सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शिक्षा संवाद कार्यक्रम में विद्यालयों के विकास में अहम योगदान देने वाली पांच स्कूल प्रबंधन समितियों को किया सम्मानित

अभियान कार्यक्रम में शिक्षा खंड कांगड़ा खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी राधा सूद की अध्यक्षता में संपन्न हुये कार्यक्रम में कांगड़ा के 95 प्राथमिक पाठशालाओं की स्कूल प्रबंधन समिति व पंचायती राज संस्था के लगभग 250 सदस्यों ने भाग लिया।


Anupaul 25-01-2020 14:42:44







 





 










 




 











 



 


 


 



 




कांगड़ा, 24 जनवरी,(रितेश ग्रोवर):समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत खंड स्तरीय शिक्षा संवाद कार्यक्र में सरकारी विद्यालयों में बच्चों की कम हो रही संख्या पर भी गहन विचार विमर्श किया गया तथा स्कूल प्रशासन और स्कूल प्रबंधन समिति बच्चों की विद्यालय में संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास करें इस पर भी मंथन किया गया। समग्र शिक्षा अभियान कार्यक्रम में शिक्षा खंड कांगड़ा खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी राधा सूद की अध्यक्षता में संपन्न हुये कार्यक्रम में कांगड़ा के 95 प्राथमिक पाठशालाओं की स्कूल प्रबंधन समिति व पंचायती राज संस्था के लगभग 250 सदस्यों ने भाग लिया।


खंड स्तरीय शिक्षा संवाद में अपने संबोधन में बीआरसीसी प्राइमरी सुशील कुमार सिहोतरा ने कहा कि स्कूल प्रबंधन समिति विद्यालय विकास में एक बहुत अहम भूमिका अदा करती है तथा उन्होंने शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि 6 से 14 वर्ष के आयु के प्रत्येक बच्चे को निशुल्क शिक्षा का अधिकार है। उन्होने स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों को उनके अधिकार व कर्तव्य के प्रति जानकारी दी तथा सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को मिल रही मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।


कार्यक्र म की मुख्य अतिथि राधा सूद ने अपने संबोधन में हिमाचल प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग द्वारा मिल रही मूलभूत सुविधाओं के बारे में बताया जिसमें विद्यार्थियों को मुफ्त वर्दी मुफ्त किताबें व वर्दी की सिलाई के लिए मिलने वाली राशि के बारे में जानकारी दी तथा इसके साथ-साथ उन्होंने विद्यार्थियों को वार्षिक मिलने वाली वित्तीय सहायता के बारे में भी जानकारी दी। कार्यकर्म के दौरान वर्ष 2019- 20 के लिए पांच स्कूल प्रबंधन समितियों को विद्यालय विकास में अहम भूमिका अदा करने के लिए श्रेष्ठ स्कूल प्रबंधन समिति चुना गया व सम्मानित किया गया


जिसमें राजकीय प्राथमिक पाठशाला बालूग्लोआ, राजकीय प्राथमिक पाठशाला गाहलियां, राजकीय प्राथमिक पाठशाला समीरपुर, राजकीय प्राथमिक पाठशाला खोली, राजकीय प्राथमिक पाठशाला राजल और विशेष पुरस्कार राजकीय प्राथमिक पाठशाला झुरडूपठियार को दिया गया।


इस मौके पर बीआरसीसी अप्पर प्राइमरी खंड कांगड़ा के अधिकारी व स्टाफ सहित प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष कमलजीत व कोषाध्यक्ष विजय सिंह, समस्त स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष, सदस्य गण, पंचायती राज संस्था के प्रधान, सदस्यगण, बीडीसी मेंबर व समस्त केंद्र मुख्य शिक्षक उपस्थित रहे।


 

    



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...