सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संविदा शिक्षकों को विनियमितीकरण करने की मांग:त्रिरत्न शुक्लेश जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा व प्रदेश उपाध्यक्ष समाज कल्याण आश्रम पद्धति विद्यालय एसोसिएशन उत्तर प्रदेश


नित्यानंद 
लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 
सोनभद्र। त्रिरत्न शुक्लेश जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा व प्रदेश उपाध्यक्ष समाज कल्याण आश्रम पद्धति विद्यालय एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने आज कहा कि शिक्षक किसी भी समाज व देश का निर्माता होता है क्योंकि वह अपनी आचरण पूर्ण शिक्षा के द्वारा सभ्य नागरिको को तैयार करता है जो कि समाज व देश के विकास मे अपना महत्त्वपूर्ण योगदान देते है। यदि हम देखे तो प्रदेश भर में कार्यरत शिक्षामित्र, अनुदेशक, संविदा शिक्षक अपने ही भविष्य को लेकर चितिंत है।ऐसी दशा में वर्तमान सरकार से अपेक्षा व मांग की जाती है कि राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयो में कार्यरत संविदा शिक्षक,नर्स/फार्मासिस्ट आदि जो कि सृजित पदों के सापेक्ष पूर्ण अहर्ता धारण करते हुए विगत13 वर्षो से अपनी पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ छात्र हित में निरंतर अपनी सेवा दे रहे है,को शीघ्र शीघ्र विनियमित किया जाय ताकि उक्त शिक्षक निश्चिंत होकर अपना अध्यापन कार्य कर सके। शुक्लेश ने यह भी कहा कि निरंतर मांगों के क्रम में संविदा राजकीय आश्रम पद्धति शिक्षकों की विनियमितीकरण संबंधित पत्रावली शासन स्तर पर निर्णय हेतु पिछले 4 वर्षों से विचाराधीन व लंबित है।जिस पर अभी तक कोई भी सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है।साथ ही सरकार को यह भी अवगत कराते हुए बताया कि सन 2018 में भाजपा सरकार द्वारा ही अनुदानित /अशासकीय महाविद्यालयों में 2006 से 2011 तक के कार्यरत मानदेय शिक्षकों को दिनांक 31.8.2018 को कैबिनेट बाई सर्कुलर द्वारा नियमित किया गया था।इसलिए डिग्री कॉलेज के शिक्षकों की तरह राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के शिक्षकों को भी नियमित किया जाए।उक्त मांग को उचित मानते हुए श्री क्षमाशंकर तिवारी, कल्पना सिन्हा, विकास पाण्डेय, कमलेश यादव, पारितोष मिश्रा, पंकज पाण्डेय, संतोष निगम,अनामिका ओझा,स्वाति सिंह, अमरेन्द्र कुमार, बबलू कुमार राम, महेश द्विवेदी, जय प्रकाश सिंह, शेषनारायण मालवीय, निखिलेश त्रिपाठी, ऋचा पाण्डेय, डॉ दीपिका पांडेय, अर्चना यादव, आदि शिक्षकों ने अपनी सहमति जताई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...