सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

लेक्सस इण्डिया ने ऑल न्यू लेक्सस एलएम के लिए बुकिंग शुरू करने की घोषणा की

  प्रिया बिष्ट, लोकल न्यूज ऑफ इंडिया, चंडीगढ़:  अग्रणी लक्जरी ऑटोमोबाइल निर्माता, लेक्सस इण्डिया ने अपने प्रमुख एमपीवी, ऑल न्यू मैजेस्टिक लेक्सस एलएम के लिए बुकिंग शुरू की। यह एक अनोखा लक्ज़री मूवर है जो रिलेक्सेशन और क्रिएटिविटी का एक प्राइवेट ओएसिस का अहसास प्रदान करता है। ऑल न्यू लेक्सस एलएम की बुकिंग अब भारत में सभी अधिकृत लेक्सस गेस्ट एक्सपीरियंस सेंटरों के साथ ही लेक्सस मेराकिस में भी की जा सकती है। लेक्सस ने 1989 में मेराकी की स्थापना के बाद से इनोवेशन की भावना को संजोया है, जो डायनेमिक डिजाइन और टेक्नोलॉजी के माध्यम से नए मूल्य अनुपात प्रदान करने की कोशिश कर रहा है। अपने सभी गेस्ट की जीवन शैली को समृद्ध बनाने की इच्छा के साथ, ब्राण्ड दुनिया भर के संरक्षकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए विभिन्न प्रकार के उत्पाद पेश करता है। फस्ट जनरेशन के लेक्सस एलएम को एशियाई बाजारों में ड्राइवर चालित एमपीवी के लिए सुपर रिच ग्राहकों की मोबिलिटी मांगों को पूरा करने के लिए 2020 में लॉन्च किया गया था। अल्ट्रा लक्जरी सेगमेंट में 4 सीटर और 7 सीटर कॉन्फ़िगरेशन दोनों की पेशकश की गई है, लेक्सस एलएम को सभ

जिनेसिस ने चंडीगढ़ में जिनेसिस कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया

  प्रिया बिष्ट, लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,  चंडीगढ़:  टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली अग्रणी कंपनी जिनेसिस ने जिनेसिस कनेक्ट नाम से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें चंडीगढ़ में भागीदार, टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली कंपनियां और रिटेल उद्यमी एक मंच पर एकत्रित हुए। इस कार्यक्रम में कई वक्ताओं और उद्योग के विशेषज्ञों ने रिटेल समुदाय को सशक्त करने के लिए प्रेरणादायी किस्से, बहुमूल्य अंतर्दृष्टि और ज्ञान साझा किए। जिनेसिस कनेक्ट, भारतीय रिटेल क्षेत्र में बढ़ती जटिलताओं पर चर्चा करने और उसका हर संभव समाधान उपलब्ध कराने के लिए आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की सीरीज का एक हिस्सा है। यह कार्यक्रम का छठा संस्करण था और श्री विजय गुप्ता (कोलंबिया स्पोर्ट्सवियर इंडिया के आईटी एवं डिजिटल प्रमुख), श्री मुनित सचदेवा (निदेशक, हाल्ट इंडिया), श्री विपुल गुप्ता (निदेशक री इक्विल इंडिया), सुश्री सीज़ा भारद्वाज (निदेशक, ग्रीन लूम) और श्री गौरव शुक्ला (आईआईएफडी में पीआर प्रमुख) जैसी हस्तियों के साथ परिचर्चा के साथ यह कार्यक्रम शुरू हुआ। यह परिचर्चा मल्टीचौनल रिटेलिंग की जटिलताओं, डी2सी ब्रां

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने साल 2023-24 का परीक्षा कैलेंडर जारी किया, 20 परीक्षाओं की तिथि घोषित

  सन्नी कुमार तिवारी  लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया  हरिद्वार:  उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने साल 2023-24 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। 20 परीक्षाओं की तिथि घोषित की गई है। विभिन्न विभागों की सहायक लेखाकार, लेखा परीक्षक परीक्षा 28 अगस्त से शुरू होगी। वन विभाग वन आरक्षी की परीक्षा अक्तूबर में होगी। बंदी रक्षक मुख्य परीक्षा 15 अक्तूबर को होगी। परिवहन निगम की संभागीय निरीक्षक मुख्य परीक्षा 16 और 17 अक्तूबर को होगी। मानचित्रकार, प्रारूपकार की मुख्य परीक्षा पांच नवंबर को होगी। रेशम विभाग, शहरी विकास विभाग की सहकारिता पर्यवेक्षक एवं पर्यावरण पर्यवेक्षक (समूह-ग) की मुख्य परीक्षा 19 नवंबर को होगी। शहरी विकास विभाग में अधिशासी अधिकारी, कर व राजस्व निरीक्षक मुख्य परीक्षा 26 नवंबर को होगी। शहरी विकास विभाग की सफाई निरीक्षक मुख्य परीक्षा तीन दिसंबर को होगी। पशुचिकित्साधिकारी (ग्रेड-2) मुख्य परीक्षा 10 दिसंबर को होगी। सचिवालय प्रशासन, लोक सेवा आयोग, राजस्व परिषद की अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा 17 दिसंबर को होगी। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग, लोक निर्माण विभाग की सहायक नियोजक एवं सह

सफल "चंद्रयान 3 मिशन" का सोनभद्र विद्यार्थियों ने किया जोरदार स्वागत

प्रवीण कुमार, लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,  बीजपुर:  जनपद सोनभद्र के विद्यार्थियों ने दिनांक 23 अगस्त 2023 समय शाम 6:04 पर भारत माता के जयकारे और जबरदस्त तालियों से चंद्रयान मिशन 3 "विक्रम" के सफल लैंडिंग का जोरदार स्वागत किया। गौरव से भरे हुए इस सुनहरे पल का स्कूली विद्यार्थियों ने अपने टीचरों के साथ अपने अपने  स्कूल मे  चंद्रयान मिशन से संबंधित वैज्ञानिकों के द्वारा किए जा रहे सभी क्रियान्वयन को बहुत ही सिंसियर होकर देखा। इस संदर्भ में स्कूल के टीचरों ने विद्यार्थियों को चंद्रयान मिशन से संबंधित बहुत सारी बातें समझाई और  प्रार्थना की की आने वाले दिनों में ऐसे ही किसी मिशन में हमारे विद्यालय के भी   विद्यार्थी शामिल हो। इन्हीं आशाओं के साथ " संत ए बी आर  पब्लिक स्कूल" मुर्धवा,  सोनभद्र के टीचरों ने  सभी छात्र  छात्राओं को मिष्ठान वितरण कर उनके सुंदर भविष्य की ईश्वर से कामना की। ऐसे गौरांवित मौके पर विद्यार्थी भी बहुत उत्सुक दिखे और बहुत शांति से पूरे मिशन को ध्यान से देखा। यह विक्रम  चंद्रयान मिशन 3 चंद्रमा के दक्षिण पोल पर शाम 6:04 पर लैंड हुआ और वहां से बहुत सारे फोटोग्

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के पीछे है BHEL का बड़ा योगदान।

  सन्नी कुमार तिवारी  लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया  हरिद्वार:   चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग करने वाले चंद्रयान-तीन के प्रोपल्सन मॉड्यूल-लैंडर की उर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में बीएचईएल का महत्वपूर्ण योगदान है। बीएचईएल ने विशेष तौर पर चंद्रमा की सतह तक पहुंचने के सफर के सुगम व निर्बाध बनाने को चंद्रयान-तीन के लिए स्वदेशी तकनीक पर आधारित टाइटेनियम प्रोपेलेंट टैंक तथा प्रोपल्सन मॉड्यूल एवं लैंडर मॉड्यूल में लगी बैटरियों को निर्मित किया।चंद्रयान-तीन की सफलता पर बीएचईएल में उत्सव का माहौल है। सभी एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। चंद्रयान-तीन के इस काम में बीएचईएल की विभिन्न इकाइयों ने सहयोग किया। देश की महारत्न कंपनी बीएचईएल राष्ट्र की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति करने के साथ-साथ दो दशकों से भारत की अंतरिक्ष आकांक्षाओं को शक्ति देने के लिए इसरो के साथ सक्रिय सहयोग व साझेदारी कर रही है।बीएचईएल ने बनाया टैंक - प्रोपेलेंट एक तरह ईंधन है, जिसका अंतरिक्ष मिशन में बहुधा उपयोग होता है। इस ईंधन को रखने के लिए जिस टैंक की चंद्रयान-तीन को आवश्यकता थी, उस टाइटेनियम प्रोपेलेंट टैंक का निर्माण इसरो के लिए देश की

राम भक्तों का नगर रॉबर्ट्सगंज में मनाई संत शिरोमणि तुलसी दास जयन्ती

प्रिया बिष्ट, लोकल न्यूज़ आफ इण्डिया, सोनभद्र:  संपूर्ण विश्व लोक ग्रंथ महाकाव्य श्री रामचरितमानस के रचनाकार संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती मनाने की परंपरा सोनभद्र जनपद में प्राचीन है।   रामायण कलर मैपिंग योजना के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर/ इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी के अनुसार- रामचरितमानस की रचना करने वाले गोस्वामी तुलसीदास की जयंती मनाने की शुरुआत संस्कृत महाविद्यालय के प्रबंधक विश्वनाथ प्रसाद केडिया ने शुरू किया था। इस दिन  भगवान श्री राम, अवधी भाषा में संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित श्री रामचरितमानस कृति एवं गोस्वामी जी के चित्र की पूजा अर्चना कर महाविद्यालय में रामचरितमानस पाठ का आयोजन कराया जाता था। तत्पश्चात श्री विश्वनाथ प्रसाद केडिया द्वारा स्वामी विवेकानंद बाल विद्यालय की स्थापना के पश्चात इस विद्यालय में श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड के पाठ का वाचन प्रतिदिन छात्र-छात्राओं द्वारा किया जाता था और महीने के अंत में श्री रामचरितमानस का पाठ चंद्रलेखा श्रीवास्तव, वीणा श्रीवास्तव, मंजू लता मनिक, मास्टर गंगाराम, रामधनी केसरी आदि अध्यापिकाओ, अध्यापको के सहयोग से

कुंआ खुदाई से निकले मिट्टी को सड़क में गड्ढे समतल करते समय ट्रैक्टर पकड़ने का आरोप-

  म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र का पूरा  खजुरी गांव  है धारा 20 में  है बसा   प्रिया बिष्ट, लोकल न्यूज़ आफ इण्डिया, म्योरपुर:  स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत बनमहरी के खजुरी  गांव में बीते दिनों कुंआ खुदाई से निकले मिट्टी को सड़क  में बने गड्डे पाटने के दौरान स्थानीय ग्रामीण की शिकायत पर रेंजर द्वारा ट्रैक्टर सीज किए जाने को लेकर ब्लॉक प्रमुख ने जिलाधिकारी ,मुख्य वन संरक्षक  और प्रभागीय वनाधिकारी तथा एस डीएम दुद्धी को पत्र लिख कर आरोप लगाया है कि कामेश्वर निवासी पिंडारी का ट्रैक्टर गलत ढंग से सीज किया गया है।पत्र में कहा गया है की हमने प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया तो पाया कि खजुरी गांव  रिहंद बांध से विस्थापित होकर बसा है।और पूरा गांव धारा 20 में है।जिसमे खेती बारी के साथ घर मकान कुंआ बावली,सब कुछ बना विकास कार्य भी हो रहे है। ऐसे में बस्ती के बीच निर्मित सरकारी कुएं की मिट्टी को उठा कर सड़क  में बने गड्डे को पाटने के  दौरान ट्रैक्टर को सीज करना गलत है। ट्रैक्टर छोड़ने के लिए एक लाख रुपए जुर्माना मांगा जा रहा है।ब्लॉक प्रमुख मान सिंह ने कहा है कि  गलत तरीके से