सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिनेसिस ने चंडीगढ़ में जिनेसिस कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया

 

प्रिया बिष्ट,

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया, 



चंडीगढ़: टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली अग्रणी कंपनी जिनेसिस ने जिनेसिस कनेक्ट नाम से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें चंडीगढ़ में भागीदार, टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली कंपनियां और रिटेल उद्यमी एक मंच पर एकत्रित हुए। इस कार्यक्रम में कई वक्ताओं और उद्योग के विशेषज्ञों ने रिटेल समुदाय को सशक्त करने के लिए प्रेरणादायी किस्से, बहुमूल्य अंतर्दृष्टि और ज्ञान साझा किए।


जिनेसिस कनेक्ट, भारतीय रिटेल क्षेत्र में बढ़ती जटिलताओं पर चर्चा करने और उसका हर संभव समाधान उपलब्ध कराने के लिए आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की सीरीज का एक हिस्सा है। यह कार्यक्रम का छठा संस्करण था और श्री विजय गुप्ता (कोलंबिया स्पोर्ट्सवियर इंडिया के आईटी एवं डिजिटल प्रमुख), श्री मुनित सचदेवा (निदेशक, हाल्ट इंडिया), श्री विपुल गुप्ता (निदेशक री इक्विल इंडिया), सुश्री सीज़ा भारद्वाज (निदेशक, ग्रीन लूम) और श्री गौरव शुक्ला (आईआईएफडी में पीआर प्रमुख) जैसी हस्तियों के साथ परिचर्चा के साथ यह कार्यक्रम शुरू हुआ। यह परिचर्चा मल्टीचौनल रिटेलिंग की जटिलताओं, डी2सी ब्रांडों के लिए ऑफलाइन जाने और ऑफलाइन कारोबारों के लिए ऑनलाइन चौनल शुरू करने पर केंद्रित रही।


इस कार्यक्रम में तेजी से बढ़ते ब्रांडों के संस्थापक उपस्थित रहे जिनमें बॉस लेडीज़, मिलियन केसेस, दि अर्बन ठेका, पी-ताल और फ्रेनेसी फैशन के संस्थापक और चंडीगढ़ क्षेत्र से अन्य अग्रणी रिटेलर्स शामिल थे।


जिनेसिस में उपाध्यक्ष (मार्केटिंग एवं रणनीति) श्री रोहित खेतान ने कहा कि डिजिटल माध्यम को अगुवा बनाने की ओर रुख करना सुगम करने के लिए जिनेसिस को इस बाजार में अत्याधुनिक ओम्नीचौनल सॉल्यूशंस की पेशकश करते हुए गर्व है। चंडीगढ़ के बाजार से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया को लेकर हमारे भीतर भारी उत्साह है जो यह प्रदर्शित करता है कि जिनेसिस वन एक ऐसा सॉल्यूशन है जिसकी आधुनिक रिटेलरों और ओम्नी ब्रांडों को जरूरत है। हमारा जिनेसिस वन कारोबारियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के रिटेल परिचालन का निर्बाध ढंग से प्रबंधन करने और वृद्धि एवं दक्षता को बढ़ाने में समर्थ बनाता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

पोषाहार वितरण में लापरवाही की शिकायत पर मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारी : आंगनवाड़ी हुई कार्य मुक्त

अरविन्द गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर/सोनभद्र: विकास खण्ड म्योरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत जरहा टोला दिघुल में तत्कालीन आंगनवाड़ी कार्यकत्री श्रीमति जावित्री दुबे द्वारा नियमित पोषाहार वितरण नहीं किए जाने की शिकायत पुष्टाहार विभाग को लंबे समय से मिल रहा था कि एक बार पुनः दिघुल के लाभार्थियों व ग्रामीणों द्वारा लिखित शिकायत विभाग को भेजा गया जिसकी शिकायत पर 31अगस्त दिन रविवार पूर्वाह्न 11 बजे विभागीय अधिकारी (सी.डी.पी.ओ.म्योरपुर) औचक निरीक्षण के लिए उनके जरहा 5 आंगनबाड़ी केंद्र बरडाड पर पहुंचे तो मौजूदा लाभार्थियों ने इनकी घोर लापरवाही का पूरा दस्तूर सुनाया तथा मौके पर अधिकारी ने देखा कि आंगनबाड़ी जावित्री दुबे द्वारा बरडाड केंद्र पर वितरण हो रहा चने के दाल में पूरी तरह से घुन लगे हुए थे सी. डी. पी. ओ. ने रजिस्टर चेक किए तो रजिस्टर में वितरित नाम 48 थे जबकि मौके पर 38 लाभार्थी ही मिले जिस पोषाहार को शासन द्वारा कुपोषण से बचाने के लिए बच्चों व गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क वितरण कराया जाता रहा है वही पोषाहार जमीनी स्तर से पशुओं को खाने के योग्य भी नहीं पाया गया जिससे विभागीय...