सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मार्च, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पहले चुनाव टाले, अब केंद्र की योजनाओं का मायाजाल दिखाकर भ्रम फैला रही कांग्रेस: रवि ठाकुर

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया केलांग । लाहौल-स्पीति के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर पंचायत चुनावों से पहले जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। मीडिया को जारी बयान में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पहले पंचायत चुनावों को टालने की कोशिश कर रही थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद सरकार को मई माह में चुनाव करवाने के निर्देश दिए गए हैं। रवि ठाकुर ने कहा कि पंचायत चुनावों को देखते हुए कांग्रेस के प्रतिनिधि जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में योजनाओं को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन दिनों पंचायतों से पेयजल और सिंचाई योजनाओं के पुनर्निर्माण को लेकर प्रस्ताव फिर से मंगवाए जा रहे हैं, जबकि इन योजनाओं को पहले ही केंद्र सरकार से स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा इन योजनाओं के लिए लगभग 1600 करोड़ रुपये की राशि पहले ही स्वीकृत की जा चुकी है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि अधिकारियों पर दबाव बनाकर पंचायत बैठकों के दौरान उन्हीं योजनाओं के प्रस्ताव दोबारा भेजने को कह रहे है...