सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हजार किलोमीटर दूर बसे  सोनभद्र की कमान अब सूर्यमणि को 



विजय शुक्ल


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया


दिल्ली।  शिक्षकों , उद्यमियों , कलमवीरों , वन खनन माफियाओ और सोन के आँचल में बसे सोनभद्र के गाँवों में बस रही सोनभद्र  की आत्मा सोनभद्र के निवासियों को दिल से धन्यवाद।  



हिमाचल के लाहौल स्फीति व विश्व धरोहर  तीर्थन घाटी की गूँज से लेकर पंजाब के खुशहाल और नशे की गिरफ्त में कैद पिंड से आती सिसकियों की गूँज को समेटते लेह लद्दाख की पहाड़ियों में बसे अपने दस बीस पाठको की उम्मीद की दुनिया बुनते बुनते हम यानी लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया हरियाणा दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की चौधराहट की खनक लिए ना जाने कब हजारो कोस दूर आपके बीच आ गए।  



आपकी गूँज दिल्ली तक पहुंचाने की सनक के साथ और रज बस गए आपके बीच आपकी उम्मीदों की बाते लिखते पढ़ते।  ना हमें कभी छोटे होने की बेबसी थी ना बड़े होने का गुमान , ना हम कभी किसी के पास किसी उम्मीद से या किसी सरपरस्ती की आस में बैठे थे ना किसी के लिए सरपरस्त बनने की हसरते पाले।  



हाँ बस एक अकड़ तो हमारी सदा थी की हम फ़र्ज़ी और फिरौती पत्रकार बनना पसंद करते हैं पर चोर को चोर और रेपिस्ट को रेपिस्ट और अपराधी को अपराधी कहने में कभी आनाकानी नहीं करते और ना कभी करेंगे। हम अपने लोगो की आवाज उठाने में हमेशा ब्लैकमेलर जैसे नजर आएंगे पर किसी की चौखट पर अपनी कलम को गिरवी नहीं रखने जायेगे।



हमारी शुरुवात कई अच्छे साथियो के साथ हुई और आज हमें फक्र होता है कि  हमारे पहले के ब्यूरो रागिनी और विशेष आज खुद अपना न्यूज़ पोर्टल लेकर आपकी आवाज बनने के लिए आपके बीच में है। और हमें यह पता है कि  उनकी अपनी प्रतिभा उनको एक दिन बड़े मुकाम पर ले जाएगी  उनके अपने सपनो के साथ उनकी अपनी दुनिया की चमक और धमक को बरकरार रखते हुए। 



हम धीरे धीरे आप सबके बीच अपने बिलकुल नासमझ साथियो के साथ आपके दर्द को उठाने की चाल को घुटनो के बल अभी चलना सीख रहे है और आप हमें खड़े होने का जो उत्साह दे रहे है यही लोकल की ताकत है और यही हमारा पारिश्रमिक भी।   लोकल कभी भी विरोध के दिखावे  की राजनीती नहीं करता ,खुलकर विरोध करता है जो समाज के लिए गलत लगता है , बिना इस ख्याली पुलाव के की कल हमारा क्या होगा , कौन खुश होगा और कौन नाराज होगा ? हमने एक बात तो जानी की  हर व्यक्ति में आक्रोश है पर वो निकाले किससे और कैसे ? अगर उसने कुछ कहा तो लाख उंगलिया उठेगी , किसी पत्रकार ने लिख दिया तो शायद बाकी पत्रकार साथी बुरा मान जाय खासकर बड़े संस्थानों में जुड़े हुए साथी पत्रकार यह भूलकर की उनका बड़ा संस्थान उन्होंने कभी अपनी कलम से अच्छा लिखकर बनाया है। 



हम थोड़ा तीखा बोलते है लिखते भी अनाप सनाप है क्योकि हमें समझ नहीं है कि  कैसे एक शिक्षक पत्रकार लिखता पढता हैं वो भी आपके बीच में रहते हुए और शायद अब हमें अपने साथी जो थोड़ा बहुत आपकी बातो को रखना सीख गए है उनको आगे बढ़ाने की जरूरत है  तभी शायद लोकल हर गाँव पहुँच भी पायेगा बिना किसी लाग लपेट के।  



और आज इसी कड़ी में मैं विजय शुक्ल फर्जी और फिरौती पत्रकार टाइप का सम्पादक होने की हैसियत से सूर्यमणि कनौजिया को सोनभद्र जिले की बागडोर सम्हालने की जिममेदारी और उधमियों की बजाने की खुली छूट देता हूँ।  आप लिखे पढ़े बोले कहे सुने साथ में तो सोनभद्र के सभी बड़े बूढ़े तो हैं ही और सोनभद्र हैं तो इंडिया में ही हजार कोस दूर सही।  मोबाइल तकनीक और इंटरनेट के जमाने में यह कोई दूरी नहीं है हम हमेशा  आपके बीच में है ही कोई गद्दी छोड़कर तो जा नहीं रहे और ना संन्यास ले रहे है बस थोड़ा सोनभद्र के साथ साथ जिला जौनपुर, मिर्ज़ापुर  और  गाजीपुर के गाँवों की कुछ बाते कहने सुनने का मन कर रहा है।  आज अच्छा समय है बदलाव का क्योकि फ़र्ज़ी डिग्री वाले मास्टर हो या लेट लतीफी करने वाला समाज कल्याण सब पर हावी है सोनभद्र के बीएसए , जिलाधिकारी और कप्तान।  बस जरा उनको सही जानकारी पहुंचाने का काम लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया के साथियो को करना हैं बिना किसी विज्ञापन की लालच में और किस चढावे की उम्मीद में।  बस बात सीधी और सपाट सुनिए और सुनाईये बाकी अखबार लाने की अब बेसिक तैयारी हो चुकी है जिस दिन सोनभद्र की जनता आदेश देगी हम उनके हाथो में होंगे। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...