सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सावधान हड़ताल पर हैं एम्बुलेंस वाले, कार्य बहिष्कार का है तीसरा दिन, कोरोना योद्धाओ इन एम्बुलेंस वालो की भी सुनलो साहेब जी!

सावधान हड़ताल पर हैं एम्बुलेंस वाले, कार्य बहिष्कार का है तीसरा दिन, कोरोना योद्धाओ इन एम्बुलेंस वालो की भी सुनलो साहेब जी!



सूर्यमणि कनौजिया 


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


सोनभद्र । कोविड-19 के इस संकट की घड़ी में अपनी जान पर खेलकर दूसरों की जान बचाने वाले सच्चे कोरोना योद्धाओं को अब अपने ही अधिकार के लिए लड़ना पड़ रहा है। कितनी सोचने वाली बात है कि विभिन्न मांगों और मानदेेय को लेकर एंबुलेंस चालकों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार से मांगों को पूरा कराए जाने की मांग की थी। 


जनपद के एंबुलेंसकर्मियों ने विभिन्न मांगों के चलते रविवार की रात से ही कार्य बहिष्कार कर दिये थे। आज सोनभद्र में 102 नं0 एम्बुलेंस चालकों ने सोनभद्र में संचालित 22 एम्बुलेंस खड़ी कर कार्य बहिष्कार जारी रखा।



102/108 एंबुलेंस चालक संघ के जिलाध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने बताया कि “एंबुलेंस में तैनात कर्मियों का समय से मानदेय नहीं दिया जा रहा है। कई कर्मियों का मानदेय काट लिया जा रहा है। हद तो तब हो गई जब संबंधित संस्था ने प्रदेश में कार्यरत 1594 चालकों व सहायकों को नोटिस जारी कर काम से निकाल दिया। जिले से भी एक कर्मचारी को बाहर किया गया है। इतना ही नहीं जब कोई कर्मचारी संबंधित संस्था के लखनऊ स्थित कार्यालय जाता है तो उसके मानदेय को होल्ड कर घर भेज दिया जाता है और कहा जाता है कि कुछ दिन बाद फोन आएगा लेकिन फोन ही नहीं आता। ”प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी नेताओं ने बताया कि “एंबुलेंस में कार्य करने वाले कर्मियों की नौ घंटे की ड्यूटी निर्धारित है। लेकिन उन्हें तीन घंटे अतिरिक्त काम करना पड़ता है। इस अतिरिक्त कार्य का कोई भी मेहनताना उन्हें नहीं मिलता है।” आपको बता दें कि यह चालकों का कार्य बहिष्कार रविवार की रात से ही चल रहा है लेकिन अभी तक सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगे हैं और ना ही इनकी समस्या को लेकर किसी प्रकार का कोई कार्यवाही हुआ है। जिससे जिले में मरीजों को अस्पताल आने जाने को लेकर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 108,102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ सोनभद्र के अश्वनी पांडे (अध्यक्ष), मणि शंकर यादव(उपाध्यक्ष1), विशाल सिंह(उपाध्यक्ष 2),योगेंद्र कुमार (कोषाध्यक्ष),अरुण कुमार, पुष्कर सिंह, गया प्रसाद पाल,गोपाल वर्मा,विनय कुमार,अरमान अली इत्यादि कर्मचारी मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।