सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्या सच में ठेंगे पर रखता हैं यह निजी क्लिनिक संचालक मुख्य चिकित्सा अधिकारी और स्वास्थ्य महकमे को !

 



  • जांच और नोटिस का झुनझुना आखिर कब तक थमाकर माल की मलाई खाते रहेगे  शिक्षा और स्वास्थ्य महकमे के मुखिया लोग 

  • आखिर निजी क्लिनिक संचालक का आका है कौन ? क्या स्वास्थ्य विभाग के इशारे पर सील हुई क्लिनिक का ताला  तोड़ बेख़ौफ़ चल रही क्लिनिक ?

  • आखिर इस मौत के सौदागर को इतनी आजादी क्यूँ ?

  • विगत दिनों  अवैध क्लीनिक संचालक पर  एक मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग  द्वारा क्लीनिक  को किया गया था सील



 
प्रदीप कुमार जायसवाल 


लोकल न्यूज आँफ इंडिया


बीजपुर,सोनभद्र।  बीजपुर क्षेत्र अंतर्गत बाजार स्थित अवैध निजी क्लीनिक व मेडिकल स्टोर संचालक पर विगत दिनों एक मरीज की मौत के मामले में स्वास्थ्य महकमा सक्रियता दिखाते हुए आनन-फानन में क्लीनिक को  मुख्य चिकित्सा अधिकारी के  आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर  पहुँच कर जांच पड़ताल करने के बाद कोई कागजात  नहीं होने पर क्लीनिक व मेडिकल स्टोर सील की कार्रवाई कर चलता बना था।


तदोपरांत दबंग व मनबढ़ क्लीनिक संचालक घटना व कार्रवाई के बाद  स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी की मिलीभगत से किसी के नाम से मेडिकल स्टोर का  रजिस्ट्रेशन कराकर क्लीनिक संचालक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की कार्रवाई को ताक पर रख कर क्लिनिक व मेडिकल स्टोर का सील किया  ताला तोड़कर दुबारा  से मेडिकल स्टोर का संचालन शुरू कर दिया। जिसकी सूचना मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने टीम भेजकर जांच  कराने पर  मामला सही पाया। 



और सील किया गया ताला तोड़ा पाया गया।   मौके पर पहुंचे अधिकारी  की सूचना संचालक को कैसे मिली?  यह पता नहीं  पर अपने तगड़े नेटवर्क के कारण वह मौके से क्लिनिक बंद कर गायब हो गया।   तदोपरांत अधिकारियों ने आसपास के लोगों का  लिखित बयान लेकर कार्रवाई का आश्वासन दे आगे का रास्ता नाप लिया । अधिकारियों के जाने के बाद भी बदस्तूर  मेडिकल स्टोर संचालन जारी है। 


 


बहरहाल यह सोनभद्र हैं और ऊपर से बीजपुर।  जहां जांच की रसम इतनी लम्बी हैं कि  बीरबल की खिचड़ी वाला मुहावरा भी शर्मा जाय।  अब   विभागीय कार्रवाई आगे फाइलों तक सीमित रहेगी  या ऐसे मनबढ़ संचालकों पर कोई कार्रवाई भी होगी यह तो राम जाने।  लोगो की जिन्दगियो से खेल रहे ऐसे लोगो और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का यह खेल क्या  गुल खिलाएगा यह मालूम नहीं। 


आखिरकार ऐसे मनबढ़   धरती के  यमराज के ऊपर किस अधिकारी का संरक्षण प्राप्त है? यह जांच का विषय है।  और जांच  हैं यह तो आप म्योरपुर के शिक्षा विभाग के खंड अधिकारी की डीएम जांच से अंदाजा लगा ही चुके होंगे।  आलम यह हैं कि  शिकायत कर्ता  महिला शिक्षिका की जान पर बन आयी हैं और यह सब आला अधिकारियों के मिली भगत का यही नतीजा हैं।


बहरहाल  ऐसे संचालक का आनन-फानन में कैसे मेडिकल स्टोर का कागजात मिल गया और किसके आदेश पर विभाग द्वारा की गई कार्रवाई का उल्लंघन करते हुए वह  उसी दुकान में नियुक्त नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए फिर से संचालन कर रहा है। 


 जब इस संदर्भ मैं मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसके उपाध्याय से पूछा गया तो उन्होंने कहा जांच में हमारी टीम गई थी जांच में ताला तोड़ने का सही पाया गया और नोटिस जारी हो चुकी है कि किसके आदेश पर सील  सरकारी ताला तोड़ा गया है.  जांच कराकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 


यह जुमला सोनभद्र का हर अधिकारी जानता हैं खासकर शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग की तो इसमें पीएचडी हैं।  बीजपुर की जनता की जिंदगी तो बस राम भरोसे ही हैं। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...