सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रदेश में ईको टूरिज्म को दिया जा रहा बढ़ावा: राकेश पठानिया

वन मंत्री ने धर्मशाला में रखी 1.66 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला



गौरव सूद 


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


धर्मशाला।  वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है ताकि प्रदेश के अनछुए क्षेत्रों को विकसित कर पर्यटन के मानचित्र पर एक नई पहचान दी जा सके। प्रदेश में ईको-टूरिज्म तथा वन्य क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा प्रदान कर प्रदेश के राजस्व में वृद्धि की जा सकती है।
वन मंत्री राकेश पठानिया आज सोमवार को धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के काला पुल में वन विभाग की 1.66 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखने के उपरांत प्रेसवार्ता को सम्बोधित कर रहे थे।


राकेश पठानिया ने कहा कि प्र्रदेश में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए नये पर्यटन स्थल तथा ईको टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ईको टूरिज्म के दो स्थानों पराशर झील मंडी तथा चम्बा के जोत का सर्वे तथा अन्य औपचारिकताएं पूरी करके मामला भारत सरकार को भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं हिमाचल के अन्य स्थानों का प्रवास करके ईको टूरिज्म की नई साइटों को चिन्हित करने के लिए प्रयासरत हैं और शीघ्र ही 7 और साइट का सर्वे पूर्ण कर स्वीकृति का मामला केन्द्र सरकार को भेजा जाएगा।



  राकेश पठानिया ने धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के कालापुल में 53 लाख रुपये की लागत से बनने वाले ट्री टाप हट, 46 लाख रुपये की लागत के स्वीस कॉटेज की आधारशिला रखी। उन्होंने 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले वन कुटीर, 15 लाख रुपये की लागत के ईको टूरिज्म कम्पलैक्स, सतोवरी मे 14.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले ट्री टॉप हट तथा 17.50 लाख रुपये की लागत से घुरकड़ी में बनने वाले वन खंड अधिकारी कार्यालय एवं आवास की भी आधारशिला रखी।
  वन मंत्री ने कहा कि हिमाचल के वन, प्रकृति एवं वन्य जीव न केवल भारत में अपितु विश्व में हिमाचल को एक विशेष स्थान दिलाते हैं। उन्होंने कहा कि यहां की प्राकृतिक संपदा के कारण ही लाखों पर्यटक हर वर्ष हिमाचल में आते हैं और हिमाचल वासियों को जीवन यापन के लिए रोजगार के अनेकों साधन उपलब्ध कराते हैं।
  वन मंत्री ने कहा कि वन एवं प्राकृतिक संपदा हिमाचल प्रदेश की पहचान एवं बहुमुल्य संपति है, अतः इसका संरक्षण एवं संवर्धन हर प्रदेश वासी की जिम्मेवारी है। प्रदेश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का लगभग 67 प्रतिशत क्षेत्र वन के अंतर्गत आता है। उन्होंने कहा कि वनों एवं प्रकृति के संवर्धन एवं संरक्षण से ही हिमाचल आय के अच्छे साधन अर्जित कर सकता है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में प्रदेश सरकार द्वारा वनों के संरक्षण और ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए अनेकों योजनाएं प्रारंभ की गई हैं।  
   इस अवसर पर धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक विशाल नेहरिया, मुख्य अरण्यपाल वन वृत धर्मशाला प्रदीप ठाकुर, आईएएस प्रोवेशन नवीन तवंर, सीडीपी रघुवीर सिंह बनियाल, उपासना पटियाल, जिला वन अधिकारी डॉ. संजीव कुमार, एसडीएम धर्मशाला डॉ.हरीश गज्जु, प्रदेश मीिडया प्रभारी राकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष अनिल चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...