सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राष्ट्रीय एवं सामाजिक उत्थान के सजग प्रहरी का पर्याय- "वर्तिका महिला मंडल

राष्ट्रीय एवं सामाजिक उत्थान के सजग प्रहरी का पर्याय- "वर्तिका महिला मंडल"



अनिल कुमार द्विवेदी 


लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया



परिमार्जित समाज परिस्थितियों व स्वविवेक पूर्ण कार्य करते हुए अपना गौरव गाथा लिखवाता है  और युगो- युगो तक उनका गौरव गीत गाया जाता है, जिसकी प्रतिध्वनि समाज में समय-समय पर प्रतिबंधित होती है कि-


 यदि अंधकार से लड़ने का, संकल्प कोई कर लेता है।
तो एक अकेला जुगनू भी सब अंधकार हर लेता है ।



बीजपुर, सोनभद्र।आज कोरोना संकट के समय लाकडाउन के कारण घरों में बंद बच्चों की सिर्फ धमाचौकड़ी ही खोने का डर नहीं है अपितु यह उनके बाल स्वभाव,मनः मस्तिष्क, चंचलता और सबसे बढ़कर उनके बचपना पर भी अपना  प्रभाव डाल सकता है इस मुसीबत की घड़ी में इन्हीं बाल अधिकारों के संरक्षण की बीड़ा उठाती 'महिला वर्तिका मंडल, (स्थापना वर्ष 1985) की अध्यक्षा पदमा आयंगर एवं उनकी टीम सिर्फ एनटीपीसी परिसर ही नहीं वरन आसपास के संपूर्ण क्षेत्र के हर उम्र के बच्चों को उनके योग्यता अनुसार सिर्फ आर्ट, पेंटिंग,सिंगिंग,डांसिंग क्राफ्ट, मेकिंग, योगा मार्शल आर्ट एवं खेलकूद तथा कताई, बुनाई, सिलाई एवं गरीब बच्चों हेतु नि:शुल्क शिक्षण के अतिरिक्त प्रौढ़ शिक्षा केंद्र से ही
 व्यक्तित्व विकास में ही नहीं लगी हुई है  अपितु सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए तथा कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जागरूकता फैलाते हुए अब तक स्वनिर्मित लगभग 1200  मास्क वितरित करते हुए सामाजिक संस्थाओं में अपना अलग मुकाम ही नहीं बना चुकी है अपितु धीरे-धीरे इनकी ख्याति जिला एवं प्रदेश तक भी महसूस की जाने लगी है।



लाकडाउन के इस कठिन समय में भी  यह टीम बच्चों को उनके घरों में ही आनलाइन ज्ञानात्मक एवं भावनात्मक विकास में लगी हुई है।
"एलआईएन रिपोर्टर" से हुई वार्ता के क्रम में वर्तिका महिला मंडल की उपाध्यक्षा  रश्मि चौकसे ने समाज से उसके राष्ट्रीय कर्तव्यों का निर्धारण करते हुए अपने अभीष्ट सामाजिक दायित्व को पहचानने और उसके सृजनात्मक उपयोग का आह्वान करती है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।

12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को डीसीपी विनीत कुमार की टोली के ‘अभिमन्यु’ एसआई राकेश वशिष्ठ ने किया ध्वस्त

पांच राज्यों तक चला दिल्ली पुलिस का अंतरराज्यीय अभियान, गुड्डू बादशाह हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार; अवैध पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नई दिल्ली।  दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने करीब 12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को भेदते हुए मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू बादशाह हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार, आईपीएस के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में ओखला इंडस्ट्रियल एरिया की स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात एसआई राकेश वशिष्ठ ने अहम भूमिका निभाई। दिल्ली से तमिलनाडु तक फैली जांच की बिखरी कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोबाइल फोन बंद कर लगातार ठिकाने बदले और इंटरनेट एवं हॉटस्पॉट आधारित संचार का सहारा लिया। इसके बावजूद एसआई राकेश वशिष्ठ और उनकी टीम तकनीकी निगरानी तथा जमीनी सूचनाओं के सहारे उनका पीछा करती रही। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना और तमिलनाडु में चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लगभग 12 हजार किलोमीटर की दूरी तय की। 28 जुलाई को हु...