सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

 प्रकाशनार्थ 


ग्वालियर में धरना दे रहे किसानों और कार्यकर्ताओंं पर हुए हमले के खिलाफ संभाग आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन ज्ञापन 




इंदौर। ग्वालियर किसान आंदोलन के धरने पर बैठे किसान सभा के कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्राम वासियों पर भाजपा और आरएसएस के कायराना पूर्ण हमले और पुलिस प्रशासन द्वारा हमलावरों को सहयोगात्मक कार्यवाही के खिलाफ आज मध्य प्रदेश किसान सभा, किसान संघर्ष समिति, किसान खेत मजदूर संगठन, अखिल भारतीय किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन, सीटू, हिंद मजदूर सभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने संभाग आयुक्त कार्यालय इंदौर पर  प्रदर्शन कर  राष्ट्रपति ओर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन  सौंपा ।

   आयुक्त  आयुक्त की ओर से कार्यालय अधीक्षक ने विश्वास दिलाया कि ज्ञापन प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को    पहुंचा दिया जाएगा । प्रदर्शन स्थल पर साथियों ने सभा की जिसमें नेताओं ने सर्वसम्मति से भाजपा आर एस एस के कार्यकर्ताओं की कायराना  हरकत  और सामंती हमले की तीखी आलोचना एवं घोर निंदा करते हुए कहा कि ग्वालियर में फूलबाग मैदान पर 31 दिन से लगातार चल रहें किसानों  के धरना आंदोलन को मिल रहे भारी जनसमर्थन के चलते भाजपा आर एस एस के कार्यकर्ताओं ने उक्त कार्रवाई को पुलिस के सहयोग से अंजाम तक पहुंचाया ,लेकिन किसान कार्यकर्ता इस तरह की साजिशों से घबराने वाले नहीं है हमले का लोकतांत्रिक तरीके से जबरदस्त विरोध किया जाएगा । जिस तरह दिल्ली में चल रहे शांतिप्रिय आंदोलन की साजिश पूर्ण कार्यवाही सरकार पर उल्टी पड़ी है उसी तरह प्रदेश के भी अन्य जिलों में किसान मजदूर विरोधी कार्रवाइयों के खिलाफ मजबूत आंदोलन की कार्रवाई संगठित की जाएगी | आंदोलन को सर्व श्री  अरुण चौहान, हरिओम सूर्यवंशी, रामस्वरूप मंत्री, सीएल सरावत, रूद्र पाल यादव, राजू जरिया, सोनू शर्मा ने संबोधित किया । इस मौके पर भागीरथ कछवाय, सुरेंद्र पटेल, काशीराम नायक ,छेदी लाल यादव, राकेश बंजारा, कन्हैयालाल सहित कई  साथी उपस्थिति थे


 3 फरवरी को मालवा मिल चौराहे पर धरना और किसान मजदूर विरोधी कानूनों की होली जलाई जाएगी


 3 फरवरी को मजदूर किसान संगठन मालवा मिल  मिल  चौराहे पर दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक विशाल विरोध कार्यवाही करेंगे इस विरोध प्रदर्शन और धरने में सभी केंद्रीय श्रमिक संगठनों और किसान संगठनों के आवाहन पर मजदूर और किसान भागीदारी करेंगे ।

 रामस्वरूप मंत्री

 संयोजक 

किसान संघर्ष समिति मालवा निमाड़ 

9425902303

अरुण चौहान 

प्रदेश सचिव

 मध्य प्रदेश किसान सभा

9770361010

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।

12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को डीसीपी विनीत कुमार की टोली के ‘अभिमन्यु’ एसआई राकेश वशिष्ठ ने किया ध्वस्त

पांच राज्यों तक चला दिल्ली पुलिस का अंतरराज्यीय अभियान, गुड्डू बादशाह हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार; अवैध पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नई दिल्ली।  दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने करीब 12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को भेदते हुए मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू बादशाह हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार, आईपीएस के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में ओखला इंडस्ट्रियल एरिया की स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात एसआई राकेश वशिष्ठ ने अहम भूमिका निभाई। दिल्ली से तमिलनाडु तक फैली जांच की बिखरी कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोबाइल फोन बंद कर लगातार ठिकाने बदले और इंटरनेट एवं हॉटस्पॉट आधारित संचार का सहारा लिया। इसके बावजूद एसआई राकेश वशिष्ठ और उनकी टीम तकनीकी निगरानी तथा जमीनी सूचनाओं के सहारे उनका पीछा करती रही। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना और तमिलनाडु में चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लगभग 12 हजार किलोमीटर की दूरी तय की। 28 जुलाई को हु...