पुत्र श्री राकेश कुमार गांव व डाकघर कल्पा तहसील कल्पा जिला किन्नौर उम्र -24वर्ष  2) तनुज पुत्र स्वर्गीय शाम लाल गांव व डाकघर खवांगी तहसील सांगला जिला किन्नौर। उम्र 25 वर्ष  3) अरूण पुत्र श्री इन्द्र लाल गांव व डाकघर शोंग तहसील सांगला जिला किन्नौर। उम्र -29 वर्ष  4) उपेन्द्र पुत्र श्री रविन्द्र कुमार गांव व डाकघर सापनी तहसील सांगला जिला किन्नौर। उम्र -25 वर्ष  5)समीर पुत्र श्री भगत चंद गांव व डाकघर ब

नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ हवन में पूर्णाहुति के साथ हुआ समापन-भंडारे का किया गया आयोजन

प्रिया बिष्ट, लोकल न्यूज़ आफ इण्डिया, सोनभद्र:  सोनभद्र नगर स्थित रामलीला मैदान में शां‍ति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में चल रहे नौ कुण्डीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ के अंतिम हवन के साथ पूर्णाहुति दी गई। इस अवसर पर महायज्ञ मंडप में लोगों को शिक्षा प्रदान की गई तथा भक्तों को दीक्षा प्रदान की गई। वही कार्यक्रम स्थल पर गायत्री महायज्ञ को सफल करने में लगे सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का दलनायक राधेश्याम उपाध्याय द्वारा सम्मान भी किया गया। इसके पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिस्म की भारी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। वहीं इसके पूर्व सोमनाथ मंदिर के पास स्थित राम दरबार मंदिर में गायत्री माता की मूर्ति की स्थापना की गई।  इस अवसर पर जिला समन्वयक  राजकुमार तरुण, दीपक कुमार केसरवानी, अरविंद कुमार सिंह, डॉ हर्षवर्धन, प्रकाश केशरी, गोविंद उमर, शिव शंकर कुशवाहा, रामदुलार विश्वकर्मा, बंशीधर मौर्य, लालता प्रसाद, प्रतिभा केसरवानी, सरिता जायसवाल, पुष्पा दुबे, सरोज, गीता देवी सहित अन्य लोगों उपस्थित है।

संदिग्ध परिस्थितियों में बखरीहवा बाजार से चोरी हुई बाइक।

  जयचंद, लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया, सोनभद्र/बीजपुर/बखरीहवा:  स्थानीय थाना क्षेत्र बीजपुर के बखरीहवा बाजार से संदिग्ध परिस्थिति में एक हीरो होण्डा स्प्लेंडर प्लस मोटर साइकिल की चोरी हो गयी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत धरतीडांड निवासी रमेश कुमार गुप्ता पुत्र संतलाल गुप्ता की मोटर साइकिल स्प्लेंडर प्लस जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP64S3649 है। रमेश का भाई जगेश गुप्ता  बाजार करने हेतु आया था,अपनी बाइक बखरीहवा बाजार   स्थित श्री संतोष कुमार तिवारी पुत्र स्व0 राम बदन तिवारी के घर के पास खड़ा किया था कि लगभग शाम को 5 बजे किसी संदिग्ध व्यक्ति द्वारा बाइक चोरी कर लिया गया।काफी खोजबीन के बाद भी कहीं पता नहीं चला,तब उक्त रमेश के भाई जगेश गुप्ता द्वारा स्थानीय थाना बीजपुर को श्रीमान प्रभारी निरीक्षक महोदय जी  को सेल फोन और लिखित प्रार्थना पत्र देकर सूचना दिया है।श्रीमान प्रभारी निरीक्षक महोदय द्वारा तत्काल मामले को संज्ञान में  लेते हुए मौका जाँच कराया और जल्द से जल्द चोरी हुई बाइक को बरामद कर आरोपी पर सख्त कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।

विजय कुमार पटेल बने युवा पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष

  प्रवीण कुमार, लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया, बीजपुर: बीजपुर युवा पत्रकार प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश शर्मा ने संगठन का विस्तार करते हुए बीजपुर निवासी युवा पत्रकार प्रेस क्लब सोनभद्र के जिलाध्यक्ष विजय कुमार पटेल को उनके कार्यों को देखते हुए प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है तथा उत्तर प्रदेश में संगठन का विस्तार कर प्रधान कार्यालय को सूची उपलब्ध कराने व पत्रकारों के सम्मान एवं सुरक्षा के लिए सदैव प्रयासरत रहने एवं पत्रकारों की सहायता करने की जिम्मेदारी दी है। विजय कुमार पटेल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर पत्रकारों में हर्ष व्याप्त है।

राष्ट्रीय युवा अचीवमेंट 2024 पुरस्कार के लिए सोहेल कुमार का चयन: तहसील करसोग से राष्ट्रीय युवा सम्मानित।

  लोकेंद्र सिंह वैदिक, लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया, मंडी, हिमाचल प्रदेश:   सोहेल कुमार, जो तहसील करसोग, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश से है, ने अपने सामाजिक कार्यों और Mygov के विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। सोहेल कुमार, जो नेहरू युवा संगठन करसोग के सदस्य हैं, 12 फरवरी 2024 को होने वाले राष्ट्रीय युवा सम्मेलन के 32 युवा सदस्यों में से एक हैं। उन्होंने भारत स्काउट्स और गाइड्स हिमाचल प्रदेश के सदस्य के रूप में अपने समुदाय में सेवा करते हुए दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। दिल्ली में, सोहेल ने अपनी पूर्व उपलब्धियों के लिए राष्ट्रीय प्रतिष्ठान और भारत प्राइड पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। वह सरकारी डिग्री कॉलेज आनी के पूर्व छात्र और सरकारी कॉलेज रामपुर के वर्तमान छात्र हैं। सोहेल कुमार ने अपने समर्पितता और सेवा भावना के माध्यम से समाज में अपनी अद्वितीय पहचान बनाई है और उनका योगदान राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त कर रहा है। द भारत स्काउट एंड गाइड्स हिमाचल प्रदेश की सदस्यता रखने के साथ साथ इन्होंने एन एस एस और अन्य सामाजिक समू

भीषण ठंड को देखते हुए आदिवासी क्षेत्र के गरीबों , असहायों में बांटे गये कम्बल।

  जयचन्द, लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया, सोनभद्र:  जनवरी माह की भीषण ठंड को देखते हुए सोनभद्र जनपद के विकास खण्ड म्योरपुर के न्याय पंचायत जरहा के आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायतों जैसे महुली,अंजानी,धरतीडांड गांव में आज कैम्प लगाकर गरीब आदिवासियों में कम्बल का वितरण किया गया।क्षेत्र में इस भयानक ठंडे के दिनों में गरीब,असहायों को जहां जनप्रतिनिधियों का कोई ध्यान नहीं है,वही निजी संस्थायों के समाज सेवकों तथा विद्यालयों के प्रबंधकों द्वारा गरीब आदिवासियों  में कम्बल वितरण का कार्यक्रम चल रहा है।न्याय पंचायत जरहा के ग्राम पंचायत महुली के एक  निजी विद्यालय के प्रबंधक श्री राहुल तिवारी और उनके साथ हरखलाल गोड़,सम्मल गोड़,रामकिशुन प्रजापति,मुकेश प्रजापति,सुग्रीम यादव आदि  द्वारा महुली गांव में 100 कम्बल और अंजानी,धरतीडांड में कुल 200 कम्बल का वितरण किया गया।

नववर्ष पर दुद्धी विधानसभा की बैठक हुई सम्पन्न।

  जयचंद, लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया, सोनभद्र:  सोनभद्र के विधानसभा दुद्धी के अपना दल एस की मासिक बैठक  विधानसभा अध्यक्ष श्री जयचंद प्रसाद जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई,जिसके  मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव  व्यापार मंच और दुद्धी  विधानसभा प्रभारी माननीय श्री ज्यूतनारायण पटेल जी और सह प्रभारी और जिला महासचिव  माननीय श्री शिब्बू खान जी और ब्लॉक प्रमुख व जिला सचिव माननीय श्री मान सिंह गोड़ जी उपस्थित थे।विशिष्ट अतिथि दुद्धी विधानसभा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माननीय श्री रामसुरेश कुशवाहा जी रहे। कुशल संचालन कर रहे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने   अपने सम्बोधन में बैठक में सर्व प्रथम विधानसभा अध्यक्ष से  संगठन की इस महीने की कार्य गतिविधियों की  समीक्षा ली गयी।विधानसभा अध्यक्ष ने अपनी पिछली समीक्षा में बताया कि अब तक विधानसभा की चारो जोनों की नियुक्ति की जा चुकी है और विधानसभा प्रकोष्ठों में किसान मंच,अल्प संख्यक मंच,शिक्षा मंच आदि विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति की जा चुकी है।बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष श्री अर्जुन गुप्ता ने अपने सम्बोधन में संगठन विस्तार पर विस्तृत रूप से चर्चा की।  मुख्य अतिथि व  वि