सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

260 पेटी अवैध शराब संग दो शातिर अभियुक्त गिरफ़्तार,अन्तर प्रान्तीय शराब तस्कर गिरोह का पर्दाफाश

260 पेटी अवैध शराब संग दो शातिर अभियुक्त गिरफ़्तार,अन्तर प्रान्तीय शराब तस्कर गिरोह का पर्दाफाश



मोहित मणि शुक्ला 


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र श्री आशीष श्रीवास्तव द्वारा जनपद सोनभद्र के रास्ते मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने तथा तस्करी में संलिप्त अभियुक्तो की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु जनपद के समस्त थाना /क्राइम ब्रांच को निर्देशित किया गया था । उक्त आदेश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय, श्री ओम प्रकाश सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर, श्री राजकुमार त्रिपाठी के निर्देशन में थाना ,स्वाट,एसओजी तथा सर्विलांस की संयुक्त टीम गठित की गयी।



मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हो रही थी कि हरियाणा से अवैध शराब सोनभद्र के रास्ते बिहार ले जाकर तस्करी कर बेची जा रही है।गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन कर समय करीब 06.30 बजे शाम थाना चोपन अन्तर्गत गुरमा मोड़ के पास, राबर्ट्सगंज से चोपन की तरफ आ रही एक डीसीएम नं0-HR61B-0531 में अवैध शराब सहित दो व्यक्तियों को घेरा बन्दी कर गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई । जिनके पास से कुल 260 पेटी अवैध शराब बरामद हुआ । अवैध शराब की मात्रा कुल 2140 लीटर व कीमत लगभग 20 लाख रूपये है । उक्त अवैध शराब को भूसी के बोरियों के नीचे छिपा कर ले जाया जा रहा था ।



गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर बता रहें है कि बिहार प्रान्त में शराब बन्दी होने की वजह से हम लोग हरियाणा से शराब तस्करी कर ऊची कीमत पर बिहार ले जाकर बेचते है, जिससे हम लोगों को काफी मुनाफा होता है ।


विवरण गिरफ्तारी:- चांदराम पुत्र धरम सिंह निवासी बजाना खुर्द, गन्नौर सोनीपत, हरियाणा पवन जाट पुत्र राज सिह जाट निवासी बजाना खुर्द, गन्नौर सोनीपत, हरियाणा


विवरण बरामदगी:- 260 पेटी अवैध शराब मात्रा कुल-2340 लीटर, एक अदद डीसीएम टाटा नं0-HR61B-0531


गिरफ्तारी व बरामदगी में संलिप्त टीम:- प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार तिवारी थाना चोपन सोनभद्र स्वाट प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह, उ0नि0 अवधेश कुमार यादव थाना चोपन सोनभद्र, मु0आ0 जितेन्द्र कुमारपाण्डेयमु0आ0 जगदीश मौर्या, का0 जितेन्द्र यादव, का0 हरिकेश सिंह,का0 रितेश कुमार पटेल, का रितिक सिंह, का0 दिलीप कश्यप, का0 सौरभ राय, का0 अमित सिंह, का0 प्रकाश सिंह, सर्विलांस सेल,सोनभद्र।, मु0आ0 अश्वनी सिंह, का0 अनूप सिंह, का0 प्रमोद यादव थाना चोपन सोनभद्र।


उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संदर्भ में थाना चोपन सोनभद्र में मु0अ0सं0 157/20 धारा-63/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।