सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

"बरकरार है आभा" 

"बरकरार है आभा" 


 




  • 'कारनामों की भव्य चमक' के साथ एक बार फिर सुर्खियों में छाया "उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (योगेश पांडेय)"

  • 'शोहरत की बुलंदियों'तथा उल्लास की आहट के बीच उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ "म्योरपुर कार्यकारिणी"का हुआ भब्य विस्तार! 

  • 'शिक्षकों के संकल्प' की बढ़ती प्रामाणिकता एवं 'निष्ठा फैलाने की ललक'के साथ म्योरपुर कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने संभाली कमान!


साधना द्विवेदी
लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया 


म्योरपुर,सोनभद्र। "शिक्षक भविष्य" की खूबसूरत बुनियाद के साथ चुनौतियों को सफलता से पार करके नित "नई इबारत" लिखने को आमादा' "प्राथमिक शिक्षक संघ म्योरपुर"का दिनांक-27.8. 2020 को शिक्षकों के 'सांकेतिक' भारी हुजूम एवं 'गजब के उत्साह' के बीच लॉकडाउन के नियमों का पूर्ण पालन करते हुए लोकप्रिय नायक, ब्लाक अध्यक्ष म्योरपुर  "धर्मेंद्र यादव"के साथ-साथ जिला एवं ब्लाक कार्यकारणी के सम्मानित सदस्यों की उपस्थिति में "उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ म्योरपुर" की संपूर्ण कार्यकारिणी का पूर्ण गठन किया गया।



इस अवसर पर बिंदास,निडर स्वाभिमानी तथा "सतरंजी चाल में माहिर 'म्योरपुर ब्लॉक अध्यक्ष' "धर्मेंद्र यादव"ने सम्पूर्ण कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई देते हुए नैतिक जिम्मेदारियों के सम्यक निर्वहन पर बल दिया।


शिक्षक "आकांक्षाओं" की उस समय और भब्य रौनक बिखरने लगी जब "प्रचंड ताकत" एवं "एलएनआई" के कलम की धार के बीच जिला-अध्यक्ष "योगेश पांडे" ने पुरानी पेंशन की बहाली,शिक्षकों को राज्य कर्मियों का दर्जा, शिक्षकों की शीघ्र पदोन्नति,कैशलेस इलाज की सुविधा, प्रभारी प्रधानाध्यापकों को कर्तव्य-निर्वहन तक प्रधानाध्यापक का वेतन देने, शिक्षा मित्रों एवं अनुदेशकों को सम्मानजनक मानदेय की शासन से जोरदार तरीके से मांग करते हुए शिक्षकों के "परचम की बुलंदी" के साथ-साथ उनके 'स्वर्णिम अध्याय' लिखे जाने तक मिलकर संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।



बेहतरीन क्षण के इस अवसर पर "सर्वेश गुप्ता", बब्बन गुप्ता, पवन शुक्लेश, राकेश दुबे, अनिल कुमार द्विवेदी, अश्वनी यादव, राजेंद्र कुमार वैश्य, छोटे लाल साहू, बृजेश विश्वकर्मा,नंदलाल यादव,शारदा प्रसाद, निर्मला पांडे, तथा विनोद गुप्ता आदि 'सम्मानित शिक्षक' सम्मिलित थे।


कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों के "उज्जवल भविष्य की गारंटी की ताकत" से रूबरू एवं जबरदस्त 'जोश की लहर'के बीच उपाध्यक्ष "बबीता गुप्ता" का यह तथ्य अंतर्मन को छू गया कि... ...


    जब "अनाचार" की परछाई,
   सुविचार घटाने लगती है
   जब "कायरता" बनकर मिशाल,
   मन को तड़पाने लगती है
    तब धर्मयुद्ध के लिए हमेशा,
   "शस्त्र" उठाना पड़ता है 
    देवी हो अथवा देव रूप धर
   "धरती"पर आना पड़ता है !


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।