सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चारधाम यात्रा अभी सिर्फ उत्तराखंड वालो के लिये, मुंह पर मास्क और साथ सेनिटाइज़र के साथ रखना होगा क्या क्या ध्यान देखे पूरी खबर

चारधाम यात्रा अभी सिर्फ उत्तराखंड वालो के लिये, मुंह पर मास्क और साथ सेनिटाइज़र के साथ रखना होगा क्या क्या ध्यान देखे पूरी खबर



पंडित विनय शर्मा


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया


हरिद्वार। कोरोना की कैद मे भगवान भी आये पर आज चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड ने बड़ा फैंसला लिया है। बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने बताया कि अब आगामी 1 जुलाई से उत्तराखंड वालो के लिए चारधाम यात्रा खोल दी जाएगी। उन्होंने कहा कि  यात्रा की अनुमति सशर्त होगी तथा यात्रियों को सभी नियमों का पालन करना होगा।



रमन ने बताया कि  राज्य के लोगों को चारधाम यात्रा के लिए देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकरण करा ई-पास प्राप्त करना होगा। साथ ही यात्रा के दौरान उत्तराखंड में निवास का प्रमाण पत्र व पहचान पत्र साथ रखना होगा। उन्होंने बताया की किसी भी धाम में श्रद्धालु को एक ही दिन रुकने की अनुमति होगी जो आपदावश मार्ग अवरुद्ध होने पर बढ़ाई जा सकती है। कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि गृह मंत्रालय व स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन्स के अनुसार 10 वर्ष से कम व 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोग यात्रा न करें। यात्रा को लेकर जारी की गयी गाइडलाइन के मुताबिक प्रदेश के कन्टेनमेंट व बफर जोन के निवासियों को यात्रा की अनुमति नहीं होगी साथ ही जिनमे कोरोना के कोई भी लक्षण होंगे वो भी यात्रा नहीं कर सकेंगे। यात्री अपने घर से लाया गया प्रसाद भी मंदिर में नहीं चढ़ा पाएंगे। सभी यात्रियों को मुंह पर मास्क व सैनिटाइज़र साथ रखना होगा तथा मंदिर में प्रवेश से पूर्व हाथ धोना ही होंगा। रही बात सोशल डिस्टेंस की वो पहली शर्त है ऐसा देवस्थानम बोर्ड नही लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया का सुझाव है। तो दो गज की दूरी के साथ करिये चार धाम यात्रा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।