नित्यानंद
लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया
ओबरा।आज ओबरा नगर में सपाइयों ने भाजपा सरकार की नीतियों के कारण उत्पन्न हुई चारों तरफ भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, महिला ,किसान शोषण पुलिस उत्पीड़न, आज़म खां के ऊपर बदले की भावना से किये जा रहे अत्याचार तथा शासन प्रशासन के द्वारा जबरिया लोगों का उत्पीड़न करने के विरोध में साइकिल रैली निकाली।
छोटे लोहिया कहे जाने वाले जनेश्वर मिश्र जी की जयंती पर सपाइयों ने पूरे नगर में भ्रमण करते हुए साइकिल रैली निकालते हुए भाजपा सरकार की नीतियों का पुरजोर विरोध किया तथा लोगों से आने वाले चुनाव में सपा सरकार को फिर से सत्ता में लाने के लिए पुरजोर समर्थन देने के लिए प्रार्थना की। जिससे कि इस सरकार की दमनकारी नीतियों से लोगों को मुक्ति मिल सके तथा पूरे प्रदेश में व्याप्त अराजकता, बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं के शोषण और अन्य आदि से आम जनता को मुक्ति मिल सके तथा पूरे प्रदेश में विकास हो सके जो सिर्फ सपा सरकार में संभव है ऐसा सपाइयों ने लोगों से कहा तथा 2022 में सपा सरकार को वोट देने की अपील की। साइकिल रैली में सपा नगर अध्यक्ष विपिन सिंह कश्यप, छात्र नेता अजीत कनौजिया, मुकेश जयसवाल ,अमरेश यादव, ज्यूतेश गौतम, अजीत सोनी, पवन पटेल तमाम आदि हजारों समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें