सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कैनविन संस्था का हर कदम पर प्रशासन को सहयोग देने का वायदा 

कैनविन संस्था का हर कदम पर प्रशासन को सहयोग देने का वायदा 



कैनविन फाउंडेशन ने 100 लोगों से कराया प्लाज्मा डोनेट
जिला प्रशासन के साथ मिलकर किया प्लाज्मा डोनर्स को सम्मानित


 


रितु सैनी 


लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 


गुरुग्राम। चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणी सामाजिक संस्था कैनविन फाउंडेशन ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए 100 लोगों का प्लाज्मा डोनेट कराकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। इसी कड़ी में बुधवार को यहां रोटरी ब्लड एवं प्लाज्मा बैंक परिसर में जिला प्रशासन के साथ मिलकर फाउंडेशन ने कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर जिला उपायुक्त अमित खत्री, सिविल सर्जन डा. विरेंद्र यादव, उप-सिविल सर्जन डा. अनुज गर्ग, रेडक्रॉस सोसायटी की चेयरपर्सन एवं गुरूजल प्रोजेक्ट की प्रोग्राम मैनेजर शुभि, कैनविन के संस्थापक डीपी गोयल, सह-संस्थापक नवीन गोयल मौजूद रहे। 



जिला उपायुक्त अमित खत्री ने कहा कि कोरोना महामारी में कैनविन फाउंडेशन समेत अनेक सामाजिक संस्थाओं ने दिन-रात काम किया है। उन्होंने कैनविन द्वारा डोनेट करवाए जा रहे प्लाज्मा को लेकर प्रमुखता से कहा कि रक्त और कोरोना में यह कहा जा सकता है कि रक्त शायद जान बचा सकता हो, लेकिन प्लाज्मा कोरोना संक्रमित की जान बचाता है। यहां प्लाज्मा बैंक बनने के बाद कैनविन, लायंस, रोटरी क्लब समेत अनेक संस्थाओं इसमें जान डाली और प्लाज्मा डोनेट कराए हैं। कार्यक्रम में जिला उपायुक्त व सिविल सर्जन की ओर से सबसे पहले प्लाज्मा डोनर कृष्ण मुरारी समेत कई डोनर्स को सम्मानित किया गया। 



सिविल सर्जन डा. विरेंद्र यादव ने कहा कि कोरोना से ठीक होने के बाद सबसे पहले और अधिक काम गुरुग्राम ने ही किए हैं। सबसे अधिक प्लाज्मा डोनेट यहीं पर हुए हैं। चार जिलों में प्लाज्मा बैंक खुले, जिसमें गुरुग्राम में सबसे पहला प्लाज्मा डोनेट हुआ। सबसे अधिक डोनेशन भी यहीं पर हुए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यह संख्या बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने जनता को जागरुक करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने वालों में अगर कोई लक्षण दिखाई दें तो तुरंत जांच की जरूरत है। नहीं तो फिर उन्हें अगले 5-7 दिनों में सेंपल जांच कराने की जरूरत होती है।



उन्होंने फिलहाल कोरोना की वैक्सीन मास्क, सामाजिक दूसरी को बताया। सिविल सर्जन ने यह भी कहा कि जिला प्रशासन के पास तैयारी पूरी है। अगर मरीज बढ़ते भी हैं तो बेडों की संख्या पर्याप्त है। हालांकि अब तक 20 हजार कोरोना के केसों में से मात्र 5 प्रतिशत ही अस्पतालों में भर्ती हो पाए हैं।


कैनविन का उद्देश्य जन-जन को स्वस्थ रखना: डीपी गोयल  
कार्यक्रम में कैनविन फाउंडेशन के संस्थापक डीपी गोयल ने संस्था की स्थापना का उद्देश्य बताने के साथ कैनविन द्वारा अब तक किए गए कार्यों का जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के समक्ष विस्तार से ब्यौरा दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में संस्था आम आदमी को पांच सितारा अस्पतालों के भारी-भरकम बिलों में छूट दिलाने का लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में अभी भी चिकित्सा के क्षेत्र में विश्वसनीयता की जरूरत है। मात्र 1 अस्पताल के साथ अनुबंध की शुरुआत के साथ अब कैनविन का गुरुग्राम के 53 बड़े अस्पतालों से अनुबंध हो चुका है और लोगों को राहत दिलवाई जा रही है। स्वास्थ्य को लेकर उन्होंने कहा कि भौतिकतावाद में हम खुद की सेहत को भूल रहे हैं। जबकि सबसे जरूरी सेहत ही है। 


प्लाज्मा डोनेशन को बनाया मिशन: नवीन गोयल
कैनविन फाउंडेशन के सह-संस्थापक नवीन गोयल ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच प्लाज्मा डोनेशन को लेकर सबसे पहला काम लोगों को जागरुक करना रहा है। मीडिया, सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से संस्था ने प्रशासन के साथ मिलकर जागरुकता अभियान भी चलाया। साथ ही कोरोना जांच कैंप में प्रशासन का सहयोग दिया। प्लाज्मा डोनेट कराने को लेकर लोगों को समझाना कठिन काम था, फिर भी संस्था के वॉलंटियर्स ने लोगों को समझाकर इसके लिए तैयार किया। एक मिशन के रूप में प्लाज्मा डोनेशन को लेकर काम किया और अब तक कुल 167 प्लाज्मा में से 100 प्लाज्मा कैनविन फाउंडेशन ने डोनेट कराए हैं। आगामी दिन में जल्द ही इस आंकड़े को 200 के पार करने की बात उन्होंने कही। प्लाज्मा डोनेट कराने को संस्था की ओर से पिक एंड ड्रॉप की सुविधा भी दी जा रही है। नवीन गोयल ने कहा कि हमारे जीवन में पहली बार इतनी बड़ी महामारी आई है, जो कि पूरे विश्व में फैली है। इससे बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। उन्होंने प्लाज्मा डोनर्स को भगवान के देवदूत की संज्ञा देकर कहा कि बहुत से डोनर्स ने तो 2 से 4 बार भी प्लाज्मा डोनेट किया है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस बात का भी वायदा किया कि किसी भी क्षेत्र में संस्था को कोई जिम्मेदारी दी जाती है तो वे पूरी निष्ठा के साथ उस पर काम करेंगे। 


मंच संचालन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता अभय जैन एडवोकेट ने कहा कि लोगों के बीच से कोरोना का भय निकालना भी जरूरी था। क्योंकि लोगों को मानसिक आघात हो रहा था। संस्था के लोगों को डॉक्टर्स के माध्यम से कॉल कराकर उन्हें हौंसला दिलाया गया। ताकि वे मानसिक रूप से मजबूत रहें। कोरोना से लड़ाई लड़ सकें। कार्यक्रम में रोटरी ब्लड बैंक के असिस्टेंट गवर्नर रविंद्र जैन, सेक्टर-10 आरडब्ल्यूए के प्रधान कमांडर उदयवीर यादव, टीसी अग्रवाल, ताराचंद, एससी गोयल, बलबीर सिंह, सतीश तायल, बीजेपी जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, जिला सचिव राजेश गुलिया, एक आवाज संस्था से अमित गोयल, हाउसिंग बोर्ड प्रधान प्रशांत सिंह, युवा भाजपा नेता गगन गोयल समेत काफी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...