सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

तीर्थन घाटी में शलिंगा गांव के युवक की ढांक से गिर कर दर्दनाक मौत

तीर्थन घाटी में शलिंगा गांव के युवक की ढांक से गिर कर दर्दनाक मौत



  • गुशैनी बाजार से वापिस पैदल अपने घर जा रहा था युवक।

  • नोहण्डा की पथरीली राह बनी जानलेवा, हो चुके है कई हादसे।

  • पत्नी और एक वर्ष की नवजात बच्ची को छोड़ गया सुरेश कुमार



 


 परसराम भारती 


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


तीर्थन घाटी गुशैनी बंजार। उपमण्डल बंजार में तीर्थन घाटी की ग्राम पंचायत नोहण्डा के शलिंगा गांव में एक नौजवान युवक की ढांक से गिर कर मौत हो गई है। मृतक युवक का नाम सुरेश कुमार पुत्र लगन चन्द गांव शलिंगा डाकघर रोपा खण्ड बंजार उम्र 25 वर्ष है।



सुरेश कुमार पिछले कल दीवाली के लिए कुछ सामान लेने गुशैनी बाजार में आया था। गुशैनी से शाम के समय पैदल अपने घर जा रहा था। जैसे ही यह गदेहड़ नामक स्थान से होकर आगे अपने गांव शलिंगा के लिए पथरीले रास्ते से गुजर रहा था तो अचानक अपना नियंत्रण खो बैठा और ऊँचे ढांक से नीचे करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिर कर तीर्थन नदी के पास पहुंच गया। जब घर वालों को पता चला तो उसकी तलाश में निकल पड़े।और देखा कि उसका कुछ सामान, मिठाई का डिब्बा और फोन रास्ते से नीचे गिरे पड़े हैं। जब नदी के पास जाकर देखा तो सुरेश कुमार की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।



सुरेश कुमार काफी मिलनसार युवा था जिसकी दुःखद मौत से पूरे नोहण्डा क्षेत्र में शोक की लहर छाई है। शलिंगा गांव में तो दीवाली की रात को मातम छा गया। मृतक अपने पीछे परिवार, पत्नी और एक वर्ष की नवजात बच्ची को रोता विखलता छोड़ गया है। ग्रामीणों ने इस घटना की सुचना पुलिस को दी।


घटना की सुचना मिलते ही पिछले कल रात को थाना बंजार से पुलिस दल ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और आज बंजार अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस थाना बंजार के प्रभारी नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके धारा 174 दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत जांच आरम्भ की गई है। मृतक के परिजनों ने सुरेश कुमार की मौत को लेकर किसी तरह की शंका जाहिर नहीं की है। इन्होंने बतलाया कि आरम्भिक जांच में सुरेश कुमार की मौत ढांक से गिरने के कारण ही होना पाई जा रही है। मृतक युवक के परिजनों को प्रशासन की ओर से फौरी राहत राशि प्रदान की गई है।



नोहण्डा क्षेत्र के स्थानीय लोगों वीरेंदर भारद्वाज, किशोरी लाल, देव राज, वार्ड पंच भीमा देवी, रोशन लाल, लगन चन्द, हीरा लाल, चेत राम, भगवान दास, चिरन्जी लाल, दलीप सिंह, लाल सिंह, लोभु राम, कृष्ण चन्द, रवि शलाठ, रमाकांत शलाठ, शेर सिंह और कुलदीप शलाठ आदि का कहना है कि नोहण्डा के जितने भी पैदल आम रास्ते है उनकी हालात काफी खराब है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इन पहाड़ी रास्तों के खतरनाक स्थानों पर कुछ सुरक्षा उपाय होते तो इस प्रकार के हादसों से बचाव हो सकता है। आज से पहले भी इस रास्ते के खतरनाक स्थानों से गिर कर तीन लोग अपनी जिंदगी गंवा चुके हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि ग्राम पंचायत नोहण्डा से दर्जनों गांवों के सैंकड़ों लोग  सड़क सुविधा के लिए तरस रहे हैं। लेकिन दशकों बीत जाने के बाद भी सड़क सुविधा तो दुर की बात लोगों के लिए आम रास्ते भी ठीक से चलने लायक नहीं बन पाए हैं। आम पहाड़ी रास्तों में दूर दराज के स्कुली छात्रों, वुजुर्गो और महिलाओं को अपनी जान हथेली पर रख कर चलना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि नोहण्डा के आम रास्तो गुशैनी से शलिंगा और नाहीं, पेखड़ी से नाहीं और लाकचा, नाहीं से दारन और सुंगचा तथा कुल्थी से पेखड़ी तक जितने भी खतरनाक पॉइन्ट है वहां पर पत्थरों की सुरक्षा दीवार या कंटीली तारों से बाढ़बन्दी की जाए। ताकि आम लोगों के जानमाल की सुरक्षा और बचाब हो सके।



ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क शमशी के सहायक अरण्यपाल सचिन शर्मा का कहना है कि अगर नोहण्डा के आम रास्तों में कहीं खतरनाक स्पॉट है तो उन्हें सुरक्षित बनाने के लिए बजट का प्रावधान किया जाएगा।इन स्थानों को चिन्हित करके इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी। बजट का प्रावधान होने पर इन स्थानों में सुरक्षा के प्रबन्ध किए जाएंगे। लोगों से इन खतरनाक स्थानों को चिन्हित करने में सहयोग की अपील की है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...