कर्नाटक से पैदल चलकर गढ़वा झारखंड जा रहे ३२ मजदूरों को डाला चौकी इंचार्ज ने बस में बिठाकर किया रवाना
गंगासागर चौधरी
लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया
डाला , सोनभद्र। डाला चौकी क्षेत्र के सेवा सदन के पास मजदूरों का झुंड पैदल जा रहा था। उनको देखकर आसपास के लोगों ने तत्काल सूचना डाला चौकी को दिया।
कर्नाटक से चल कर आए 32 मजदूर पैदल गढ़वा झारखंड जा रहे थे जिन को रोककर डाला चौकी इंचार्ज चंद्रभान सिंह व सिपाही पारस यादव और दिवाकर सिंह द्वारा सभी मजदूरों का नाम और पता नोट करके सरकारी बस बुलाकर उन्हें झारखंड बॉर्डर विंढमगंज तक छोड़ने के लिए भेजा गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें