सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

11 घंटो की सर्जरी में 37 वर्षीय आदमी के चेहरे से निकला 3 किलो का ट्यूमर

11 घंटो की सर्जरी में 37 वर्षीय आदमी के चेहरे से निकला 3 किलो का ट्यूमर


गौरी 


लोकल न्यूज ऑफ इंडिया
नई दिल्ली।  37 वर्षीय महेंदर (बदला हुआ नाम), सालों से तम्बाकू का सेवन करता आ रहा था। उसे अस्पताल में चेहरे में एक विशाल ट्यूमर के साथ भर्ती किया गया था। यह ट्यूमर चेहरे के बाईं ओर पूरी तरह फैल चुका था। कैंसर ट्यूमर मरीज के चेहरे की बाईं ओर लटका हुआ था, जिससे न सिर्फ अत्यधिक खून बह रहा था, बल्कि उसमें मृत कोशिकाओं का थक्का भी बन चुका था। ट्यूमर का आकार इतना बड़ा होने के कारण महेंदर को अपना मुंह खोलने में, खाना खाने और यहां तक कि सिर को घुमाने में भी अत्यधिक कठिनाई हो रही थी। शरीर में पोषण की कमी के कारण पिछले कुछ महिनों में उसका वजन भी कम हो गया था। नई दिल्ली स्थित शालीमार बाग के मैक्स अस्पताल में 37 वर्षीय आदमी के चेहरे से 3 किलो का ट्यूमर निकाला गया। यह ट्यूमर एक व्यस्क मानव के सिर के आकार जितना बड़ा था। इस सर्जरी को पूरा होने में लगभग 11 घंटों का समय लगा, जिसके लिए मरीज के जबड़े और गालों की हड्डी को निकालना पड़ा। चेहरे के कार्यों और सुंदरता को बरकरार रखने के लिए पुनर्निमाण सर्जरी की गई। ट्यूमर के आकार को कम करने के लिए मरीज को सर्जरी से पहले 3 हफ्तों में 2 कीमोथेरेपी से गुजरना पड़ा। चूंकि, कीमोथेरेपी का ट्यूमर पर शायद ही कोई प्रभाव पड़ रहा था, इसलिए इसके अन्य अंगो में फैलने की संभावना ज्यादा थी। कोविड महामारी के कारण सर्जरी का समय भी चुनौतीपूर्ण था। रोगी का ऑपरेशन किया गया और सर्जनों ने कैंसरस ट्यूमर को एक बार में ही निकाल दिया जिसका वजन कुल 3 किलो और गहराई 8 सेंटिमीटर थी।  



मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के सर्जिकल ऑनकोलॉजी सलाहकार, डॉ. सौरभ गुप्ता ने बताया कि, “इस साल की शुरुआत में मरीज को बीमारी के लक्षण नजर आने लगे थे। मरीज सौभाग्यशाली था कि ट्यूमर का आकार इतना बड़ा होने के बावजूद वह अन्य अंगो तक नहीं फैला था। मरीज की हालत को देखते हुए हमने जल्द से जल्द सर्जरी करने का फैसला किया। ऑपरेशन में देर करने से कैंसर ट्यूमर दूसरे अंगो जैसे कि हड्डियों, फेफड़ों, लिवर आदि तक फैल सकता था। केवल सर्जरी की मदद से ही कैंसर ट्यूमर को निकालना संभव था।” यह सर्जरी एक बड़ी सफलता रही, जहां मरीज की पूरी रिकवरी के बाद उसे 11वें दिन अस्पातल से डिस्चार्ज कर दिया गया। मरीज अबतक 3 महीनों की कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी पूरी कर चुका है। वह अब बिना किसी समस्या के सबकुछ खा पाता है और बोलने व रोज की गतिविधियां भी सामान्य रूप से कर पा रहा है।
ग्लोबेकैन इंडिया 2018 के हालिया आंकड़ों के अनुसार, 2018 में कैंसर के 9 लाख मामलों के साथ हरियाणा भारत में तीसरा स्थान रखता है। वहीं पहले व दूसरे स्थान पर केरल और मिजोरम हैं।



राज्य में कैंसर के कुल मामलों में 30 प्रतिशत मामले ओरल कैंसर के हैं। 9.3 प्रतिशत मृत्युदर के साथ, हरियाणा में ओरल कैंसर भारत का दूसरा सबसे घातक कैंसर माना जाता है। इस मामले में ट्यूमर को एक बार में ही निकाला जाना था। यही नहीं, मरीज फिर से सामान्य रूप से बोल और खा सके और उसका चेहरे पहले जैसा दिखे इसके लिए पुनर्निमाण सर्जरी करना भी आवश्यक था। इन सभी चीजों ने मिलकर मामले को बेहद चुनौतीपूर्ण बना दिया था। मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के ऑनकोलॉजी रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी के एसोसिएट निदेशक, डॉ. विपिन बठवाल ने बताया कि, “मरीज के चेहरे और गर्दन के पुनर्निमाण के लिए हमने उसकी बाईं ओर के सीने और दाहिनी जांघ की त्वचा और मांसपेशियों का इस्तेमाल किया। फिर पूरी सावधानी के साथ उसके चेहरे की आकृति को तैयार किया जिससे सर्जरी के बाद उसका चेहरा सामान्य दिखे और हावभाव में भी कोई समस्या न हो। यह केस बेहद पेचीदा था, इसमें कोई शंका नहीं है। मरीज की जान बचाने के लिए हमने कोई कसर नहीं छोड़ी और हमें खुशी है कि अब वह पूरी तरह ठीक है और सभी काम आसानी से कर पा रहा है।”
 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।