सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ब्राउस का गोलखेड़ा गाँव से संवाद

 


  • डॉ अम्बेडकर के विचार राष्ट्र उत्थान के लिए बहुत समीचीन हैं-प्रो. देवनाथ



प्रिया पटवाल,

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,

नई दिल्ली: डॉ. बी. आर. अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय, महू डॉ. अम्बेडकर पीठ द्वारा डॉ. अम्बेडकर वैचारिक स्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत गोलखेड़ा गाँव में पहुंचकर गांव से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। 



आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत महापरिनिर्वाण दिवस मनाया जा रहा है। गाँव से संवाद की शुरुआत गोलखेड़ा गांव से की गई। डॉ. अम्बेडकर का विचार सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में बहुत महत्वपूर्ण है। बाबा साहब के नाम पर उनकी जन्मस्थली महू में स्थापित विश्वविद्यालय शिक्षा के जरिये वृहत्तर समाज तक पहुंचकर कार्य कर रहा है। हमारे सामने बैठे बच्चे, महिलाएं और ग्रामीण जनों आंखों में डॉ अम्बेडकर के प्रति जो भाव दिख रहा है, वह निश्चित रूप से भारतीय संविधान और संविधान निर्माता के प्रति श्रद्धा का परिचय देता है। यह बात डॉ आंबेडकर पीठ आचार्य प्रो. देवाशीष देवनाथ ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए कहा।

विश्वविद्यालय का परिचय एवं स्वागत उद्बोधन देते हुए डॉ. मनीषा सक्सेना, संकायाध्यक्ष ने विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों, विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों तथा प्रसार गतिविधियों के जरिये गांवों के सर्वांगीण विकास के प्रयासों के बारे में विस्तार से बताया। अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि गांवों से संवाद का यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता और समावेशी समाज निर्माण की व्यापक जागरूकता से जुड़ा है।  

कार्यक्रम संयोजक डॉ मनोज कुमार गुप्ता ने संचालन के साथ डॉ. अम्बेडकर प्रतिष्ठान की अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए चिकित्सा सहायता, मेधावी छात्र पुरस्कार, निबंध प्रतियोगिता सहित सामाजिक एकीकरण संबंधी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उप सरपंच गोलखेड़ा श्री गिरधारी गावड़, श्री राजेन्द्र पाटीदार, श्री गोपाल गावड़, कविता गोपाल, भावना गावड़े सहित विद्यार्थियों कविता, निकिता तथा योगेश्वरी ने भी अपने बात रखी।

धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अजय दुबे ने दिया। डॉ, अरुण कुमार, डॉ. कौशलेंद्र वर्मा, डॉ धनराज डोंगरे, श्री प्रदीप कुमार, डॉ. शैलेन्द्र मिश्र, डॉ अजय दुबे, श्री जितेंद्र पाटीदार सहित डॉ. शैलेन्द्र मिश्रा सहित विश्वविद्यालय एवं गाँव के करीब 250 लोग उपस्थित रहे।

ग्रामीण इस तरह के आयोजन से बहुत लाभान्वित हुए। स्वच्छता, जागरूकता और योजनाओं पर केंद्रित इस आयोजन के बारे में उपसरपंच ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा हमारे हमारे गांव को गोद लेकर इस तरह के आयोजन करना हम सब के लिए बहुत गौरव की बात है। उपस्थिति सभी ग्रामवासी इससे से लाभान्वित हुए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

पचास साल में कैसा रहा हिमाचल की लाइफलाइन HRTC का सफ़र

1974 से लेकर 2024 तक HRTC का सफ़र उप मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का किया शुभारंभ स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा 12 अक्टूबर को भव्य समारोह का होगा आयोजन गब्बर सिंह वैदिक Local Newsofindia उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हिमाचल पथ परिवहन निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर पुराना बस अड्डा शिमला में स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम के मुख्य कार्यालय में निर्मित संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का लोकार्पण किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि वाल ऑफ हॉनर के माध्यम से हम यहाँ पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के सफर को जान सकेंगे। उन्होंने बताया कि 1974 से लेकर अब तक के फैसलों एवं अवार्ड्स अंकित किया गया है। इसके साथ-साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के मॉडल को भी अलग अलग स्थानों पर दर्शाया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश को निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गर्व होना चाहिए। निगम की बसों की सेवाएं दुर्गम क्षेत्रों तक है और लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचती है। हमारे बसों के ड्राइवर सबसे अचे अनुभवी है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा...

मीडिया और राजनीति के बीच तकनीकी और रणनीतिक पुल बना लोकतंत्र को सशक्त और पारदर्शी बनाने के गुरु हैं डॉ विजय शुक्ल

डॉ. विजय कुमार शुक्ला भारतीय मीडिया, तकनीकी रणनीति, और राजनीतिक परामर्श के क्षेत्र में एक प्रमुख नाम हैं। उन्होंने Local News of India (LNI) की स्थापना की, जो एक प्रमुख हिंदी डिजिटल समाचार पोर्टल है, और साथ ही ElectLine नामक एक राजनीतिक परामर्श और चुनावी प्रबंधन कंपनी की भी स्थापना की। ElectLine ने विभिन्न राजनीतिक दलों और नेताओं के लिए चुनावी रणनीतियों, डेटा एनालिटिक्स, और डिजिटल मीडिया अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डॉ. शुक्ला की शैक्षिक पृष्ठभूमि में एमबीए (विपणन और वित्त) , सॉफ़्टवेयर इंजीनियरिंग में प्रमाणन (MNNIT, इलाहाबाद) , और कृषि विज्ञान में डॉक्टरेट शामिल हैं। उन्होंने eMag Technologies Pvt. Ltd. की स्थापना की और कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम (CMS), और मोबाइल न्यूज डिलीवरी आर्किटेक्चर का विकास किया। उनकी विशेषज्ञता में डिजिटल मीडिया रणनीति , राजनीतिक परामर्श , और तकनीकी समाधान शामिल हैं। डॉ. शुक्ला ने Deshbandhu.co.in , DatelineIndia.com , Janadesh.in , और Akhand Himachal Daily जैसे प्लेटफॉर्म्स के लिए कंट...