राठौर बोले अब 2022 में बनेगी कांग्रेस की सरकार
Shimla Zila Parishad President Chandra Prabha Negi-left, HPCC Chief Kuldeep Rathore -Center, Vice President Surinder Raikta-Right
सुशील शर्मा
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया
शिमला,हिमाचल।शिमला जिला परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद पर कॉंग्रेस ने कब्जा जमा लिया है। जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी को 24 में से 15 वोट पड़े जबकि उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेक्टा को 24 में से 17 वोट पड़े। भाजपा की तरफ से खड़ी भारती जनारथा को 9 वोट पड़े जबकि मदन लाल वर्मा 7 वोट पड़े.
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि वह चोर दरवाजे से जनमत चुरा कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है. उन्होंने कहा है कि शिमला जिला परिषद पर अपना कब्जा जमाने के लिए भाजपा के सभी हतकंडे धरे के धरे रह गए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की एकजुटता ने सिद्ध कर दिया है कि वह भाजपा के किसी भी प्रलोभन में आने वाले नही.
राठौर ने दावा किया कि अब प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी. उन्होंने कहा कि आज के इस चुनाव को प्रभावित करने की भाजपा ने पूरी कोशिश की. उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा को इन चुनावों में जनमत नही मिला, बाबजूद इसके प्रलोभन देकर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों पर उन लोगों को बिठाया जा रहा है जो भाजपा के अधिकृत उम्मीदवारों को हरा कर जीते है.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खुद अपने जिले में हारे है. उन्होंने कहा कि नड्डा के गृह जिला बिलासपुर व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के गृह जिला सिरमौर में भी भाजपा ने जनमत का अपमान किया है।
राठौर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के मागदर्शन से शिमला जिला में कांग्रेस का बर्चस्व कायम है और आगे भी रहेगा. उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह का मार्गदर्शन कांग्रेस के लिए एक मजबूत आधार है जिसे कोई हिला नही सकता.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें