सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

माले ने  जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया
लखनऊ. भाकपा (माले) ने महामारी में माइक्रोफाइनेंसिंग कंपनियों के महिला स्वयंसहायता समूहों पर कर्जों की माफी व अन्य राहतों के लिए ऐपवा और खेत मजदूर संगठन के साथ मिलकर प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया. देशव्यापी आह्वान पर प्रदर्शन उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी किये गए.

बड़ी संख्या में महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने रैलियां निकालीं और जिले के अधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा. साथ ही अधिकारियों को चेतावनी दी कि गरीब महिलाओं से जबरन वसूली नहीं रुकी तो धारावाहिक आंदोलन चलाया जाएगा.

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे समय में जब लंबे लॉकडाउन व अनलॉक की प्रक्रिया में सारे रोजगार ठप हो गए, किसी भी तरह की आमदनी नहीं हो रही, मनरेगा में रोजगार व मजदूरी भी समय पर  नहीं मिल पा रहा है, तब जिलों में कार्यरत बंधन, कैशपार, उत्कर्ष, आशीर्वाद, प्रयत्न व अन्य माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के एजेंट तमाम गांवों में जाकर गरीब महिलाओं द्वारा लिए गए कर्ज की धमकाकर जबरन वसूली कर रहे हैं. जबकि लॉकडाउन और अनलॉक की लंबी प्रक्रिया में पूरी अर्थव्यवस्था चरमरा गई है, लोगों को अपना परिवार चलाना मुश्किल हो गया है. यह तब किया जा रहा है जबकि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की गाइडलाइन है कि किसी भी तरह के कर्जे की जबरन वसूली 31 मार्च 2021 तक नहीं करनी है.



वक्ताओं ने कहा कि जरूरत तो इस बात की है कि आरबीआई द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार उन कर्जों की जबरन वसूली न की जाए और दबाव बनाकर वसूली करने वाली कंपनियों के एजेंटों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए. अगर ऐसा नहीं होता है, तो भाकपा(माले), खेग्रामस तथा एपवा के संयुक्त नेतृत्व में धारावाहिक आंदोलन चलाया जाएगा.

प्रदर्शन के माध्यम से निम्नलिखित मांगें उठायी गईं : स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सभी महिलाओं के सामूहिक कर्ज माफ किये जायें. एक लाख रुपये तक के निजी कर्ज का, चाहे वे सरकारी, माइक्रोफाइनेंस संस्थानों अथवा निजी बैंकों से लिए गए हों, लॉकडाउन के दौर के सभी किस्त माफ किये जायें. सभी छोटे कर्जों की वसूली पर 31 मार्च 2021 तक रोक लगाई जाए. स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार और उनके उत्पादों की खरीद सुनिश्चित की जाए. एक लाख रुपये तक के कर्ज को ब्याज मुक्त बनाया जाए. शिक्षा लोन को ब्याज मुक्त किया जाए. सामूहिक कर्ज के नियमन के लिए राज्य स्तर पर एक ऑथोरिटी (अधिकरण) बनाया जाए. स्वरोजगार के लिए 10 लाख रुपये तक के कर्ज पर 0-4% ब्याज दर हो. जिस छोटे कर्ज का ब्याज मूलधन के बराबर या उससे अधिक दे दिया गया हो, उस कर्ज को समाप्त किया जाए.

प्रदर्शन का नेतृत्व बलिया में अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व माले की केंद्रीय समिति के सदस्य श्रीराम चौधरी, लखीमपुर खीरी में ऐपवा की प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा अधिकारी व उपाध्यक्ष आरती राय, देवरिया में श्रीराम कुशवाहा, मिर्जापुर में शशिकांत कुशवाहा व जीरा भारती, गाजीपुर में ईश्वरी प्रसाद व रामप्यारे, मऊ में वसंत, आजमगढ़ में वरिष्ठ नेता जयप्रकाश नारायण व ओमप्रकाश सिंह, चंदौली में अनिल पासवान, वाराणसी में अमरनाथ राजभर, इलाहाबाद में कमल उसरी, सीतापुर में माले जिला सचिव अर्जुन लाल व ऐपवा जिलाध्यक्ष सरोजिनी और मथुरा में नसीर शाह ने किया.


 

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...