सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लगभग दो करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार 

लगभग दो करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार 



 


मोहित मणि शुक्ला 


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


सोनभद्र।विगत कई दिनों से आसूचना प्राप्त हो रही थी कि अवैध रूप से भारी मात्रा में मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है । इस सूचना पर अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु श्री आशीष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद द्वारा अपराध शाखा को स्वाट / एसओजी / सर्विलांस टीम को विशिष्ट निर्देश दिये गये । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री ओम प्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) डा0 राजीव कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री भास्कर वर्मा के निर्देशन में स्वाट/एसओजी/सर्विलांस टीम तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन श्री नवीन तिवारी की सयुक्त टीम गठित की गयी । इस टीम द्वारा अथक लगन व परिश्रम से अपना आसूचना संजाल तैयार किया गया , इसी क्रम में दिनांक 02.07.2020 को 19.20 बजे स्वाट/एसओजी/सर्विलांस टीम व थाना चोपन पुलिस को जरिये मुखबीर खास के सूचना प्राप्त हुयी कि मीरजापुर से बोलेरो वाहन संख्या यूपी-84-डब्लू 9983 से बदमाशों द्वारा भारी मात्रा में नाजायज मादक पदार्थ हेरोइन लेकर आने वाले है, यदि जल्दी चला जाय तो पकड़े जा सकते है। इस सूचना पर प्रभारी स्वाट टीम श्री प्रवीण सिंह, एसओजी प्रभारी श्री ज्ञानेन्द्र सिंह, प्रभारी सर्विलांस सुश्री सरोजमा सिंह व प्रभारी निरी0 चोपन श्री नवीन तिवारी के नेतृत्व में राज्य मार्ग संख्या 5ए पर बग्घानाला के पास गाढ़ा बन्दी करके बोलेरो वाहन संख्या यूपी-64-डब्लू-9983 के साथ मुठभेड के उपरान्त पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्तियों की निशानदेही पर पकडे गये वाहन बोलेरो की अगली बायी सीट के नीचे से सफेद रंग के झोले के अन्दर प्लास्टिक के डिब्बे से एक किलो ग्राम हेरोइन मादक पदार्थ बरामद हुआ तथा पकड़े गये व्यक्ति विजय पटेल पुत्र स्व० दीनानाथ पटेल नि० पकरा थाना चिल्ह जनपद सीवान विहार हा०प०-सूरज ढ़ाबा बग्घानाला थाना चोपन सोनभद्र के पास से एक अदद रिवाल्वर फैक्ट्री मेड 32 बोर तथा 15 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर तथा एक अदद खोखा कारतूस 32 बोर बरामद किया गया । पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा मिल कर यह कार्य किया जाता है तथा जो भी मुनाफा होता है वो उसे आपस में बाट लेते हैं । इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय में मु0अ0सं0 163,164/2020 पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है । गिरफ्तारी व बरामदगी का विवरण निम्नवत् है-


 


गिरफ्तारी का विवरण-


 


01. विजय पटेल पुत्र स्व० दीनानाथ पटेल नि0 चकरा थाना चील्ह जनपद सीवान विहार हा०प० सूरज


 


दाबा बग्घानाला थाना चोपन सोनभद्र ।


 


02. मो0 मुस्ताक पुत्र स्व० मुमताज नि० कन्हौरी थाना महुआ जनपद वैशाली विहार ।


 


03. मिश्रीलाल प्रजापति पुत्र अमरनाथ प्रजापति नि० डिबुलगंज थाना अनपरा जनपद सोनभद्र ।


 


बरामदगी का विवरण


 


01. नाजायज हेरोइन-1 किलोग्राम । ( अनुमानित मूल्य 2,00,00,000 )


 


02. एक अदद रिवाल्वर फैक्ट्री मेड 32 बोर ।


 


03. 15 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर ।


 


04. एक अदद खोखा कारतूस 32 बोर ।


 


05. एक अदद बोलेरो वाहन संख्या यूपी 64 डब्लू 9983


 


06. एक अदद तौल की इलेक्ट्रानिक मशीन ।


 


07. रू0 3400 नगद


 


पुलिस टीम का विवरण :


 


01. निरी0 श्री नवीन तिवारी प्र० नि० चोपन जनपद सोनभद्र ।


 


02. निरी0 श्री प्रवीण सिंह प्रभारी स्वाट टीम जनपद सोनभद्र ।


 


03. उ0नि0 श्री ज्ञानेन्द्र सिंह प्रभारी एसओजी जनपद सोनभद्र


 


04. उ0नि0 सरोजमा सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल जनपद सोनभद्र


 


05. उ0नि0 अवधेश यादव थाना चोपन जनपद सोनभद्र


 


06. उ0नि0 श्री चन्द्रभान सिंह चौकी प्रभारी डाला थाना चोपन सोनभद्र


 


07. हे0का0 जगदीश मौर्य, हे0का0 जितेन्द्र पाण्डेय, का0 हरिकेश यादव, का0 जितेन्द्र यादव, का0 रितेश पटेल, का0 अमर सिंह, का0 रितीक सिंह स्वाट टीम/एसओजी टीम जनपद सोनभद्र ।


 


08. का0 सौरभ राय, का0 अमित कुमार सिंह, का0 प्रकाश सिंह सर्विलान्स सेल अपराध शाखा सोनभद्र ।


 


09. हे0का0 सुरेश तिवारी, हे0का0 अश्वनी सिंह, का0 विवेक दुवे, का0 प्रमोद यादव थाना चोपन सोनभद्र


 


आपराधिक इतिहास- विजय पटेल


 


01. मु0अ0सं0 144/2019 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना चोपन सोनभद्र


 


02. मु0अ0सं0 163/2020 धारा 307 भादवि व 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना चोपन सोनभद्र


 


03. मु०अ0सं0 164/2020 धारा 3/25 आर्स एक्ट थाना चोपन सोनभद्र इस सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्द्धन हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।

12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को डीसीपी विनीत कुमार की टोली के ‘अभिमन्यु’ एसआई राकेश वशिष्ठ ने किया ध्वस्त

पांच राज्यों तक चला दिल्ली पुलिस का अंतरराज्यीय अभियान, गुड्डू बादशाह हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार; अवैध पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नई दिल्ली।  दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने करीब 12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को भेदते हुए मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू बादशाह हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार, आईपीएस के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में ओखला इंडस्ट्रियल एरिया की स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात एसआई राकेश वशिष्ठ ने अहम भूमिका निभाई। दिल्ली से तमिलनाडु तक फैली जांच की बिखरी कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोबाइल फोन बंद कर लगातार ठिकाने बदले और इंटरनेट एवं हॉटस्पॉट आधारित संचार का सहारा लिया। इसके बावजूद एसआई राकेश वशिष्ठ और उनकी टीम तकनीकी निगरानी तथा जमीनी सूचनाओं के सहारे उनका पीछा करती रही। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना और तमिलनाडु में चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लगभग 12 हजार किलोमीटर की दूरी तय की। 28 जुलाई को हु...