सेब उत्पादक संघ,निरमण्ड ने सरकार की किसान बागवान विरोधी नीतियों के खिलाफ 20 जुलाई को किसानों बागवानों के आंदोलन का किया समर्थन
हिमाचल किसान सभा खण्ड इकाई निरमण्ड सेब उत्पादक संघ द्वारा हिमाचल प्रदेश में किसानों बागवानो द्वारा सरकार की किसान बागवान विरोधी नीतियों के खिलाफ 20 जुलाई को किए जा रहे आंदोलन का समर्थन करती है। गब्बर सिंह वैदिक लोकल न्यूज ऑफ इंडिया निरमण्ड। हिमाचल किसान सभा खण्ड इकाई निरमण्ड के अध्यक्ष देवकी नंद व महासचिव जगदीश ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लागू की जा रही नवउदारवादी कृषि नीतियों के चलते प्रदेश मे लगातार खाद दवाई और कीटनाशकों में मिलने वाली सब्सिडी समाप्त कर रही है।इन नीतियों के चलते सरकार ने गते और ट्रे पर जीएसटी 12 से 18% बढ़ा दिया है जिससे की बागवानों को सेब को पैदा करने की लागत व पैकिंग की लागत लगभग दोगुना हो गई है।जिसके कारण सेब पैदा करने वाला किसान बागवान सरकार की इन किसान विरोधी नीतियों के कारण परेशान है।हिमाचल प्रदेश में सेब की खेती का बहुत बड़ा योगदान है इससे हर वर्ष सरकार को लगभग 5500 करोड़ की आय प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि सरकार की नवउदारवादी नीतियों से हिमाचल प्रदेश में किसानी व बागवानी निरंतर घाटे का सौदा बन रही है। जहां एक ओर किसान बागवान लगातार कर्ज के