सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

35 लाख अवैध शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

35 लाख अवैध शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार


 



 मोहित मणि शुक्ला
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया


सोनभद्र। अन्तर्प्रान्तीय शराब तस्कर गिरोह का पर्दाफाश 468 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (कीमती 35 लाख के साथ) व 01अदद फार्चूनर (कीमती पतीस लाख), 02 अदद कन्टेनर ट्रक (कीमती चालीस लाख) पॉच नफर अभियुक्त गिरफ्तार व अवैध शस्त्र बरामद
विगत कई माह से आसूचना प्राप्त हो थी कि सीमावर्ती प्रान्त बिहार में शराब बन्दी के कारण अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब की तस्करी बिहार प्रान्त में की जा रही हैं । इस सूचना पर अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु श्री आशीष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक, जनपद सोनभद्र द्वारा अपराध शाखा के क्राईम को विशिष्ट निर्देश दिये गये । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री ओम प्रकाश सिंह व क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री राम आशीष यादव के निर्देशन में स्वाट/एसओजी/सर्विलांस टीम तथा थाना घोरावल पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गयी । इस टीम द्वारा अधक लगन व परिश्रम से अपना आसूचना संजाल तैयार किया गया । दिनांक 26.07.20202 को इस टीम को सूचना मिली कि तस्कर द्वारा दो कन्टेनर ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब की एक बड़ी खेप बिहार ले जाने वाले है । इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये घोरावल से मड़िहान जाने वाले सड़क पर हड़हिया पहाड़ी के पास से मुठभेड के उपरान्त एक अदद फार्चूनर, एक अदद डीसीएम कन्टेनर ट्रक व एक अदद ट्रक कन्टेनर को मय तीन नफर चालक व दो नफर साथी के भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया, पूछताछ पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि अवैध शराब को हरियाण के सोनीपथ से बिहार ले जाना था तथा कन्टेनरों पर लगा नम्बर प्लेट फर्जी हैं । वह माल के मालिक को नहीं जानते हैं, गाड़ी को बिहार पहुचाने के एवज मे उन्हें अच्छा पैसे मिलते हैं । इस गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 94/2020 धारा 307,34,419,420,467,468,471,120 बी भादवि व 60/63 आबकारी अधिनियम, 95/2020 धारा0-3/25 आर्मस एक्ट 96/2020 धारा-3/25 आर्मस एक्ट, 97/2020 धारा-419,420,467,468,471,120बी भादवि व 60/63 आबकारी अधिनियम पंजीकृत हैं । गिरफ्तारी व बरामदगी का विवरण निम्नवत है ।


विवरण गिरफ्तारी


नवीन पुत्र ईश्वर सिंह नि0 रिडाउ, थाना खरखोदा, जनपद सोनीपत, हरियाणा ।
जितेन्द्र पुत्र जवाहर सिंह नि० विकासनगर, थाना सदर, जनपद सोनीपत, हरियाणा ।
रण सिंह पुत्र गुमान सिंह नि० सावण, थाना बोध कला, जनपद चरकी दादरी, हरियाणा ।
नरेन्द्र सिंह पुत्र किशन सिंह नि० सावण, थाना बोध कला जनपद चरकी दादरी, हरियाणा ।
सुखबीर सिंह पुत्र राजवीर सिंह नि० कागरोली, थाना बाडडा, जनपद भिवानी, हरियाणा ।
बरामदगी


458 पेटी अंग्रेजी शराब कसीनो प्राइड तथा आफिसर ब्लू , मेकडावेल , पार्टी स्पेशल ब्लू सेल इन हरियाणा ।
एक अदद अवैध रिवाल्वर .38 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस .38 बोर ।
एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस .315 बोर ।
एक अदद फार्चूनर ।
एक अदद डीसीएम कन्टेनर ट्रक ।
एक अदद कन्टेनर ट्रक।
गिरफ्तारी बरामदगी में सम्मिलित पुलिस टीम का विवरण-
प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह थाना घोरावल जनपद सोनभद्र ।
उप निरीक्षक सुश्री सरोजमा सिंह प्रभारी सर्विलांस जनपद सोनभद्र ।
उप निरीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र सिंह प्रभारी एसओजी जनपद सोनभद्र ।
हे0का0 जगदीश मौर्या, हे0 का0 जितेन्द्र पाण्डेय, हे0का0 विरेन्द्र कुशवाहा, का0 हरिकेश यादव , का0 जितेन्द्र यादद, का0 रितेश पटेल स्वाट/एसओजी टीम जनपद सोनभद्र ।
का0 सौरभ राय, का0 दिलीप कुमार कश्यप, का0 अमित कुमार सिंह, का0 प्रकाश सिंह , सर्विलान्स सेल अपराध शाखा सोनभद्र।
इस सराहनीय कार्य को करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्द्धन हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 25,000 रू0 नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...