सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संवेदनहीनता के खिलाफ मौन संपर्क 17 को, डॉ. अम्बेडकर चौक से चड्ढा मार्केट तक निकलेंगे प्रतिनिधि

संवेदनहीनता के खिलाफ मौन संपर्क 17 को, डॉ. अम्बेडकर चौक से चड्ढा मार्केट तक निकलेंगे प्रतिनिधि


नित्यानंद
लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया


ओबरा,सोनभद्र।सीमित बंदी के समर्थन में ओबरा बाजार बचाओ संघर्ष समिति के प्रतिनिधि 17 अक्टूबर की प्रातः आठ बजे नगर के लोगों से सम्पर्क में निकलेंगे। यह सम्पर्क दिन में दस बजे चड्डा मार्केट में पूर्ण होगा। जन संपर्क में प्रतिनिधियों के हाथों में तख्तियां रहेंगी, जिनपर उजाड़े गए और उजाड़े जाने की आशंका से बुरी तरह प्रभावित लोगों का दुःख-दर्द लिखा होगा। इस संदर्भ में समिति के संयोजक आचार्य प्रमोद चौबे ने कहा कि तख्तियों पर लिखे संदेशों में प्रशासनिक संवेदनहीनता से  अवगत कराना प्रमुख उद्देश्य है। मौन सम्पर्क  अब तक रोजी-रोटी के उपजे गम्भीर संकट में हुई दुःखद मौत के शिकार हुए व्यापारियों को श्रद्धाजंलि देना है। बुधवार की शाम गल्ला मंडी में व्यापारियों की बैठक में निर्णय लिया गया। 



संयोजक ने कहा कि 17 अक्टूबर को दिन में दस बजे तक बाजार बंद रहेगा। जरूरी सामान 16 अक्टूबर की शाम तक मार्केट से लें या 17 अक्टूबर को दिन में दस बजे के लें  बंदी में मन्दिरों व घरों में जिम्मेदार सभी लोगों की सद्बुद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की जाएगी ताकि लोगों की रोजी-रोटी बहाल हो सके और दबाव में हो रही मौतों पर रोक लग सके। सम्पर्क में कोरोना से बचाव के सभी उपायों को अमल में लाया जाएगा। 
बैठक में भोला कनौजिया, मिथिलेश अग्रहरि, कृष्ण कुमार मिश्रा, शमशेर खान, लालबाबू सोनकर, राजेश जिंदल, पूरन चंद पुरवार, मोहम्मद अमजद, दिलीप गुप्ता, मुस्लिम अंसारी, मंसूर अहमद, गिरीश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। बता दें कि व्यापारियों की दुःखद मौत पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया। 
..
जरूरतमंद परिवारों का मांगा जीवनदान 
गुरुवार को मुख्यमहाप्रबंधक कार्यालय में ओबरा बाजार बचाओ संघर्ष समिति के सचिव गिरीश पांडेय के पत्र को देकर प्रतिनिधि सुशील कुशवाहा, मिथिलेश अग्रहरि ने बिजली प्रबन्ध से वार्ता की अपेक्षा की है। पत्र में कहा गया है कि ओबरा नगर का प्रारम्भिक अस्तित्व ही थर्मल परियोजना पर निर्भर था, है और भविष्य में भी रहेगा। ओबरा नगर और बाजार के परिवार के संरक्षक की भूमिका में थर्मल प्रबन्ध सदैव से है। उजाड़ी गई बस्ती से प्रभावित लोगों में अब तक हृदय गति रुकने से छह लोगों की दुःखद मृत्यु हो चुकी है। प्रबंधन से डकैया पहाड़ी सहित कई स्थानों के जरूरतमंद सैकड़ों परिवारों को जगह मिली है। उसी तरह रोजी-रोटी छिन जाने से तनावग्रस्त हुए जरूरत मंद परिवार को जीवन दान दें। नेता सुभाष चन्द्र बोस चौक से डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर चौक तक की उजाड़ी गई आवंटित व गैर आवंटित दुकानों की उन्हीं के स्थानों पर फिर पुनर्स्थापित करें, जिससे जीवन-मृत्यु से जूझ रहे परिवार की पीड़ा कम हो सके। सीजीएम को ओबरा परिवार के मुखिया बताता है। भविष्य में कोई और बस्ती को उजाड़ने की भी अनुमति न दी जाए। दुःखी व्यापारियों से वार्ता कर विश्वास दिलाये जाने की बात कही है। जिससे व्यापारियों को राहत मिल सके।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।

12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को डीसीपी विनीत कुमार की टोली के ‘अभिमन्यु’ एसआई राकेश वशिष्ठ ने किया ध्वस्त

पांच राज्यों तक चला दिल्ली पुलिस का अंतरराज्यीय अभियान, गुड्डू बादशाह हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार; अवैध पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नई दिल्ली।  दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने करीब 12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को भेदते हुए मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू बादशाह हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार, आईपीएस के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में ओखला इंडस्ट्रियल एरिया की स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात एसआई राकेश वशिष्ठ ने अहम भूमिका निभाई। दिल्ली से तमिलनाडु तक फैली जांच की बिखरी कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोबाइल फोन बंद कर लगातार ठिकाने बदले और इंटरनेट एवं हॉटस्पॉट आधारित संचार का सहारा लिया। इसके बावजूद एसआई राकेश वशिष्ठ और उनकी टीम तकनीकी निगरानी तथा जमीनी सूचनाओं के सहारे उनका पीछा करती रही। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना और तमिलनाडु में चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लगभग 12 हजार किलोमीटर की दूरी तय की। 28 जुलाई को हु...