सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

हिन्डालको रेनुसागर पावर डिविजन ग्रामीण विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रामीण चिकित्सा शिविर

  सुषमा देवी  लोकल न्यूज ऑफ इण्डिया सोनभद्र,अनपरा।  सोमवार को कुलडोमरी न्याय पंचायत के प्रा0वि0 लोझरा के कक्षा 3 ,4 व 5 तक के 97 बच्चों का स्वास्थ परिक्षण व  मलेरिया का जाँच किया गया  साथ ही विद्यालय के रसोइयों व समस्त अध्यापकों का भी मलेरिया जाँच कर खाँसी  व बुखार की  दवा भी दिया गया ।डा0 सत्य प्रकाश,मुन्ना एलेक्जेंडर व रमेश गुप्ता जी द्वारा जाँच किया गया जिसमें सभी लोगों का नकरात्मक परिणाम प्राप्त हुआ।विद्यालय के प्र0अ0 मनोज सिंह,सहायक अध्यापिका चंचल वैस,शिक्षामित्र गैमन प्रसाद,राधा गुप्ता व संकुल शिक्षक रविन्द्र कुमार उपस्थित थे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि

  शिवम गोयल   लोकल न्यूज ऑफ इंडिया हरिद्वार:  भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर आज शिवालिकनगर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने भीमराव अंबेडकर जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने समरसता और राष्ट्रीय एकता की भावना को पिरोकर संविधान का सर्जन किया। मोदी सरकार द्वारा देश के नवनिर्माण में उनके बताए सिद्धांतों की महत्वपूर्ण भूमिका है बाबा साहेब की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि अंबेडकर जी ने भारत को एक ऐसा प्रगतिशील सर्व समावेशी संविधान दिया जिसने पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधने के साथ-साथ देश के हर नागरिक को अपना जीवन संवार कर देश के विकास में भागीदार बनने की प्रेरणा दी ,उनके विचार व आदर्श सदैव हमें प्रेरित करते रहेंगे।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता आज अपने बूथ पर बाबा साहेब की पुण्यतिथि को समरसता दिवस के रूप में मना रहे हैं।इस अवसर पर सभासद सुमन देवी, भाजपा

स्टारेक्स यूनिवर्सिटी ने अंबेडकर को उनकी 66वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

गीतिका लो कल न्यूज ऑफ इंडिया गुरुग्राम , 06 दिसंबर:  भारतीय अर्थव्यवस्था में राजकोषीय संकट को कम करने के लिए डॉ बीआर अंबेडकर द्वारा वकालत किए गए सार्वजनिक व्यय के कैनन को अपनाना प्रासंगिक होगा। अंबेडकर ने कहा कि प्रत्येक सरकार को जनता से प्राप्त संसाधनों को न केवल नियमों, कानूनों और विनियमों के अनुसार खर्च करना चाहिए, बल्कि यह भी देखना चाहिए कि विश्वास, बुद्धि और अर्थव्यवस्था ’को सार्वजनिक अधिकारियों द्वारा खर्च के कार्यों में पालन किया जाता है”। ये शब्द आज प्रोफेसर एम.एम. गोयल कुलपति स्टारेक्स विश्वविद्यालय गुरुग्राम एवं संस्थापक नीडोनॉमिक्स स्कूल ऑफ थॉट ने कहे । वे आज भारत रत्न डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे। प्रोफेसर गोयल ने कहा कि अंबेडकर के सार्वजनिक खर्च के कैनन के बारे में उल्लेखनीय बात यह है कि वे वाद तटस्थ हैं और बड़े या छोटे सार्वजनिक क्षेत्र द्वारा अनुसरण किया जा सकता है । राजनीति विज्ञान के एचओडी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि बाबा साहेब के नाम से मशहूर डॉ भीमराव रामजी अंबेडकर भारत के महानतम सुधार नेता और भारत के संविधान के मुख्य न

सोनभद्र के म्योरपुर में डॉ0 भीमराव अम्बेडकर का 66वा परिनिर्वाण दिवस मनाया गया

प्रिया पटवाल लोकल न्यूज ऑफ इंडिया म्योरपुर/सोनभद्र:  जनपद सोनभद्र के म्योरपुर ब्लॉक सभागार में संविधान निर्माता भारत रत्न बोधिसत्व डॉ0 भीमराव अम्बेडकर का 66वा परिनिर्वाण दिवस मनाया गया।श्रीमान खण्ड विकास अधिकारी म्योरपुर उपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने किया और मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरो जी थे।तथा परिनिर्वाण दिवस सभा का संचालन विधान सभा दुद्धी के विधान सभा अध्यक्ष अपना दल एस श्री राम सुरेश कुशवाहा जी ने किया। इस मौके पर विधान सभा उपाध्यक्ष उदित पटेल जी,विधान सभा अध्यक्ष महिला मंच मीरा सिंह गोड़ जी,जोन अध्यक्ष जयचन्द प्रसाद जी, प्रधान संघ के अध्यक्ष श्री प्रेमचन्द यादव जी,क्षेत्र के सम्मानित ग्राम प्रधान गण, अपना दल एस , भारतीय जनता पार्टी तथा अन्य राजनैतिक संगठनों के सभी पदाधिकारी गण, विकास खण्ड म्योरपुर के समस्त महिला समूह की महिलाएं उपस्थित थी।

विजय संकल्प महारैली में देहरादून में शामिल होने के लिए शिवालिक नगर रानीपुर विधानसभा से कार्यकर्ता रवाना

शिवम गोयल  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया शिवालिकनगर:  नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में शिवालिक नगर मंडल रानीपुर विधानसभा से सैकडो की संख्या में कार्यकर्ता व क्षेत्रवासीयो ने आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कि देहरादून में रैली में प्रतिभाग किया। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि विश्व के लोकप्रिय नेता व भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी आज देहरादून में आ रहे हैं और क्षेत्र वासियों और विशेषकर युवाओं में उनको सुनने और देखने के लिए खासा जोश है और आज बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी देहरादून में जा रहे हैं निश्चित ही आज एक बड़ी सौगात उत्तराखंड को मिलेगी।किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री योगेश चौहान ने कहा कि आज की यह रैली एक विशाल रैली होगी। और हम सभी मैं काफी उत्साह है उनको देखने और सुनने का।इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र विश्नोई, भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव रौतेला एवं अनेक क्षेत्रवासी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

छात्र भगवत गीता से जीवन जीने की कला सीखें" -डॉ. आहूजा

गीतिका  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया गुरुग्राम:  गुरुग्राम विश्वविद्यालय परिसर सेक्टर 51, गुरुग्राम में अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का विधिवत शुभारंभ गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मार्कण्डेय आहूजा जी ने दीप प्रज्ज्वलन व मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।इस अवसर पर गुरुग्राम विश्वविद्यालय में श्रीमद्भागवत गीता पर आधारित सचित्र प्रदर्शनी लगाई गई।इस खास प्रदर्शनी में गीता जी के श्लोकों के माध्यम से बताया गया कि मनुष्य जाति का आधार इसमें छिपा हैं। साथ ही साथ मनुष्य के लिए क्या कर्म हैं ? क्या धर्म है और पौराणिक और ऐतिहासिक घटनाक्रमों को बड़े सुन्दर ढंग से चित्रों के द्वारा दिखाया गया है।प्रदर्शनी में लगे चित्रों को जाने माने चित्रकार तपन चंद्र भौमिक ने बनाया है।यह प्रदर्शनी एक महीने तक चलेगी, जिसमें विवि के विभिन्न विभागों और महाविद्यालयों के विद्यार्थी अलग अलग दिन आएँगे ।   इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. मार्कण्डेय आहूजा जी ने कहा कि सभी गीता जयंती महोत्सव के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें।शिक्षक गीता के महत्व को समझें और छात्रों को भी गीता महोत्सव की उपयोगिता से रूबरू कराकर एक

ब्राउस का गोलखेड़ा गाँव से संवाद

  डॉ अम्बेडकर के विचार राष्ट्र उत्थान के लिए बहुत समीचीन हैं-प्रो. देवनाथ प्रिया पटवाल, लोकल न्यूज ऑफ इंडिया, नई दिल्ली: डॉ. बी. आर. अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय, महू डॉ. अम्बेडकर पीठ द्वारा डॉ. अम्बेडकर वैचारिक स्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत गोलखेड़ा गाँव में पहुंचकर गांव से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया।  आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत महापरिनिर्वाण दिवस मनाया जा रहा है। गाँव से संवाद की शुरुआत गोलखेड़ा गांव से की गई। डॉ. अम्बेडकर का विचार सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में बहुत महत्वपूर्ण है। बाबा साहब के नाम पर उनकी जन्मस्थली महू में स्थापित विश्वविद्यालय शिक्षा के जरिये वृहत्तर समाज तक पहुंचकर कार्य कर रहा है। हमारे सामने बैठे बच्चे, महिलाएं और ग्रामीण जनों आंखों में डॉ अम्बेडकर के प्रति जो भाव दिख रहा है, वह निश्चित रूप से भारतीय संविधान और संविधान निर्माता के प्रति श्रद्धा का परिचय देता है। यह बात डॉ आंबेडकर पीठ आचार्य प्रो. देवाशीष देवनाथ ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए कहा। विश्वविद्यालय का परिचय एवं स्वागत उद्बोधन देते हुए डॉ. मनीषा सक्सेना, संकायाध्यक्ष ने विश्वविद्यालय