लक्ष्मी शर्मा लोकल न्यूज ऑफ इंडिया कटक | केंद्रीय रेंज, कटक के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. सत्यजीत नायक, आईपीएस को ओडिशा पुलिस के 90वें स्थापना दिवस के अवसर पर उनके उत्कृष्ट और अनुकरणीय पुलिस सेवा के लिए डीजीपी डिस्क से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें ओडिशा के पुलिस महानिदेशक द्वारा एक गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया। यह आयोजन आर.के. पाधी मेमोरियल हॉल, रिज़र्व पुलिस लेन, बक्सिबाजार, कटक में संपन्न हुआ। इस वर्ष राज्यभर से कुल 119 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए डीजीपी डिस्क से सम्मानित किया गया। डॉ. सत्यजीत नायक को यह सम्मान उनके पूर्वी रेंज (बालेश्वर और भद्रक) में पुलिस उपमहानिरीक्षक के रूप में कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था, सांप्रदायिक सौहार्द, गंभीर अपराधों की जांच, और वन्यजीव तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। उनके नेतृत्व में पूर्वी रेंज में पुलिसिंग का एक संतुलित मॉडल देखने को मिला, जिसमें सख्त कार्रवाई के साथ-साथ सामुदायिक संवाद, जनसहभागिता और दीर्घकालिक शांति की रणनीति को भी समान ...