सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बालू लोडिंग करने वाली लगभग 500 गाड़ियों की कनहर पुल पर दोनों तरफ 3 दिन से लगी लम्बी कतार,  बड़ी दुर्घटना होने की आशंका 

बालू लोडिंग करने वाली लगभग 500 गाड़ियों की कनहर पुल पर दोनों तरफ 3 दिन से लगी लम्बी कतार,  बड़ी दुर्घटना होने की आशंका 



 



  • 3 दिन से अबतक जाम

  • लगभग 500 गाड़ियों का रेला दुद्धी के जाबर कांशी राम आवास से हीराचक तक जाम

  • जाबर के लोगो मे खलबली ,कोरोना का हो सकता है संक्रमण,खतरे से जाबर के प्रधान व पूर्व प्रधान ने किया आगाह,अब तक कोरोना मुक्त सोनभद्र खासकर दुद्धी कस्बा क्षेत्र हो सकता है संक्रमित

  • दहशत का माहौल बना दुद्धी क्षेत्र-जाबर प्रधान अजय कुमार व पूर्व प्रधान अनिल।

  • एम्बुलेंस के आवा गमन करने में भी हो रही हैं दिक्कत


दहशत का माहौल बना दुद्धी क्षेत्र-जाबर प्रधान अजय कुमार व पूर्व प्रधान अनिल। 


 
पूनम पोद्दार
लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 
दुद्धी, सोनभद्र।इस लॉक डाउन मे बालू खनन खुलने की जानकारी मिली है और बालू साइट खुलने की चर्चा  चट्टी चौराहों पर आम हो गई है। लोग बाहरी जनपद से गाड़ियो के आवा गमन से अब कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ने कि आशंकित हैं। जनपद सोनभद्र में अब तक कोरोना महामारी का एक भी केस नही पाया गया हैं। सूत्रों के माने तो अब शहर व क्षेत्र के लोगो मे दहशत का माहौल बनता जा रहा है उसका बड़ा कारण है दूसरे जनपद  गाजीपुर,मऊ, आजमगढ़, गोरखपुर, देवरिया, मिर्जापुर, अकबर पुर से आवा गमन करने वाली इन गाड़ियों की वजह से क्षेत्र में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता हैं।



जैसा की इस क्षेत्र के लिये बालू खनन एक मोटी कमाई का जरिया है और हमेशा ही खनन से जुडे हुए लोग और अधिकारी इसको अनदेखा करते ही आये है। पर आज जब संक्रमण के फैलाव का डर ज्यादा हैं और नियम के अनुसार किसी भी जनपद से आये हुए  व्यक्ति को 14 दिन के कोरेन्टाईन मे रख कर योगी सरकार सबकी सुरक्षा का ध्यान रख रही है तो ऐसे मे इतनी भारी संख्या मे गाड़ियो का आना खतरे की घंटी के साथ साथ नियमो की धज्जियां उड़ाने जैसा ही है। एम्बुलेंस का रास्ता रोकती यह गाडियाँ   कही कनहर पुल को ही ना तबाह कर दे।



इस बिषय पर पूर्व सदर आदिल खान ने कहा  कि दूसरे जनपद से आवागमन करने वाले गाड़ियों से खुदा ना खास्ता अगर सोनभद्र में एक भी केस मिल जाता हैं तो जिला प्रशासन पर एक बदनुमा दाग लग सकता हैं।और किये कराए पर पानी फिर सकता हैं।आज 4 बजे भोर में उनके मोबाइल पर सूचना मिली कि कनहर पुल पर दोनों तरफ एक तरफा लोड और दूसरी तरफ खाली गाड़ियों का जाम लगा हुआ है पहली बात की पुल पर भी अधिक लोड नही दिया जा सकता हैं अगर पुल पर अधिक लोड हुआ तो पुल को क्षति  पहुच सकती हैं।अगर खुदा ना खास्ता कोई बात हो जाती हैं तो जिम्मेदार कौन होगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।

12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को डीसीपी विनीत कुमार की टोली के ‘अभिमन्यु’ एसआई राकेश वशिष्ठ ने किया ध्वस्त

पांच राज्यों तक चला दिल्ली पुलिस का अंतरराज्यीय अभियान, गुड्डू बादशाह हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार; अवैध पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नई दिल्ली।  दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने करीब 12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को भेदते हुए मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू बादशाह हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार, आईपीएस के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में ओखला इंडस्ट्रियल एरिया की स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात एसआई राकेश वशिष्ठ ने अहम भूमिका निभाई। दिल्ली से तमिलनाडु तक फैली जांच की बिखरी कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोबाइल फोन बंद कर लगातार ठिकाने बदले और इंटरनेट एवं हॉटस्पॉट आधारित संचार का सहारा लिया। इसके बावजूद एसआई राकेश वशिष्ठ और उनकी टीम तकनीकी निगरानी तथा जमीनी सूचनाओं के सहारे उनका पीछा करती रही। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना और तमिलनाडु में चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लगभग 12 हजार किलोमीटर की दूरी तय की। 28 जुलाई को हु...