सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नववर्ष पर दुद्धी विधानसभा की बैठक हुई सम्पन्न।

 

जयचंद,

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया,





सोनभद्र: सोनभद्र के विधानसभा दुद्धी के अपना दल एस की मासिक बैठक  विधानसभा अध्यक्ष श्री जयचंद प्रसाद जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई,जिसके  मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव  व्यापार मंच और दुद्धी  विधानसभा प्रभारी माननीय श्री ज्यूतनारायण पटेल जी और सह प्रभारी और जिला महासचिव  माननीय श्री शिब्बू खान जी और ब्लॉक प्रमुख व जिला सचिव माननीय श्री मान सिंह गोड़ जी उपस्थित थे।विशिष्ट अतिथि दुद्धी विधानसभा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माननीय श्री रामसुरेश कुशवाहा जी रहे। कुशल संचालन कर रहे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने   अपने सम्बोधन में बैठक में सर्व प्रथम विधानसभा अध्यक्ष से  संगठन की इस महीने की कार्य गतिविधियों की  समीक्षा ली गयी।विधानसभा अध्यक्ष ने अपनी पिछली समीक्षा में बताया कि अब तक विधानसभा की चारो जोनों की नियुक्ति की जा चुकी है और विधानसभा प्रकोष्ठों में किसान मंच,अल्प संख्यक मंच,शिक्षा मंच आदि विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति की जा चुकी है।बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष श्री अर्जुन गुप्ता ने अपने सम्बोधन में संगठन विस्तार पर विस्तृत रूप से चर्चा की।




 मुख्य अतिथि व  विधानसभा प्रभारी माननीय ज्यूतनारायण पटेल, सह प्रभारी माननीय श्री शिब्बू खान, ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर श्री मानसिंह गोड़, प्रदेश सचिव अनुसूचित जाति/जनजाति माननीय श्री नागेश्वर प्रसाद गोड़ ने संगठनात्मक रूप रेखा पर  गंभीरता से विस्तृत  चर्चा करते हुए लोकसभा चुनाव ,विधानसभा उपचुनाव की गहन तैयारी में अभी से जुट जाने व बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं,पदाधिकारिओं में जोश भरा।



 बैठक को बारी बारी से युवा मंच के विधानसभा महामंत्री श्री राहुल तिवारी जी, विधानसभा अध्यक्ष अल्प संख्यक प्रकोष्ठ श्री मुहम्मद अनवर अली,  किसान मंच के विधानसभा अध्यक्ष श्री श्रवण कुमार मोदनवाल,पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष श्री उदित पटेल,शक्ति नगर जोन अध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल,विधानसभा सचिव श्री आनंद कुमार कुशवाहा,दक्षिणी जोन अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार गुप्ता जी,आई  टी सेल के विधानसभा मीडिया सचिव श्री प्रियांशु शर्मा जी आदि ने सम्बोधित किया और संगठन की स्थिति के बारे में उपस्थित मुख्य अतिथि गण के समक्ष पेश किया।इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख  श्री रामजीत जी,ग्राम प्रधान डोडहर श्री छतरपाल जी,क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री रामबरन जी सहित भारी संख्या में शक्तिनगर,बभनी,दुद्धी,बीजपुर क्षेत्र से  अपना दल एस कार्यकर्ता,पदाधिकारी गण व जनमानस उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।