सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पूर्व मंत्री के नेतृत्व में सपाइयों ने दुद्धी उप जिलाधिकारी 15 सूत्री ज्ञापन सौंपा

पूर्व मंत्री के नेतृत्व में सपाइयों ने दुद्धी उप जिलाधिकारी 15 सूत्री ज्ञापन सौंपा


 



मोहित मणि शुक्ला


लोकल न्यूज आफ इंडिया 


सोनभद्र। दुद्धी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर सोमवार को सपाइयों ने तहसील मुख्यालय पर पूर्व मंत्री व आदिवासियों के कद्दावर नेता विजय सिंह गोंड के नेतृत्व में जमकर धरना-प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में मुख्य रूप से प्रदेश सहित क्षेत्रीय 15 सूत्रीय मांगों का उल्लेख किया गया है। इसमें अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, बाढ़ से नष्ट फ़सलों के लिए किसानों की क्षतिपूर्ति का तत्काल प्रबंध करने, गन्ना किसानों का बकाया और नियमानुसार देय ब्याज का भुगतान शीघ्र करने, बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि रोक बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली देने व उनसे बकाया वसूली करोना संकट काल में रोकने, फर्जी एनकाउंटर बंद करने व हिरासत में मौतों की न्यायिक जांच करने, छात्रों की 5 महीने की फीस माफ करने, बड़े स्कूलों में पात्र गरीब छात्रों का प्रवेश दिये जाने, बीएड व अन्य पाठ्यक्रम में दलित छात्रों को निशुल्क प्रवेश जो रोक दी गई है इसकी पुरानी व्यवस्था लागू हो, अपराधों की रोकथाम हो, खासकर महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं पर पुलिस प्रशासन को प्रभावित कार्रवाई के आदेश दिए जाएं, अपराधियों की जमानत न हो और इसके लिए अभियोजन पक्ष को तस्दीक की जाए, सरकारी सेवाओं में वर्ग ख और ग के कर्मचारियों की संविदा पर भर्ती पर रोक लगे, समाजवादी पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं को फर्जी केस लगाकर उत्पीड़न करना बंद हो, जेल में बंद पूर्व मंत्री एवं सांसद आजम खान को उनके परिवार को बदले की भावना से किया जा रहा है उत्पीड़न बंद हो, जब तक राज्य सरकार बेरोजगार युवाओं के लिए आजीविका की व्यवस्था न कर सके उन्हें बेरोजगारी भत्ता दिया जाए, किसानों को यूरिया डीएपी की व्यवस्था की जाए, इसके अलावा क्षेत्रीय मांगों में विंढमगंज-हाथीनाला मार्ग का गुणवत्तापूर्ण निर्माण, आदिवासी क्षेत्र में बाप-दादा के जमाने से आबाद रहे किसानों को बेदखल करने से रोकने, कनहर परियोजना के विस्थापितों को मुआवजा देकर निर्माण कार्य में तेजी लाने, शक्तिनगर-हाथीनाला फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने, ग्राम पंचायत करहिया व बोधाडीह कोको की जगह पूर्ववत दुद्धी ब्लॉक में शामिल करने इत्यादि मांगों का उल्लेख किया गया है।






दिन में 1 बजे सैकड़ों की संख्या में गोंडवाना भवन से सड़कों पर निकले सपाई तहसील गेट पहुंचकर उपजिलाधिकारी दुद्धी श्रीप्रकाश चंद को राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड, सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव, विधानसभा अध्यक्ष जुबेर आलम, रमाशंकर मरकाम, उमाशंकर सिंह बबई, रवि कुमार बड़कू, केदार यादव, अवध नारायण यादव, सूर्यमणि यादव, नंदकुमार, हरिहर यादव, शिव कुमार सिंह, नकछेदी राम यादव, प्रशांत कुमार सिंह,बुंदेल कुमार चौबे, कलामुद्दीन सिद्दीकी, बुद्धि नारायण यादव, राम नारायण सिंह, सेकरार अहमद, हरिशंकर यादव, गैवीय नाथ यादव, दीपक जौहरी, अभिनय जायसवाल, विशाल जायसवाल, अजय यादव, पवन पटेल, निरंजन, जायसवाल, अवधेश मिश्रा, प्रेम शंकर पांडेय सहित भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद है। समाजवादी पार्टी के पूर्व घोषित इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस उपाधीक्षक राम आशीष यादव व सीओ पिपरी विजय शंकर मिश्रा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी पंकज कुमार सिंह, म्योरपुर, हाथीनाला, विंढमगंज आदि के थानों के फोर्स सहित पीएसी की प्लाटून मुस्तैद रही।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।