सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत की मजबूती वैश्य समाज पर निर्भर: वेदप्रकाश वैदिक

भारत की मजबूती वैश्य समाज पर निर्भर: वेदप्रकाश वैदिक



  • महाराजा अग्रसेन की 5144वीं जयंती एवं दीपावली मिलन समारोह में कही यह बात

  • वैश्य परिवार वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से हुआ कार्यक्रम 


 



ऋतू सैनी 


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


गुरुग्राम। वैश्य परिवार वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से महाराजा अग्रसेन की 5144वीं जयंती एवं दीपावली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन के जीवन से जुड़े पहलुओं को एक वीडियो के माध्यम से दिखाकर उनके जीवन से रूबरू कराया गया, वहीं लघु नाटिका के जरिये कोरोना से बचने के उपायों के प्रति जागरुक किया। बच्चियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये मन मोह लिया।  


सेक्टर-10ए स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम में कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन से अनलॉक होने के बाद यह कार्यक्रम महामारी से पहले जैसे जीवन का आभास कराया गया। इसे देखकर हर कोई प्रसन्न हुआ। वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विशेषज्ञ वेदप्रकाश वैदिक ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि के रूप में हरेरा गुरुग्राम के चेयरमैन केके खंडेलवाल ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में नेचर इंटरनेशनल संस्था के अध्यक्ष शरद गोयल, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त जितेंद्र गर्ग, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति सचिन जैन, वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य रमेश गर्ग ने शिरकत की। वैश्य परिवार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान नवीन गोयल के मुताबिक कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन जी के जीवन की गाथा वीडियो के रूप में दिखाई गई। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना महामारी काल में कार्यरत रहे कोरोना वॉरियर्स को भी यहां सम्मानित किया गया। संस्था के महासचिव टीसी अग्रवाल द्वारा कोरोना काल में किए गए कार्यों का यहां ब्यौरा दिया गया। 



कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजनीतिक विशेषज्ञ वेदप्रकाश वैदिक ने वैश्य समाज के महत्वपूर्ण ङ्क्षबदूओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत की मजबूती वैश्य समाज पर निर्भर है। इसी से ही विश्व व्यापार में भारत मजबूत होगा। विश्व के व्यापार में भारत तभी मजबूत हो सकता है, जब वैश्य समाज देश में मजबूती से काम करे। उन्होंने इस बात के लिए भी प्रेरित किया कि हमें जनसेवा के लिए सदा आगे रहना है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज इतिहास में अंकित है। वैश्य समाज के कार्यों, जनसेवा के आगे सरकारें भी फेल हैं। इसलिए समाज के व्यक्ति का अपना महत्व है। एकजुट होकर कार्य करते रहें। महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को अपनाते हुए कार्य करें।  


अग्रवाल समाज का रक्त दुनिया का सबसे शुद्ध रक्त: डा. खंडेलवाल
अपने संबोधन में हरेरा चेयरमैन डा. केके खंडेलवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज का रक्त दुनिया का सबसे शुद्ध रक्त है। समाज ने ना केवल खुद को स्थापित किया, बल्कि दूसरे लोगों को भी स्थापित करके उनके जीवन को खुशहाल बनाया है। उन्होंने समाज में आ रही कुछ नकारात्मक चीजों की तरफ ध्यान दिलाते हुए कहा कि हमें समाज को संगठित करने पर ध्यान देना है। हम शांति के प्रतीक हैं। बुजुर्गों का सम्मान करें। उनसे मार्गदर्शन लें। क्योंकि जिस परिवार, समाज में बुजुर्गों का सम्मान नहीं होता, वह लंबे समय तक नहीं चल सकता। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद वेदप्रकाश वैदिक को राष्ट्र की धरोहर कहते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की। साथ ही उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने वैश्य परिवार और कैनविन फाउंडेशन के सेवा कार्यों की भी सराहना की। 


समाज को हर तरह से देंगे मजबूती: नवीन गोयल
अतिथियों द्वारा समाज सुधार की दिशा में दिए गए वक्तव्यों पर संस्था के प्रधान नवीन गोयल ने इस बात का विश्वास दिलाया कि उनकी ओर से समाज को हर तरह से मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम सब बिजनेस में मजबूत हैं, दोस्ती में मजबूत हैं। अब राजनीति में भी आगे आकर मजबूत होना होगा। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे समाजसेवा का रास्ता चुनें और जीवन का एक ध्येय बनाकर आगे बढ़ें। उन्होंने यह भी कहा कि महाराजा अग्रसेन जी ने समाजवाद का सबसे बड़ा उदाहरण दिया है। उसे आगे भी कायम रखना है। यहां से ऐसा संकल्प लेकर जाना है। वैश्य समाज के उत्थान के लिए जी-जान से जुटे रहेंगे। महाराजा अग्रसेन की विचाराधारा को सदा आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि आने वाली पीढिय़ां भी उनका अनुसरण करके समाज को नई दिशा दे सकें। उन्होंने कहा कि डा. केके खंडेलवाल का गुरुग्राम समेत पूरे हरियाणा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। कैनविन फाउंडेशन संस्था के संस्थापक डीपी गोयल ने कहा कि कोरोना महामारी ने हमें जीना सिखा दिया है। जो काम हमारे जरूरी थे, हम उन्हें अंत में रखते थे। इसलिए अब जीवन को नए सिरे से जीना शुरू करें। 


इस मौके पर संस्था के महासचिव मनीष सिंघल, कोषाध्यक्ष सुदर्शन अग्रवाल, मानव आवाज संस्था के संयोजक एडवोकेट अभय जैन, वरिष्ठ पत्रकार अनिल आर्य, बीजेपी जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष गगन गोयल, सेक्टर-45 से रतनलाल गुप्ता, रामकुमार गर्ग, वैश्य आभा से तुषार, अजय अग्रवाल, शैलेंद्र गोयल समेत काफी संख्या में सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोग मौजूद रहे। मंच संचालन साक्षी ने किया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।