सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अबूझ परिस्थितियों में अरहर की फसल में लगी आग फसल जलकर राख

अबूझ परिस्थितियों में अरहर की फसल में लगी आग फसल जलकर राख


 



पवन शुक्लेश


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


बीजपुर ,सोनभद्र। बीजपुर के क्षेत्र ग्राम सभा खम्हरिया के टोला डूमरचुआ में शनिवार को शाम 4:30 बजे आग लगने से खलियान में 5 बीघे का कटाई कर रखा गया अरहर की फसल संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से जलकर राख हो गई आग की लपट को  देखकर किसान बीरबल गुप्ता जब तक खलियान पहुंचता तो उसके होश उड़ गए उसने तत्काल इसकी सूचना केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल रिहन्द नगर  के अग्निशमन शाखा को और ग्राम प्रधान डोडहर भागीरथी को फोन पर सूचना दी अब तक मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी को लेकर वे पहुंचते तब तक आग  अपनी आगोश में लेकर खलियान में रखे 5 बीघे के अरहर की फसल जलकर राख हो गई।



बेबस किसान संसाधन के अभाव में आग पर नियंत्रण नहीं कर सका। बीरबल गुप्ता डूमरचुआ ने कहा कि जब तक अग्निशमन दल पहुंचता तब तक मेरी खलिहान में रखी अरहर की फसल जलकर राख हो गई। लेकिन बढ़ रही आग की लपेटे और फसलो का नुकसान ना कर सके इसके लिए।अग्निशमन दल पड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू कर कर लिया। तब जाकर आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।इस घटना से टोला डूमर चुआ में अफरा-तफरी मच गई। कृषक बीरबल गुप्ता ने बताया कि एक और प्राकृतिक आपदा की मार कोरोने का है वैसे ही लोग घरों में दुबके हुए हैं । किसी तरह से घर के लोगों द्वारा परिश्रम कर अरहर की फसल काट कर के खेत खलियान में रखा गया था कि दलहन में से कुछ राहत मिल जाएगी । लेकिन भगवान को कुछ और मंजूर था ।संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगी आग से पूरी  अरहर की फसल जलकर राख हो गई । इससे बहुत बड़ी क्षति हुई है और उसे राजस्व विभाग तहसील दुद्भी को सूचना देकर  मौका मुआयना करके आपदा राहत के जरिए सहायता दिए जाने की मांग कीग्राम प्रधान भागीरथी  ने बताया कि किसान बहुत ही गरीब व्यक्ति है जिसका खेती किसानी का मात्र एक सहारा है जिसे परिवार के जीवकोपार्काजन का खर्च से खेती किसानी पर ही चलता है। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी है और बीजपुर थाना प्रभारी को भी दिया जो मोके पर जा के आग की घटना का मुआयना किया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...