सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राहुल का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- सब बेच रहे हैं, शायद ताजमहल भी बेच दें

राहुल का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- सब बेच रहे हैं, शायद ताजमहल भी बेच दें


जंगपुरा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इंडियन ऑयल, एयर इंडिया, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, रेलवे, एनर्जी, लाल किला तक बेच दिया, शायद ताजमहल भी बेच दें.
 


राहुल गांधी ने जंगपुरा में जनसभा को किया संबोधित


जंगपुरा से राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला


दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार करने राहुल गांधी भी उतरे. राहुल गांधी ने मंगलवार को एक जनसभा को संबोधित किया. जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. राहुल गांधी ने कहा कि सब बेचने में लगे हैं. शायद ताजमहल भी बेच दें.
दिल्ली के जंगपुरा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आजकल बीजेपी के नेता देशभक्ति की बात करते रहते हैं. सुबह-शाम पाकिस्तान-पाकिस्तान करते रहते हैं. आप मुझे बीजेपी का एक नेता दिखा दो, जो पाकिस्तान में जाकर हिन्दुस्तान का नारा लगाने का दम रखता हो.
राहुल बोले- काम नहीं होता सिर्फ मार्केटिंग होती है
बीजेपी और आप पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि चाहे बीजेपी हो या आम आदमी पार्टी हो, काम नहीं होता सिर्फ मार्केटिंग होती है. 24 घंटे आप ही का पैसा लेकर अपनी मार्केटिंग आपके सामने करते हैं. मोदी जी ने कहा था 2 करोड़ युवाओं को हर साल नौकरी देंगे. मिले क्या... दिल्ली में केजरीवाल ने रोजगार के लिए क्या किया. नोटबंदी कांग्रेस ने की या नरेन्द्र मोदी ने. गब्बर सिंह टैक्स कौन लाया.
चुनावी रैली में राहुल ने बजट भाषण पर भी साधा निशाना
राहुल ने बजट भाषण पर बात करते हुए कहा कि वित्त मंत्री यह कहने को तैयार नहीं हैं कि उन्होंने कितने युवाओं को रोजगार दिलाया. 3 घंटे के बजट भाषण में न युवाओं के लिए कुछ न किसान के लिए. खोखला भाषण. डेढ़ लाख करोड़ रुपये कॉरपोरेट टैक्स माफ. साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये सिर्फ 15 लोगों का माफ किया गया. किसानों का पैसा, युवाओं का पैसा, आपका पैसा नोटबंदी कर आपकी जेब से निकालकर 15 लोगों को दे दिया. आप नाम जानते हो.


राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर किए चुन-चुन कर हमले
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि अगले भाषण में लिस्ट निकालूंगा कि मोदी जी ने अडानी को कितने प्रोजेक्ट दिए हैं. मुझे लगता है कि 45 मिनट उसी में लग जाएंगे. जहां भी देखो आपको या तो अडानी का नाम दिखेगा या फिर अंबानी का. ये नरेन्द्र मोदी की सरकार नहीं है, ये अडानी-अंबानी की सरकार है. पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है. चीन में वायरस हुआ. सारी कंपनी मेड इन चाइना कर रही थी. आज हिंदुस्तान की तरफ देख रही हैं.


मेक इन इंडिया स्कीम पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि फ्रांस, जापान, इटली, अमेरिका सबने अपनी कंपनियों को चीन भेजा. आज वही देश घबराए हुए हैं. वो हिंदुस्तान की ओर देख रहे हैं. वो हिंदुस्तान से सवाल कर रहे हैं कि क्या आप चीन का मुकाबला कर सकते हो, क्या आप मेड इन इंडिया कर सकते हो, हां या ना. मोदी जी ने अच्छा नारा दिया मेक इन इंडिया का मगर एक फैक्ट्री नहीं लगाई.
राहुल गांधी बोले- पूरा का पूरा बेचने में लगे हैं
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए आगे कहा कि इंडियन ऑयल, एयर इंडिया, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, रेलवे, एनर्जी, लाल किला तक बेच दिया, शायद ताजमहल भी बेच दें. पूरा का पूरा बेचने में लगे हैं. जबकि पूरी दुनिया पूछ रही है कि हिन्दुस्तान मेड इन इंडिया कर सकता है या नहीं.
राहुल गांधी ने कांग्रेस के किए काम भी गिनाए
राहुल ने आगे कहा कि ये किस प्रकार का हिंदू धर्म है?  ये हिंदू धर्म नहीं है. बीजेपी का लक्ष्य है नफरत फैलाने का. आज कॉलेज स्टूडेंट्स को रोजगार नहीं मिल रहा. नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल आपको रोजगार नहीं दिलवा सकते. यहां मेट्रो कांग्रेस ने बनवाई, दोनों (नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल) ने कांग्रेस के लिए झूठ बोलकर चुनाव जीता.


कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर बात करते हुए राहुल ने कहा कि 25 पर्सेंट हमारा बजट प्रदूषण के खिलाफ खर्च होगा. 72000 हर साल पांच लाख लोगों को कांग्रेस देगी. लड़कियों के लिए नर्सरी टू पीएचडी फ्री शिक्षा. राहुल ने आगे कहा कि देश में जो नफरत फैल रही, हिंसा हो रही, इससे हिंदुस्तान को फायदा नहीं हो रहा. नरेंद्र मोदी को हो रहा है. विकास चाहते हो तो हिंसा मिटानी होगी


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।