सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बभनडीहा में शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह का मनाया गया  बलिदान दिवस

बभनडीहा में शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह का मनाया गया  बलिदान दिवस



सन्तोष दयाल 
लोकल न्यूज़ आफ इंडिया 
म्योरपुर।विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम बभनडीहा में आज शुक्रवार को 'बड़ा देव' स्थल पर दर्जनों लोगों की मौजूदगी में शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह का 163 वां बलिदान दिवस मनाया गया।अनुवाईयों ने बड़ा देव मूर्ति के समक्ष विधि विधान से पूजा अर्चन कर जयकारा भी लगाया।बलिदान दिवस पर ग्राम प्रधान दिनेश कुमार ने कहा कि 1857 की क्रांती में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर आदिवासी राजा शंकर शाह और उनके पुत्र रघुनाथ शाह गढ़ा मंडला और जबलपुर मध्यप्रदेश के गोंड राजवंश के प्रतापी राजा संग्राम शाह  के वंशज थे। इस राजवंश की कई पीढ़ियों ने देश और आत्मसम्मान के लिये आपने प्राण न्योछावर किये थे। राजा संग्राम शाह के बड़े पुत्र दलपत शाह थे जिनकी पत्नी रानी दुर्गावती और पुत्र वीरनारायण ने अपनी मात्रभूमि और आत्मसम्मान की रक्षा करते हुए अकबर की सेना से युद्ध कर अपना बलिदान दिया। इसके पश्चात गढ़ा मंडला अकबर के अधीन हो गया ।



11 वीं पीढ़ी में अमर शहीद शंकर शाह ने जन्म लिया राजा शंकर शाह और उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह ने 1857 की क्रांती में अपने प्राण अर्पित कर इस वंश से पुनः देश के लिये अपना बलिदान दिया ।भारत में 1857 की क्रांती लार्ड डलहोजी की भारतीय राज्यों को हड़पने के लिये एक नीति बनाई थी जिसे  डोक्टराइन ऑफ़ लेप्स कहा जाता था इसमें जिस किसी राजा का आनुवंशिक उत्तराधिकारी  नहीं होता था उसे अंग्रेजी राज्य में विलय कर लिया जाता था | इस नीति के तहत झाँसी ,नागपुर,अवध ,कानपुर, मंडला के रामगढ  को अंग्रेज अपने अधीन करना करना चाहते थे । इसके अतिरिक्त गाय और सुअर के चर्बी वाले कारतूस भी क्रांती का मुख्य कारण बने । इसके पूर्व 1842 के आदिवासी आन्दोलन को अंग्रेज बर्बरता पूर्वक कुचल चुके थे । राजा रघुनाथ शाह इन सभी घटनाओं से वेहद आहत थे और अंग्रेजों को इस देश से भगाना चाहते थे ।


वीर शंकर शाह-रघुनाथ शाह और 1857 की क्रांती जबलपुर मध्यप्रदेश अंग्रेजों में 52 वीं  रेजिमेंट तैनात थी जिसके कई सैनिक अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह का मन बना चुके थे । इस समय तक क्रांती देश के अधिकांश  भागों में फ़ैल चुकी थी । मध्य भारत में  राजा शंकर शाह को जिनकी उम्र 70 वर्ष थी , क्रांती  का नेता चुना गया । राजा शंकर शाह  जबलपुर की अंग्रेज छावनी में तैनात भारतीय सैनिकों की सहायता से  छावनी पर आक्रमण कर  अंग्रजों को भगाना चाहते थे । किन्तु   राजा शंकर शाह  के महल के कुछ लोग महल की गोपनीय सूचनायें अंगेजों तक पंहुचा रहे थे । अंग्रेज डिप्टी कमिश्नर ने अपने गुप्तचरों को साधू के भेष में गढ़ पुरवा भेजा । 14 सितम्बर 1857 की रात्रि अंग्रजों ने लगभग 20 घुड़सवार और 40  पैदल सिपाहियों के सांथ राजा की हवेली पर धावा बोल दिया और राजा शंकर शाह   उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह और 13 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया ।ग्राम प्रधान रामदेव और सुरेश ने कहा कि वीर राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह का बलिदान
 देशद्रोह का मुकद्दमा चलाया गया । राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह बंदी बनाकर जबलपुर हाई कोर्ट  और एल्गिन हॉस्पिटल के पास रखा गया वर्तमान में इस स्थान पर वन विभाग का कार्यालय  है।बताया जाता है की राजा रघुनाथ शाह के सामने कुछ शर्तें  राखी गई जिनमे अंग्रेजों से संधि करना अपना धर्म त्याग कर इसाई धर्म अपनाना प्रमुख  थीं पर राजा ने इन्हें मानने से इंकार कर दिया । अंग्रेजों को डर था की अगर राजा ज्यादा दिन कैद में रहे तो छावनी के सैनिक और जनता विद्रोह कर देगी ।अंग्रेजों ने तुरंत ही सैनिक अदालत का गठन किया जिसमें  डिप्टी कमिश्नर और दो अन्य अंग्रेज अधिकारीयों का सैनिक आयोग बनाने का ढोंग किया गया । इसी बीच 52 वीं रेजिमेंट के सैनकों ने राजा और राजकुमार को जेल से मुक्त करने का प्रयत्न भी किया जो सफल नहीं हो सका ।अदालत ने राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह  को देशद्रोह की कवितायें लिखने , लोगों को भड़काने और देशद्रोह के आरोप में मृत्यु दंड की सजा सुनाई । राजा  और राजकुमार को गिरफ्तार करने के मात्र कुछ ही दिन के अन्दर ही  18 सितम्बर 1857 को जबलपुर एजेंसी हाउस के सामने फांसी परेड हुई । दोनों को अहाते में लाया गया । दोनों को देखने के लिये विशाल जन सैलाव उमड़ रहा था जो आक्रोशित था  । राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह  के चहरों  पर कोई डर नहीं था दोनों के चहरे शांत और दृढ़ थे । दोनों की हाथकडियाँ खोल दी गईं और दोनों को तोपों क मुंह से बाँध दिया गया । तोप  से बांधते समय राजा और राजकुमार दोनो के सामने शर्त रखी यदि राजा माफी मांगते हैं तो पुत्र को आजाद कर देगें ओर पुत्र माफी मांगते हैं तो पिता को आजाद कर देगें। किन्तु दोनों ने माफी मांगने से मना कर दिया। दोनों के तेजमय चेहरे के सांथ  गर्व भाव से चलकर तोपों के सामने आये और दोनों ने  सीना
तानकर अपनी  देवी की  प्रार्थना की  । तोप के चलते ही  राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के शरीर छत-विक्षत हो गये | उनके हाँथ और पैर तोप के पास गिरे क्यूंकि वो तोप से बंधे थे शरीर के भाग लगभग 50 फीट तक विखर गये । चेहरे को छति नहीं पहुंची उनकी गरिमा अक्षुण्य रही । कल्पना नहीं की जा सकती उस समय इनकी शहादत इतिहास में ऐसे किसी की कोई शहादत नहीं हुई जो पितापुत्र को एक साथ तोफ से उडाया गया हो।राजा शंकर शाह की पत्नी रानी फूलकुंवर बाई ने दोनों के शरीर को एकत्र कर अंतिम क्रिया कर्म करवाया और अंग्रजों से बदला लेने का प्रण  लिया । अंग्रेजों का इस तरह सरेआम राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह  को तोप से बांधकर मृत्युदंड देने का उद्देश्य लोगों और राजाओं में अंग्रेजों का डर पैदा करना था । परन्तु अंग्रेजों के इस कदम से क्रांती और ज्यादा भड़क गई । लोगों द्वारा दूसरे ही दिन इस स्थान की  पूजा की जाने लगी । 52वीं रेजिमेंट  के सैनिकों में  विद्रोह फ़ैल गया और इनकी टुकड़ी पाटन की ओर कूच कर गई । विद्रोह की आग मंडला, दमोह , नरसिंहपुर ,सिवनी और रामगढ तक फ़ैल गई । जगह-जगह अंग्रेजों के खिलाफ सशत्र क्रांती फ़ैल गई। रानी फूलकुंवर बाई ने मंडला आकर क्रांती को जारी रखा और अंततः आत्मोत्सर्ग  किया।मंडला में खारी की लड़ाई में रानी अवन्ती बाई ने अंग्रेजों को हराकर सम्पूर्ण मंडला को अंग्रेज मुक्त करा दिया । परन्तु अंग्रेज धीरे-धीरे अपनी शक्ति एकत्र कर क्रांती को दबाने में सफल रहे । सम्पूर्ण क्रांती में इस क्षेत्र से  राजा शंकर शाह,कुंवर रघुनाथ शाह ,कई वीर-वीरांगनाओं ने अपना बलिदान दिया।वीर रघुनाथ शाह-शंकर शाह स्मारक जबलपुर में हाई कोर्ट के पास अमर शहीद वीर राजा रघुनाथ शाह शंकर शाह को जिस स्थान पर तोपों से बाँध कर मृत्यु दण्ड  दिया गया था उसी स्थान पर एक स्मारक बनाया गया है जिसमें दोनों पिता पुत्र की प्रतिमायें लगवाई गई हैं और प्रतिवर्ष  18 सितम्बर को राजाशंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस मनाया जाता है।
 गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन की अगुवाई  में मनाया गया।इस दौरान ग्राम प्रधान दिनेश कुमार,ग्राम प्रधान रामदेव,अशर्फी सिंह परस्ते,सुरेश कुमार श्याम,तारा सिंह श्याम,रामऔतार उसरों,रामखेलावन उरैती,सिंह लाल मरकाम,जयमंगल शुशील सिंह श्याम,रामनारायन,राजेश,राजेश नेटी, कृपा शंकर मरकाम,संतोष कुमार मरकाम,राजदेव मरकाम सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

पोषाहार वितरण में लापरवाही की शिकायत पर मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारी : आंगनवाड़ी हुई कार्य मुक्त

अरविन्द गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर/सोनभद्र: विकास खण्ड म्योरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत जरहा टोला दिघुल में तत्कालीन आंगनवाड़ी कार्यकत्री श्रीमति जावित्री दुबे द्वारा नियमित पोषाहार वितरण नहीं किए जाने की शिकायत पुष्टाहार विभाग को लंबे समय से मिल रहा था कि एक बार पुनः दिघुल के लाभार्थियों व ग्रामीणों द्वारा लिखित शिकायत विभाग को भेजा गया जिसकी शिकायत पर 31अगस्त दिन रविवार पूर्वाह्न 11 बजे विभागीय अधिकारी (सी.डी.पी.ओ.म्योरपुर) औचक निरीक्षण के लिए उनके जरहा 5 आंगनबाड़ी केंद्र बरडाड पर पहुंचे तो मौजूदा लाभार्थियों ने इनकी घोर लापरवाही का पूरा दस्तूर सुनाया तथा मौके पर अधिकारी ने देखा कि आंगनबाड़ी जावित्री दुबे द्वारा बरडाड केंद्र पर वितरण हो रहा चने के दाल में पूरी तरह से घुन लगे हुए थे सी. डी. पी. ओ. ने रजिस्टर चेक किए तो रजिस्टर में वितरित नाम 48 थे जबकि मौके पर 38 लाभार्थी ही मिले जिस पोषाहार को शासन द्वारा कुपोषण से बचाने के लिए बच्चों व गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क वितरण कराया जाता रहा है वही पोषाहार जमीनी स्तर से पशुओं को खाने के योग्य भी नहीं पाया गया जिससे विभागीय...