सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मुख्यमंत्री ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

  • मुख्यमंत्री ने दो साल के अनादि को पिलाई पोलियो की खुराक 
  • अंधविश्वास में दूर रहो और बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाओ : योगी 
  • आत्मबल और टीम वर्क से साढ़े तीन वर्षों में हेल्थ स्ट्रक्चर को सुधारा : योगी  
  • देश में प्रतिदिन लगभग 2 लाख जांच करने वाला एकमात्र प्रदेश है, यूपी : योगी  
  • स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए हर नागरिक और बच्चे का स्वस्थ होना ज़रूरी : योगी
  • एक लाख दस हज़ार बूथ पर 69 हजार हेल्थ टीमें बच्चों को पिलाएगी पोलियो ड्राप 
  • यूपी में पांच साल तक के तीन करोड़ 40 लाख नवजात को पिलायी जाएगी पोलियो ड्राप 



लखनऊ ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वीरांगना अवन्ती बाई महिला चिकित्सालय में दो साल के बच्चे अनादि को पोलियो ड्राप पिलाकर प्रदेश में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई बच्चा भले एक परिवार में पैदा होता है लेकिन वह राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए हर नागरिक और बच्चे का स्वस्थ होना ज़रूरी है। बच्चों के स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए यूपी में पांच साल तक के तीन करोड़ 40 लाख नवजात को ड्राप पिलायी जाएगी। इसके लिए प्रदेश में एक लाख 10 हज़ार बूथ बनाये गए हैं। 


प्रदेश में बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने के लिए की गई व्यवस्था का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि बीते स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए यूपी में बीते साढ़े तीन वर्षों में 30 नए मेडिकल कालेज दिए हैं, जबकि आजादी के बाद से वर्ष 2016 तक प्रदेश में केवल 12 मेडिकल कालेज थे। चाहे किसी भी परिस्थितियों के कारण यूपी का हेल्थ स्ट्रक्चर हमारा पुअर रहा हो, लेकिन हमारे आत्मबल और टीम वर्क के परिणाम से ही पिछले साढ़े तीन वर्षों में हेल्थ स्ट्रक्चर में हम लोगों ने काफी तेजी से सुधारा है। प्रदेश के अंदर स्वास्थ्य की तमाम सुविधाएं, चाहे डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की सुविधाएं हों, या फिर प्रदेश के अंदर लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस की ही सेवा को लेकर हो, चाहे कोरोना के जांच  की सुविधा की बात हो, सभी में सुधार हुआ दिख रहा है। 


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह दावा भी किया कि आज उत्तर प्रदेश प्रतिदिन लगभग 2 लाख जांच करने वाला  एकमात्र प्रदेश है। कोरोना के शुरुआत में केंद्र सरकार ने हमसे कहा था आपके प्रदेश के 26 जिले ऐसे हैं जहां कोई वेंटिलेटर नही हैं और मैं दावे के साथ कह सकता हूँ कि प्रदेश के 75 जिलों में कोई ऐसा जिला नही जिसके पास दस वेंटिलेटर अपने न हों। अस्पतालों को उपकरणों से लैस करने के साथ ही राज्य में मेडिकल स्टाफ को भी ट्रेंड किया गया। उस का परिणाम भी सामने है। दिल्ली की आबादी से कई गुना ज़्यादा आबादी उत्तर प्रदेश की है लेकिन कोरोना संक्रमितों की दिल्ली में ज़्यादा मौतें हुई हैं। दिल्ली में कोरोना से साढ़े दस  हजार से ज्यादा मौतें हो गई, वहीं उत्तर प्रदेश जिसकी आबादी 24 करोड़ है में कोरोना से साढ़े आठ हजार मौते हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में सरकार और मेडिकल स्टाफ के सामूहिक प्रयासों से भी हम कोरोना से लोगों की जान बचाने में सफल रहे।  इसके लिए मैं हमारे हेल्थ वर्कर्स, डॉक्टर को साधुवाद देता हूँ।


मुख्यमंत्री ने प्लस पोलियो अभियान का भी विस्तार से जिक्र करते हुए इस अभियान को गंभीरता से लेने का आग्रह सूबे की जनता से किया किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पोलियो का खतरा अभी टला नहीं है। पड़ोसी मुल्कों के बच्चे बीमारी की गिरफ्त में आ रहे हैं। ऐसे में यहां भी लोगों को सतर्क रहना होगा। वह अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। अगर इस चक्र से एक भी बच्चा छूट गया तो सुरक्षा चक्र टूट जाएगा। इसलिए अंधविश्वास से दूर रहें और नवजात बच्चों को पोलियों की खुराक जरुर पिलवाएं। प्रदेश में नवजात से लेकर पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को सुरक्षा की डोज से कवर किए जाने का दावा भी उन्होंने किया। मुख्यमंत्री के अनुसार, राज्य में करीब तीन करोड़ 40 लाख बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने के लिए एक लाख 10 हजार पोलियो बूथ बनाए गए हैं। सोमवार से हेल्थ टीम घर-घर जाकर पोलियो की ड्राप पिलाएगी। डोर-टू-डोर अभियान के लिए 69 हजार टीमों का गठन किया गया है। वहीं तीन लाख 30 हजार वैक्सीनेटर, 23,000 सुपरवाइजर्स, 6,500 ट्रांजिट टीम व 1,700 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है। 

सोमवार से घर-घर जाएगी टीम

प्रदेश के परिवार कल्याण महानिदेशक डॉ.राकेश दुबे के अनुसार, पोलियो ड्राप पिलाने के लिए 3.3 लाख वैक्सीनेटर, 23 हजार सुपरवाइजर, 6500 ट्रांजिट टीम व 1700 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है। अभियान में कोरोना से बचाव के उपायों को सख्ती से लागू किया जाएगा। पोलियो बूथ पर सैनिटाइजर व थर्मल स्कैनिंग इत्यादि की भी व्यवस्था होगी। लखनऊ के डिस्ट्रिक्ट इम्युनाइजेशन ऑफीसर डॉ. एमके सिंह के मुताबिक जनपद में नवजात से पांच वर्ष तक के सात लाख, 51 हजार, 956 बच्चों को कवर किया जाएगा। शहर से लेकर गांवों तक 2783 बूथ बनाए गए हैं। सोमवार से लखनऊ में घर-घर टीम जाएगी। इसके लिए 2082 टीमों का गठन किया गया। वहीं मोबाइल टीम 131, ट्रांजिट टीम 227, सुपरवाइज 592, वैक्सीनेटर 6250, डिवीजनल अधिकारी 17 तैनात हैं। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...